NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश में 3 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, प्रधानमंत्री मोदी ने मांगा सात बातों पर साथ
    अगली खबर
    देश में 3 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, प्रधानमंत्री मोदी ने मांगा सात बातों पर साथ

    देश में 3 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन, प्रधानमंत्री मोदी ने मांगा सात बातों पर साथ

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 14, 2020
    10:39 am

    क्या है खबर?

    देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन और कोरोना वायरस (COVID-19) के खिलाफ लड़ाई की अगली रणनीति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित किया।

    यह तीसरी बार था जब महामारी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संबोधन दिया।

    अपने संबोधन में उन्होंने देश में जारी लॉकडाउन को 3 मई तक जारी रखने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने देशवासियों से सात बातों पर साथ मांगा है।

    उनके भाषण की बड़ी बातें नीचे पढ़ सकते हैं।

    संबोधन

    कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई मजबूत- प्रधानमंत्री

    देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। देश काफी हद तक कोरोना वायरस का प्रकोप टालने में सफल रहा है। लोगों ने कष्ट सहकर देश को बचाया है।

    उन्होंने कहा कि देश की यह लड़ाई बाबा साहेब अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोग घरों में रहकर त्योहार मना रहे हैं, ये प्रेरित करने वाली बात है।

    संबोधन

    भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया- प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत में कोरोना वायरस का कोई भी मामला नहीं था, तब सरकार ने विदेशों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी थी। 100 तक मामले पहुंचने पर भारत ने 14 दिनों का आइसोलेशन जरूरी कर दिया था। शॉपिं मॉल और जिम आदि बंद किए जा चुके थे। 550 केस होने तक भारत ने 21 दिनों के लॉकडाउन का बड़ा कदम उठाया था। भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया।

    जानकारी

    भारत की स्थिति बेहतर- प्रधानमंत्री

    उन्होंने कहा कि बड़े देशों की तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है। महीनेभर पहले कई देश संक्रमण के मामले में भारत के बराबर थे, लेकिन आज उन देशों में भारत की तुलना में कोरोना के मामले 25-30 गुना ज्यादा हो गए हैं।

    संबोधन

    3 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन- प्रधानमंत्री मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कई राज्य लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। सभी सुझावों के बाद यह तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा।

    उन्होंने कहा, "हमें नई इलाकों में कोरोना वायरस को बढ़ने नहीं देना है। कहीं भी अगर कोरोना वायरस से एक मौत होती है तो हमारी चिंता बढ़नी चाहिए। इसलिए हमें हॉटस्पॉट को इंगित करके सतर्कता बरतनी होगी। उन स्थानों पर नजर रखनी होगी जो हॉटस्पॉट बन सकते हैं।

    संबोधन

    20 अप्रैल तक सख्ती बढ़ाई जाएगी- प्रधानमंत्री मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा अगले एक सप्ताह में लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी। 20 अप्रैल तक हर राज्य को हर इलाके को परखा जाएगा। वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है, उस क्षेत्र ने खुद को कितना बचाया है, इसका मूल्यांकन किया जाएगा। जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, वहां पर लॉकडाउन में कुछ छूट दी जा सकती है।

    ये छूट शर्तों सहित होंगी। अगर कोई मामला सामने आएगा तो सारी छूट वापस ले ली जाएगी।

    जानकारी

    लॉकडाउन की चर्चा दुनियाभर में- प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का फायदा मिला है। यह आर्थिक नजर से महंगा है, लेकिन भारतवासियों की जान के आगे इसकी कोई तुलना नहीं हो सकती। सीमित संसाधनों के बीच भारत जिन कदमों पर चला है, उनकी चर्चा हो रही है।

    संबोधन

    देश में राशन और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक- प्रधानमंत्री मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में दवाओं से लेकर राशन तक का पर्याप्त स्टॉक है। देश में स्वास्थ्य सेवाओं के मोर्चे पर काम हो रहा है।

    उन्होंने कहा, "मेरा देश के युवा वैज्ञानिकों से आग्रह है कि विश्व के कल्याण के आगे आएं। कोरोना की वैक्सीन बनाने का बीड़ा उठाएंगे"

    उन्होंने कहा, "अगर हम धैर्य और अनुशासन बनाए रखते हैं तो कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीत सकते हैं।"

    प्रधानमंत्री का संबोधन

    इन सात बातों पर मांगा साथ

    प्रधानमंत्री मोदी ने सात बातों पर देशवासियों का साथ मांगा है। ये बातें हैं-

    घर के बुजुर्गों का अतिरिक्त ध्यान रखें।

    लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।

    इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के निर्देश मानें।

    आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें।

    गरीबों की देखभाल करें। किसी भी गरीब को भूखा न सोने दें।

    किसी को नौकरी से न निकालें।

    स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी और जंग में लगे कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करें।

    संक्रमण

    देश में कोरोना वायरस के कितने मामले?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 14 अप्रैल की सुबह तक देश में कुल 10,363 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

    इनमें से 8,988 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1,035 लोग महामारी को हराकर ठीक चुके हैं। वहीं 339 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।

    पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना वायरस के मामलों में भले ही तेजी आई हो, लेकिन 25 जिलों में पिछले 14 दिन से कोरोना वायरस का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया।

    लॉकडाउन

    प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले ये राज्य बढ़ा चुके थे लॉकडाउन

    प्रधानमंत्री मोदी के देश के नाम संबोधन से पहले ही 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश लॉकडाउन आगे बढ़ाने का ऐलान कर चुके हैं।

    सोमवार को तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और पुडुचेरी ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का ऐलान किया।

    इनसे पहले ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और कर्नाटक भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का ऐलान कर चुके हैं। वहीं पंजाब में इसे एक मई तक बढ़ाया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: रविवार को दो मौतों के साथ छह पहुंचा आंकड़ा, 324 संक्रमित मुंबई
    आगे भी जनता कर्फ्यू के लिए तैयार रहें लोग- योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ
    एक दिन के जनता कर्फ्यू से नहीं टूटेगा कोरोना वायरस के प्रसार का क्रम- चिकित्सा विशेषज्ञ भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: हरियाणा के सात जिलों में लॉकडाउन, झज्जर स्थित AIIMS में रखे जाएंगे मरीज भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: दिल्ली के चांदनी महल इलाके की मस्जिदों से निकाले 52 लोग मिले संक्रमित भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मदद के लिए ऐपल और गूगल ने मिलाया हाथ एंड्रॉयड
    लॉकडाउन आगे बढ़ाने की तैयारी में केंद्र सरकार, कई मुख्यमंत्रियों ने दिए संकेत भारत की खबरें
    मध्य प्रदेश: कर्फ्यू में भी बाहर निकल रहे थे लोग, प्रशासन ने घरों पर लगाए ताले भारत की खबरें

    लॉकडाउन

    कोरोना से जंग में सोनू सूद ने लिया बड़ा फैसला, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए खोला अपना होटल बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस: संक्रमितों के उपचार के लिए छोड़ दिया मां का अंतिम संस्कार, प्रस्तुत की मिसाल भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए भारतीय शख्स ने बनाई 'कोरोना कार', देखें वीडियो तमिलनाडु
    कोरोना वायरस: लॉकडाउन हटाने या बढ़ाने पर किस राज्य का क्या रुख है? नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025