NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पांच साल बाद साथ आए आलिया और रोहित सर्राफ, देखें वीडियो
    मनोरंजन

    पांच साल बाद साथ आए आलिया और रोहित सर्राफ, देखें वीडियो

    पांच साल बाद साथ आए आलिया और रोहित सर्राफ, देखें वीडियो
    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 06, 2021, 11:42 am 1 मिनट में पढ़ें
    पांच साल बाद साथ आए आलिया और रोहित सर्राफ, देखें वीडियो
    पांच साल बाद साथ आए आलिया और रोहित सर्राफ

    अगर आपने फिल्म 'डियर जिंदगी' देखी होगी तो आपको इसमें आलिया भट्ट के भाई बने अभिनेता रोहित सर्राफ तो याद ही होंगे। दोनों की बॉन्डिंग दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। अब एक बार फिर दोनों साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस बार वे किसी फिल्म नहीं, बल्कि विज्ञापन के लिए साथ आए हैं। रोहित ने खुद सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी है। आइए जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

    रोहित के वीडियो पर आलिया ने किया ये कमेंट

    आलिया भट्ट और रोहित सर्राफ पांच साल बाद एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए साथ लौटे हैं। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर लिखा, 'कायरा और किड्डो को हमेशा स्क्रीन पर किसी ना किसी चीज के लिए संघर्ष करना पड़ता है।' इस पर आलिया ने लिखा, 'किड्डो ओ ओ ओ ओ'। इसके साथ उन्होंने दिलवाले इमोजी भी बनाए। बता दें किड्डो प्यार का नाम था, जो आलिया उर्फ कायरा ने रोहित को फिल्म 'डियर जिंदगी' में दिया था।

    यहां देखिए वीडियो

    Instagram post

    A post shared by rohitsaraf on August 6, 2021 at 11:27 am IST

    आलिया और रोहित को साथ देख फूले नहीं समा रहे प्रशंसक

    'डियर जिंदगी' में रोहित और आलिया यानी किड्डो और कायरा का भाई-बहन का समीकरण गजब का था। एक प्रशंसक ने लिखा, 'मैं चाहता हूं कि आप दोनों पर्दे पर वापस आएं।' एक ने लिखा, 'मैं किड्डो और कायरा को एक साथ देखना चाहता हूं।' वहीं एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, 'आप दोनों फिर पर्दे पर साथ कब दिखेंगे?' ऐसे ही और भी कई फैंस हैं, जो एक बार फिर से उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को बेताब हैं।

    'डियर जिंदगी' से रोहित ने की थी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत

    रोहित सर्राफ ने 2016 में 'डियर जिंदगी' से फिल्मी दुनिया में आगाज किया था। फिल्म में उन्होंने एक सहायक भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह 'हिचकी' और 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों में भी नजर आए। रोहित को पिछले साल अनुराग बासु की फिल्म 'लूडो' में देखा गया था। उन्होंने शो 'बेस्ट फ्रेंड्स फोरेवर' से 2012 में टीवी जगत में कदम रखा था। वह 'एक बूंद इश्क' जैसे कई धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं।

    ये हैं आलिया की आने वाली फिल्में

    आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आएंगी। वह अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं। आलिया, करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में भी एक अहम भूमिका निभाएंगी। वह करण की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी दिखाई देंगी। निर्देशक एस.एस राजमौली की फिल्म 'RRR' आलिया की पहली पैन इंडिया फिल्म होगी। आलिया फिल्म 'डार्लिंग्स' का भी हिस्सा हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    आलिया भट्ट

    बॉलीवुड समाचार

    हिट मलयालम फिल्म 'हेलेन' के हिंदी रीमेक में दिखेंगी जान्हवी, शुरू की शूटिंग राजकुमार राव
    मलयालम फिल्म 'एंड्रॉइड कुंजप्पन वर्जन 5.25' की हिन्दी रीमेक में दिखेंगे अनिल कपूर मुंबई
    'बिग बॉस 15' का नया प्रोमो करण जौहर ने किया जारी, ऐसा होगा शो का फॉर्मेट करण जौहर
    कृति सेनन की 'मिमी' बनी 2021 की सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली फिल्म मनोरंजन

    सोशल मीडिया

    व्हाट्सऐप पर भेज सकते हैं प्राइवेट फोटो और वीडियो, ऐसे इस्तेमाल करें 'व्यू वन्स' फीचर व्हाट्सऐप
    ट्विटर पर नया अकाउंट बनाना हुआ आसान, गूगल और ऐपल की मदद से करें लॉगिन ट्विटर
    'हंगामा 2' के बाद मिजान जाफरी प्रियदर्शन की आगामी थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर मुंबई
    13 साल के कम वाले यूजर्स का पता लगाएगी फेसबुक, लेगी AI की मदद फेसबुक

    मनोरंजन

    दुनिया के अरबपतियों की सूची में शामिल रिहाना, बनीं सबसे अमीर महिला संगीतकार हॉलीवुड समाचार
    टीवी शो के प्रोमो के लिए रेखा ने निर्माताओं से वसूले पांच करोड़ रुपये- रिपोर्ट टीवी जगत की खबरें
    'बागबां' की अभिनेत्री आरजू गोवित्रिकर ने तोड़ी तलाक पर चुप्पी, बोलीं- बेरहमी से पीटता था पति टीवी जगत की खबरें
    हनी सिंह की पत्नी ने मांगा 10 करोड़ रुपये का मुआवजा, बोलीं- जानवरों जैसा सलूक किया हनी सिंह

    आलिया भट्ट

    हिंदी सिनेमा के अब तक के सबसे महंगे डांस नंबर का हिस्सा बन सकती हैं आलिया मनोरंजन
    इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाली भारतीय म्यूजिशियन बनीं नेहा कक्कड़ दीपिका पादुकोण
    संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह' में बन सकती है ऋतिक और आलिया की जोड़ी मनोरंजन
    आलिया भट्ट अभिनीत 'गंगूबाई काठियावाड़ी' OTT पर नहीं होगी रिलीज, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023