NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / स्कूलों में लड़कियों को STEM शिक्षा देगी दिल्ली सरकार, लॉन्च होगी ये मोबाइल ऐप
    स्कूलों में लड़कियों को STEM शिक्षा देगी दिल्ली सरकार, लॉन्च होगी ये मोबाइल ऐप
    करियर

    स्कूलों में लड़कियों को STEM शिक्षा देगी दिल्ली सरकार, लॉन्च होगी ये मोबाइल ऐप

    लेखन मोना दीक्षित
    October 12, 2019 | 06:36 pm 1 मिनट में पढ़ें
    स्कूलों में लड़कियों को STEM शिक्षा देगी दिल्ली सरकार, लॉन्च होगी ये मोबाइल ऐप

    दिल्ली सरकार शिक्षा के स्तर को अच्छा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी बीच अब छात्राओं के लिए दिल्ली सरकार एक नई पहल की शुरूआत करने जा रही है। दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में छात्राओं के लिए साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ (STEM) की शिक्षा शुरू करने जा रही है। जी हां अब दिल्ली के स्कूलों में छात्राओं को STEM की शिक्षा दी जाएगी। आइए जानें क्या है इसके पीछे का उद्देश्य।

    ये है इसका उद्देश्य

    STEM शिक्षा की शुरूआत इसलिए की जा रही है जिससे कि ज्यादा से ज्यादा छात्राएं साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित का चुनाव कर सकें और इस स्‍टीरियोटाइप को टोड़ा जा सके कि साइंस लड़कों के लिए और ह्यूमैनिटी लड़कियों के लिए है।

    मोबाइल ऐप लॉन्च होने की हुई घोषणा

    डेप्‍युटी CM मनीष सिसोदिया ने 11 अक्टूबर, 2019 को मोबाइल ऐप EY STEM ट्राइब को लॉन्च करने की घोषणा की है। जिसमें साइंस और टेक्नोलॉजी पर जलवायु परिवर्तन, अंतरिक्ष अन्वेषण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), 3 डी प्रिंटिंग या ब्लॉकचैन जैसे मॉड्यूल शामिल हैं। मनीष सिसोदिया का कहना है कि भारत में केवल दो प्रतिशत CEO और केवल एक प्रतिशत CFO महिला हैं। दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों की हायर सेकंडरी क्‍लासेस में 57% लड़कियां और 43% लड़कियां साइंस स्‍ट्रीम में हैं।

    क्या कहा शिक्षा मंत्री ने?

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार EY के साथ मिलकर लड़कियों के लिए STEM एजुकेशन की शुरूआत करने जा रही है। यह एक ग्लोबल कंपनी है, जो एश्‍योरेंस, टैक्‍स, ट्रांजैक्‍शन और अडवाइजरी सर्विसेस में डील करती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम इस प्लेटफॉर्म से लड़कियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिससे कि वे आज के समय की स्किल्स को सीख सकें। इससे उन्हें भारत के साथ-साथ विदेश में भी नौकरी करने में सहायता मिलेगी।

    इस ऐप से कमा सकती हैं रिवार्ड पॉइंट

    इस ऐप के माध्यम से छात्रा रोबोट किट, कोडिंग किट आदि जैसे रिवार्ड पॉइंट और मर्चेंडाइज भी जीत सकती हैं। लड़कियां एक एक्टिविटी जैसे कि आर्टिकल पढ़ना, अपने समुदाय के सदस्यों का इंटरव्यू करना, एक प्रयोग पूरा करना या एक वीडियो देखकर पॉइंट कमा सकती हैं। प्लेटफार्म के बारे में बात करते हुए EY इंडिया के अध्यक्ष राजीव मेमानी ने कहा कि इस पहल से NCR में 45 प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 6,000 लड़कियां STEM सीखने में सक्षम होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली सरकार
    मनीष सिसोदिया
    शिक्षा

    दिल्ली

    दिल्ली: स्नैचिंग की घटना का शिकार हुईं प्रधानमंत्री मोदी की भतीजी, पर्स छीनकर भागे दो बदमाश दिल्ली पुलिस
    दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के आस-पास खाने की बेहतरीन जगहें, कम पैसो में मिलता है बहुत कुछ दिल्ली मेट्रो
    NIFT Delhi Recruitment 2019: विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा 50,000 रुपये तक वेतन शिक्षा
    महिला IAS अधिकारी से एकतरफा प्यार, CISF अधिकारी ने उसके पति के लिए बनाया खतरनाक प्लान दिल्ली पुलिस

    दिल्ली सरकार

    JNU मामला: कन्हैया पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं देगी दिल्ली सरकार दिल्ली पुलिस
    घायलों को अस्पताल पहुँचाने वालों को इस प्रदेश की सरकार देगी 5,000 रुपये का इनाम, जानें भारत की खबरें
    रक्षाबंधन पर केजरीवाल का महिलाओं को तोफहा, 29 अक्तूबर से DTC में फ्री सफर का ऐलान दिल्ली
    केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर दिल्ली से कितना अलग और कितना समान होगा जम्मू-कश्मीर, जानें दिल्ली

    मनीष सिसोदिया

    मनीष सिसोदिया ने कहा- अब दिल्ली का होगा अपना शिक्षा बोर्ड, जानें इसके पीछे का उद्देश्य दिल्ली
    राजकीय सम्मान के साथ हुआ अरुण जेटली का अंतिम संस्कार, विपक्षी दलों के नेता भी पहुंचे दिल्ली
    रेल भवन के सामने धरना मामले में कोर्ट ने किए केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय, जानें दिल्ली पुलिस
    मनोज तिवारी ने केजरीवाल और सिसोदिया पर लगाए घोटाले के आरोप, जानें मामला दिल्ली

    शिक्षा

    प्रधानमंत्री रिसर्च फैलोशिप के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, हर महीने मिलेंगे 80,000 रुपये करियर
    NPCIL Recruitment 2019: नर्स सहित अन्य कई पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण नौकरियां
    देश को मिले पांच नए जवाहर नवोदय और 13 केंद्रीय विद्यालय, शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन रमेश पोखरियाल
    आज का इतिहास: क्या हुआ था 12 अक्टूबर के इतिहास में? जानें प्रमुख घटनाएं करियर
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023