NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: संक्रमण से लड़ने के लिए महाराष्ट्र में ऑफिस-दुकानें बंद करने का आदेश
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: संक्रमण से लड़ने के लिए महाराष्ट्र में ऑफिस-दुकानें बंद करने का आदेश

    कोरोना वायरस: संक्रमण से लड़ने के लिए महाराष्ट्र में ऑफिस-दुकानें बंद करने का आदेश

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 20, 2020
    05:32 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है। सभी देशों की सरकारें इसको लेकर चिंतित है और बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    इसी बीच महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना से मुकाबले के लिए बड़ा कदम उठाया है।

    सरकार ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए अपने प्रमुख चार शहरों में 31 मार्च तक सभी ऑफिस और दुकानें बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी।

    जानकारी

    इन शहरों में बंद रहेंगे ऑफिस व दुकानें

    महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के मुंबई, पुणे, नागपुर और पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ शहर में सभी ऑफिस और दुकानें 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। सरकार ने लोगों से कम से कम घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

    वेतन

    मुख्यमंत्री ने कंपनियों से की कर्मचारियों का वेतन नहीं काटने की अपील

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में संचालित कंपनियों के संचालकों से काम पर नहीं आने वाले कर्मचारियों का वेतन नहीं काटने की अपील की है।

    उन्होंने कहा कि विपत्ती की इस घड़ी से पूरा देश लड़ रहा है। सभी के ऊपर खुद को अपने परिवार को बचाने की जिम्मेदारी हैं।

    ऐसे में सभी कंपनियों को मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए कर्मचारियों का सहयोग करना चाहिए।

    आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी कंपनियों से यही अपील की थी।

    चेतावनी

    मुख्यमंत्री ने दी सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह से बंद करने की चेतावनी

    मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार द्वारा लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की बार-बार अपील करने के बाद भी वह बाज नहीं आ रहे हैं। देश में प्रतिदिन कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे सरकार को मजबूरन सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह से बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

    हालांकि, इससे चिकित्सा व सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों को परेशानी होगी। ऐसे में लोग कम से कम घरों से बाहर निकले।

    जानकारी

    सरकारी कार्यालयों में 25 प्रतिशत उपस्थिति रखने के निर्देश

    मुख्यमंत्री ने लोगों की भीड़ को जुटने से रोकने के लिए एक और बड़ा निर्णय किया है। उन्होंने प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करने के लिए कहा है। इसके लिए रोटेशन प्रणाली के तहत ड्यूटी लगाई जाएगी।

    शटडाउन

    चिकित्सा मंत्री ने दी मुंबई को पूरी तरह से शटडाउन करने की चेतावनी

    चिकित्सा मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में विदेश यात्रा कर लौटे 40 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। यदि ये लोग अन्य लोगों के संपर्क में आए तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मुंबई को पूरी तरह से शटडाउन किया जाएगा।

    इसी तरह मुंबई बेस्ट बस प्रशासन ने एक बस में 40 यात्रियों के ही यात्रा करने का आदेश जारी किया है। इससे पहले बस में 60-80 लोग यात्रा करते थे।

    परीक्षा

    बिना परीक्षा के पास किए जाएंगे आठवीं तक के विद्यार्थी

    महाराष्ट्र सरकार ने संक्रमण से बच्चों को बचाने के लिए बड़ी घोषणा की है। शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि प्रदेश में पहले से आठवीं तक की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

    ऐसे में इस साल आठवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास कर अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।

    इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने भी परीक्षाएं रद्द करते हुए आठवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के उत्तीर्ण करने की घोषणा की थीं।

    जानकारी

    निर्धारित समय पर होंगे दसवीं बोर्ड के बचे हुए दो पेपर

    शिक्षा मंत्री ने बताया कि कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए परीक्षाएं 15 अप्रैल के बाद कराई जाएंगी। कक्षा 10वीं शिक्षकों को छोड़कर सभी टीचर्स घर से काम कर सकते हैं। 10वीं कक्षा के दो पेपर्स बचे हैं और यह तय समय पर होंगे।

    स्थिति

    दुनिया और भारत में ये है कोरोना वायरस की स्थिति

    कोरोना सभी देशों को अपने चपेट में लेता जा रहा है। दुनियाभर में इससे 10,255 लोगों की मौत हो चुकी है।

    इसी तरह लगभग 2.50 लाख लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 223 पहुंच गई है।

    इनमें 12 नए मरीज शुक्रवार को मिले हैं। इसके अलावा अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में 49 संक्रमित होने के साथ एक की मौत हो चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    पुणे
    महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई

    पुलिस ने "गंभीर" आरोप में व्यक्ति को किया गिरफ्तार, घर की घंटी बजाकर भाग जाता था अजब-गजब खबरें
    राहुल गांधी के खिलाफ बोलने के लिए मुंबई यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर कार्रवाई करेगी महाराष्ट्र सरकार शिवसेना समाचार
    पैरोल पर बाहर चल रहा मुंबई बम धमाकों का आरोपी 'डॉक्टर बम' फरार! महाराष्ट्र
    कौन है 1993 बम धमाकों का दोषी 'डॉक्टर बम' जो हुआ पैरोल से फरार? महाराष्ट्र

    पुणे

    2019 लोकसभा चुनाव: भाजपा के टिकट पर पुणे से चुनाव लड़ेंगी 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित नरेंद्र मोदी
    पुणेः नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप के जुर्म में महिला को 20 साल की सजा रेप
    गुरुग्राम: कारोबारी ने लिंक पर किया क्लिक तो खाते से उड़ गए 60,000 रुपये दिल्ली
    महिला ने किया 107 रुपये के रिफंड के लिए फोन, गंवा बैठी 82,000 रुपये मुंबई

    महाराष्ट्र

    अमानवीय! होमवर्क नहीं करने पर मासूम से लगवाई गई 450 उठक-बैठक, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती ठाणे
    महाराष्ट्र: क्या फडणवीस सरकार ने कराई थी विपक्षी नेताओं की फोन टैपिंग? उद्धव ठाकरे
    गणतंत्र दिवस: परेड में दिखी भारत की शक्ति, जानिए क्या कुछ रहा खास पश्चिम बंगाल
    CAA विरोध: शाहीन बाग की तर्ज पर महिलाओं ने मुंबई में भी शुरू किया धरना प्रदर्शन मुंबई

    उद्धव ठाकरे

    महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र: गठबंधन के नेता चुने गए उद्धव ठाकरे, 28 नवंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र: NCP ने खुली बांहों से किया अजित पवार का स्वागत, सुप्रिया सुले ने छुए पैर महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे: जानें कैसा रहा वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025