NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अनलॉक-5 में सिनेमाघरों समेत इन गतिविधियों को मिल सकती है राहत
    अगली खबर
    अनलॉक-5 में सिनेमाघरों समेत इन गतिविधियों को मिल सकती है राहत

    अनलॉक-5 में सिनेमाघरों समेत इन गतिविधियों को मिल सकती है राहत

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 28, 2020
    02:55 pm

    क्या है खबर?

    भारत में अनलॉक-4 खत्म होने को है और 30 सितंबर को ये समाप्त हो जाएगा। केंद्र सरकार अब अनलॉक के अगले चरण यानि अनलॉक-5 की गाइडलाइंस बनाने में लगी हुई है और एक-दो दिन में इन्हें जारी किया जा सकता है।

    सरकार ने अनलॉक-4 में ही ज्यादातर आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी थी और अब अनलॉक में ऐसी गतिविधियों को राहत दी जा सकती है जो अब तक शुरू नहीं हुई हैं।

    आर्थिक गतिविधियां

    बढ़ाया जा सकता है आर्थिक गतिविधियों में रियायत का दायरा

    अनलॉक की अब तक की प्रक्रिया में केंद्रीय गृह मंत्रालय माल्स, सैलून, रेस्टोरेंट्स और जिम जैसे सार्वजनिक स्थलों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दे चुका है। इसके अलावा राज्यों को मेट्रो ट्रेन की सेवाएं शुरू करने की इजाजत भी दी जा चुकी है और एक सीमित क्षमता में मेट्रो सेवाएं चल भी रही हैं।

    अब अनलॉक के पांचवें चरण में इन रियायतों का दायरा बढ़ाया जा सकता है और ज्यादा आर्थिक गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

    सिनेमाघर

    सिनेमाघरों को दी जा सकती है शर्तों के साथ खुलने की इजाजत

    सिनेमाघरों के मालिकों और मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तमाम अपीलों के बावजूद गृह मंत्रालय ने अभी तक केवल खुले थिएटरों को खोलने की इजाजत दी है और सिनेमाघर मार्च के अंत से ही बंद पड़े हैं।

    हालांकि अनलॉक-5 में ये स्थिति बदल सकती है और सिनेमाघरों को कुछ शर्तों के साथ गतिविधियां शुरू करने की इजाजत दी जा सकती है। पश्चिम बंगाल तो 1 अक्टूबर से राज्य में थिएटर और सिनेमाघरों की इजाजत दे भी चुका है।

    जानकारी

    सिनेमाघरों में खाली छोड़ी जा सकती है हर दूसरी सीट

    बता दें कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे अगस्त में ही गृह मंत्रालय को सिनेमाघरों में बैठने के इंतजाम का फॉर्मूला दे चुके हैं। इसके तहत दो दर्शकों के बीच एक सीट खाली छोड़ने की सिफारिश की गई है।

    पर्यटन

    पर्यटन उद्योग को भी मिल सकती है राहत

    कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से सबसे अधिक प्रभावित हुए पर्यटन उद्योग को अनलॉक-5 में और राहत मिल सकती है।

    अनलॉक के पिछले चरणों में ताजमहल जैसे कई बड़े पर्यटन स्थलों को खोला गया है और इस बार के चरण में अन्य कई बड़े पर्यटन केंद्रों और स्थलों के दरवाजे पर्यटकों के लिए खोले जा सकते हैं।

    पर्यटन संबंधी नियमों में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

    स्कूल

    जारी रह सकती है स्कूलों के खुलने की प्रक्रिया

    अनलॉक-4 में कुछ राज्यों में 21 सितंबर से कक्षा नौ से बारहवीं तक के स्कूल खोले गए और अनलॉक-5 में भी ये प्रक्रिया जारी रह सकती है। हालांकि कक्षा एक से पांचवीं तक के प्राइमरी स्कूलों को अभी कुछ और हफ्ते बंद रखा जा सकता है।

    वहीं यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों नए सत्र की एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं और जल्द ही ऑनलाइन क्लासेज के जरिए पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।

    स्थिति

    देश में 60 लाख से अधिक लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

    देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति की बात करें तो अभी तक 60,74,702 लोगों को इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 95,542 लोगों को संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    राहत की बात करें तो कुल मरीजों में से 50 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं और देश की रिकवरी रेट 82.58 प्रतिशत है।

    मृत्यु दर में भी लगातार गिरावट आ रही है और अभी ये 1.57 प्रतिशत है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    गृह मंत्रालय
    केंद्र सरकार
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    पश्चिम बंगाल

    साइक्लोन के दौरान सुरक्षित रहने के लिए क्या करें और क्या न करें? ओडिशा
    सुपर साइक्लोन 'अम्फान' ने मचाई तबाही, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चार की मौत भारत की खबरें
    अम्फान: पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की मौत, ममता ने बताया कोरोना वायरस से बड़ी आपदा कोलकाता
    साइक्लोन अम्फान: बंगाल में 72 लोगों की मौत, ममता की प्रधानमंत्री से दौरा करने की अपील ओडिशा

    गृह मंत्रालय

    केंद्र सरकार की आपत्ति के बाद केरल सरकार ने वापस लीं लॉकडाउन में अतिरिक्त छूटें नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस: गृह मंत्रालय ने मुंबई और कोलकाता सहित इन जगहों की हालत बताई 'सबसे गंभीर' भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: मेडिकल टीम पर हमला करने पर होगी सात साल की जेल, पांच लाख जुर्माना प्रकाश जावड़ेकर
    मारुति सुजुकी को मिली मानेसर प्लांट में प्रोडक्शन शुरू करने की अनुमति हरियाणा

    केंद्र सरकार

    अब छोटे शहरों में भी मनरेगा के तहत मिलेगा रोजगार, सरकार ने तैयार की योजना भारत की खबरें
    दिल्ली में 7 सितंबर से फिर शुरू होगी मेट्रो सेवा, उपराज्यपाल बैजल ने मंजूर किया प्रस्ताव दिल्ली
    भारत-चीन तनाव: भारत ने पूर्वी सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा, अरुणाचल प्रदेश में की सैनिकों की तैनाती चीन समाचार
    सिविल सेवा अधिकारियों को 'कर्मयोगी' बनाएगी मोदी सरकार, कैबिनेट बैठक में मिशन को मिली मंजूरी भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    इस सीजन की सबसे अधिक बारिश से जलमग्न हुई मुंबई, कई जगह रेल सेवाएं बंद मुंबई
    दिल्ली: कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट बनकर उभर रहे कनॉट प्लेस और करोलबाग समेत 33 इलाके भारत की खबरें
    पर्सनल डाटा चुरा सकती हैं फर्जी ऑक्सीमीटर ऐप्स, सरकार ने की डाउनलोड न करने की अपील लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    कृषि विधेयकों पर आज शाम 5 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे विपक्षी नेता गुलाम नबी आजाद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025