NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पठानकोट में प्रशिक्षण के दौरान भीषण गर्मी से 34 जवानों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
    अगली खबर
    पठानकोट में प्रशिक्षण के दौरान भीषण गर्मी से 34 जवानों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
    पठानकोट में प्रशिक्षण के दौरान भीषण गर्मी से एक जवान की मौत।

    पठानकोट में प्रशिक्षण के दौरान भीषण गर्मी से 34 जवानों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 21, 2021
    03:26 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय सेना अपने मजबूत हौसले और दृढ संकल्प के लिए जानी जाती है। सेना के जवानों को प्रशिक्षण के दौरान इस तरह से निखारा जाता है कि वह फौलाद बनाकर देश की रक्षा कर सके, लेकिन शनिवार को पठानकोट के पास मामून मिलिट्री स्टेशन में जवान भीषण गर्मी से मात खा गए।

    भीषण गर्मी में चलाए जा रहे प्रशिक्षण के दौरान एक जवान की मौत हो गई तथा 34 अन्य बीमार पड़ गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    प्रशिक्षण

    शनिवार को नौ कोर रेकी ट्रूप को दिया गया था प्रशिक्षण

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, शनिवार सुबह बेहद गर्मी और आद्र मौसम के बीच मामून मिलिट्री स्टेशन में नौ कोर रेकी ट्रूप को सहनशक्ति का प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

    इस दौरान तेज गर्मी के कारण प्रशिक्षण के बीच ही 34 जवानों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से कुछ बेहोश भी हो गए। बाद में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक जवान की मौत हो गई। तीन अन्य की हालत अभी भी गंभीर है।

    हालात

    72 घंटे से चल रहा था सहनशक्ति प्रशिक्षण

    सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सहनशक्ति प्रशिक्षण 72 घंटों से चल रहा था। शनिवार को मौसम बहुत गर्म था, ऐसे में जवानों ने भारी वजन और हथियार के साथ 10 किलोमीटर की दौड़ लगाई थी।

    इसी दौरान पानी की कमी और गर्मी से जवानों की तबीयत बिगड़ने लग गई। देखते ही देखते 34 जवानों की बतीयत बिगड़ गई। इसके बाद सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक जवान ने दम तोड़ दिया।

    सुविधा

    सभी जवानों को मुहैया कराई जा रही है आवश्यक सुविधाएं

    सेना के अधिकारी ने बताया कि सहनशक्ति प्रशिक्षण पूरी ट्रेनिंग का अहम हिस्सा होता है। हालांकि, अधिक गर्मी और उमस के कारण जवान इसे सहन नहीं कर पाए। जवान की मौत अधिक गर्मी के कारण ही हुई है।

    उन्होंने बताया कि फिलहाल तीन जवानों की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। ऐसे में चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजरें गढ़ाए हुए हैं। अन्य बीमार जवानों को भी सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय सेना
    पठानकोट

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारतीय सेना

    जम्मू-कश्मीर: आतंक विरोधी अभियान के दौरान सैन्य अधिकारी समेत चार जवान शहीद, तीन आतंकी ढेर जम्मू-कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर: LoC पर सेना के चार जवान शहीद, भारत ने आठ पाकिस्तानी सैनिकों को किया ढेर पाकिस्तान समाचार
    जवानों के साथ दिवाली मनाने जैसलमेर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, चीन पर साधा निशाना नरेंद्र मोदी
    लद्दाख: सैनिकों के लिए तैयार हुए विशेष आवास, माइनस 40 डिग्री में भी रखेंगे गर्म चीन समाचार

    पठानकोट

    राजनाथ सिंह का दावा, मोदी सरकार के कार्यकाल में हुईं 2 नहीं 3 सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान समाचार
    मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा पर सचमुच सख्त या महज एक तिलिस्म? नरेंद्र मोदी
    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दावा, UPA सरकार के कार्यकाल में हुईं कई सर्जिकल स्ट्राइक नरेंद्र मोदी
    कठुआ गैंगरेप और हत्याकांडः आज फैसला सुनाएगी अदालत, जानिये मामले में अब तक क्या-क्या हुआ जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025