NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / भारतीय अर्थव्यवस्था 2027 तक जर्मनी से निकल सकती है आगे, इस साल जापान को छोड़ेगी पीछे
    अगली खबर
    भारतीय अर्थव्यवस्था 2027 तक जर्मनी से निकल सकती है आगे, इस साल जापान को छोड़ेगी पीछे
    भारतीय GDP ने बीते एक दशक में दोगुनी से ज्यादा वृद्धि की है

    भारतीय अर्थव्यवस्था 2027 तक जर्मनी से निकल सकती है आगे, इस साल जापान को छोड़ेगी पीछे

    लेखन आबिद खान
    Mar 26, 2025
    11:22 am

    क्या है खबर?

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी खबर दी है। IMF ने कहा कि भारत वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही तक जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है।

    देश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) पिछले दशक में दोगुने से भी ज्यादा हो गई है। 2015 में GDP 2.1 लाख करोड़ डॉलर थी, जो अब बढ़कर 2025 में अनुमानतः 4.3 लाख करोड़ डॉलर हो जाएगी।

    आंकड़े

    क्या कहते हैं आंकड़े?

    IMF के आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत जापान के करीब पहुंच रहा है।

    पिछले 10 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था में 105 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि जापान की GDP स्थिर बनी हुई है।

    अगर भारतीय GDP इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो वह 2027 की दूसरी तिमाही तक 4.9 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच जाएगी और जर्मनी को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

    वृद्धि

    10 साल में दोगुनी हुई भारतीय GDP

    IMF के मुताबिक, भारत की GDP वर्तमान में 4.3 लाख करोड़ डॉलर है। 2015 में यह 2.1 लाख करोड़ डॉलर थी।

    भारतीय GDP ने पिछले एक दशक में दोगुना से भी ज्यादा वृद्धि की है।

    इस दौरान भारतीय GDP ने चीन, अमेरिका और कई यूरोपीय देशों को पीछे छोड़ दिया है। इसी अवधि में चीन की GDP 76 प्रतिशत, अमेरिका की 66 प्रतिशत, जर्मनी की 44 प्रतिशत, फ्रांस की 38 प्रतिशत और ब्रिटेन की 28 प्रतिशत बढ़ी है।

    विकास रफ्तार

    ऐतिहासिक तौर पर कैसी रही भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार?

    भारतीय GDP को 1 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने में 60 साल लगे थे। 2007 में भारतीय GDP ने ये आंकड़ा छुआ था।

    इसके बाद 1 लाख करोड़ से 2 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने में 7 साल (2014) और 2 से 3 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने में भी 7 साल (2021) लगे।

    कोरोना के बाद केवल 4 सालों में ही भारतीय अर्थव्यवस्था ने 3 लाख करोड़ डॉलर से 4 लाख करोड़ डॉलर तक का सफर तय कर लिया।

    भविष्य

    आगे कैसी रहेगी अर्थव्यवस्था की रफ्तार?

    जानकारों का मानना है कि भारत मौजूदा गति से हर डेढ़ साल में अपनी GDP में 1 लाख करोड़ डॉलर जोड़ सकता है।

    अगर यह गति जारी रही तो देश 2032 तक 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है।

    बीते 10 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था ने G-7, G-20 और BRICS के सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है।

    अमेरिका 30.3 लाख करोड़ डॉलर के साथ पहले और चीन 19.5 लाख करोड़ डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    GDP किसी भी देश में एक निश्चित समयसीमा के भीतर उत्पादित की गई वस्तुओं और सेवाओं का कुल मौद्रिक या बाजार मूल्य है।

    आसान भाषा में समझें तो सुई से लेकर हवाई जहाज तक, देश में बनने वाले सभी सामानों और सेवाओं के मूल्य को जोड़ दिया जाए तो GDP का आंकड़ा मिलेगा।

    इससे देश की आर्थिक सेहत का पता चलता है। आमतौर पर GDP की गणना वार्षिक आधार पर की जाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
    सकल घरेलू उत्पाद
    अर्थव्यवस्था समाचार
    जर्मनी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    अपने ईमेल का इनबॉक्स फिल्टर लगाकर कैसे करें खाली?  जीमेल
    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष

    IMF ने रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते भारत के विकास दर अनुमान को घटाकर 8.2 प्रतिशत किया भारत की खबरें
    श्रीलंका के बाद इन दर्जनभर देशों पर मंडरा रहा आर्थिक संकट का खतरा श्रीलंका
    मित्र देश भी सोचते हैं हम हमेशा पैसा मांगते रहते हैं- पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ पाकिस्तान समाचार
    IMF ने भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाया, वैश्विक मंदी की आशंका जताई भारतीय रिजर्व बैंक

    सकल घरेलू उत्पाद

    भारत की बेरोजगारी दर बढ़कर हुई 7.78 प्रतिशत, चार महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंची भारत की खबरें
    जुलाई-सितंबर तिमाही में 8.4 प्रतिशत रही भारत की विकास दर बिज़नेस
    वित्त वर्ष 2021-22 में 8.7 प्रतिशत रही भारत की विकास दर, चौथी तिमाही में 4.1 प्रतिशत भारत की खबरें
    भारत में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से कैसे प्रभावित होती है GDP? भारत की खबरें

    अर्थव्यवस्था समाचार

    लोगों को हैं 2,000 रुपये के नोटों की वापसी से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई  भारतीय रिजर्व बैंक
    देरी के चलते 384 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की लागत बढ़ी, 4.66 लाख करोड़ का हुआ नुकसान- रिपोर्ट केंद्र सरकार
    #NewsBytesExplainer: भारत छोड़कर क्यों जा रहे करोड़पति और वे किन देशों में जाएंगे? #NewsBytesExplainer
    न्यूजीलैंड में आर्थिक संकट, 2020 के बाद पहली बार अर्थव्यवस्था में आई मंदी   न्यूजीलैंड

    जर्मनी

    इस कॉलोनी में पिछले 500 सालों से नहीं बढ़ा किराया, आज भी केवल 77 रुपये अजब-गजब खबरें
    बैंकॉक से जर्मनी जा रही फ्लाइट में पति-पत्नी का झगड़ा, दिल्ली में हुई आपातकालीन लैंडिंग दिल्ली
    हेनरी किसिंजर: सुर्खियों में रहने वाले 'महान कूटनीतिज्ञ' और 'युद्ध अपराधी' की विवादित शख्सियत अमेरिका
    जर्मनी: सुपरमार्केट चैन लेती है अनोखा इंटरव्यू, जूम कॉल पर ही लगवाती है पुश-अप्स और सिट-अप्स अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025