Page Loader
आज का इतिहास: 05 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ेगी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 05 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ेगी जनरल नॉलेज

Oct 05, 2019
07:00 am

क्या है खबर?

इतिहास के बारे में सबको पता होना चाहिए। चाहे आप UPSC की तैयारी कर रहे हों या आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हों। आपको इतिहास के बारे में पढ़ना चाहिए। आपको भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया के इतिहास के बारे में भी पढ़ना चाहिए। हम आपके लिए रोज एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में बताता है। आइए आज जानें 05 अक्टूबर का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

स्पेन ने 05 अक्टूबर, 1796 को इंग्लैंड के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी। अलोंजो टी क्रॉस ने 05 अक्टूबर, 1880 को पहले बॉल प्वॉइंट पेन का पेटेंट कराया था। 05 अक्टूबर, 1910 को पुर्तगाल में राजशाही खत्म होकर गणतंत्र की स्थापना हुई थी। बुल्गारिया ने 05 अक्टूबर, 1915 को प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया था। फ्रांस में महिलाओं को 05 अक्टूबर, 1944 को मताधिकार मिला था। पहले कान फिल्म समारोह का समापन 05 अक्टूबर, 1946 को हुआ।

जानकारी

स्पेन ने की फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा

फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में 05 अक्टूबर, 1793 को ईसाई धर्म विस्थापित हुआ था। स्पेन ने 05 अक्टूबर, 1796 को इंग्लैंड के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी। कलकत्ता शहर में 05 अक्टूबर, 1864 को चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत हुई थी।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

मैकडोनाल्‍ड्स को दुनिया के सबसे कामयाब फूड ऑपरेशन में बदलने वाले रे क्रोक का जन्‍म 05 अक्टूबर, 1902 को हुआ था। ध्रुपद-धमार शैली के गायक राम चतुर मल्लिक का जन्म 05 अक्टूबर, 1902 को हुआ था। आयरिश गायक-गीतकार, लेखक, राजनीतिक कार्यकर्ता और सामयिक अभिनेता बॉब गेल्डोफ़ का जन्म 05 अक्टूबर, 1951 को हुआ था। अंग्रेजी अभिनेत्री केट विंसलेट का जन्म 05 अक्टूबर, 1975 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल व कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन 05 अक्टूबर, 1805 को हुआ था। हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का निधन 05 अक्टूबर, 1981 को हुआ था। भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का निधन 05 अक्टूबर, 2003 को हुआ था। ऐपल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक का निधन स्टीव जॉब्स का 05 अक्टूबर, 2011 को हो गया था।