NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / #NewsBytesExplainer: भारत छोड़कर क्यों जा रहे करोड़पति और वे किन देशों में जाएंगे?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: भारत छोड़कर क्यों जा रहे करोड़पति और वे किन देशों में जाएंगे?
    इस साल भारत छोड़कर जा सकते हैं 6,500 करोड़पति

    #NewsBytesExplainer: भारत छोड़कर क्यों जा रहे करोड़पति और वे किन देशों में जाएंगे?

    लेखन सकुल गर्ग
    Jun 14, 2023
    05:20 pm

    क्या है खबर?

    भारत के करीब 6,500 करोड़पति लोग इस साल देश छोड़कर बाहर जा सकते हैं। हाल ही में सामने आई हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन की रिपोर्ट में इस बात का अंदेशा जताया गया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर चीन के बाद भारत से सबसे अधिक करोड़पतियों का पलायन हो रहा है।

    आइए जानते हैं कि यह करोड़पति लोग भारत छोड़कर क्यों जा रहे हैं और ये कौन से देशों में जाकर बस सकते हैं।

    रिपोर्ट 

    कौन हैं ये करोड़पति लोग? 

    रिपोर्ट में इन करोड़पति लोगों को हाई नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNWI) कहा गया है।

    HNWI वह लोग होते हैं, जिनके पास 10 लाख डॉलर या उससे अधिक की निवेश योग्य संपत्ति होती है। अगर भारतीय मुद्रा की बात करें तो इन लोगों के पास 8.2 करोड़ रुपये या उससे अधिक की निवेश योग्य संपत्ति होती है।

    निवेश योग्य संपत्ति में किसी भी शख्स की कुल संपत्ति, नकदी और इक्विटी शामिल होते हैं।

    संपत्ति 

    भारत में कितने करोड़पति लोग हैं?

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, वर्ष 2022 के अंत तक भारत दुनिया के शीर्ष 10 अमीर देशों में शामिल था।

    भारत में 3,44,600 HNWI हैं, वहीं 1,078 महाकरोड़पति हैं, जिनकी संपत्ति 10 करोड़ डॉलर (820 करोड़ रुपये) से अधिक है।

    इसके अलावा भारत में 123 अरबपति मौजूद हैं, जिनके पास 1 अरब डॉलर (8,200 करोड़ रुपये) से अधिक की संपत्ति है।

    भारत की कुल जनसंख्या 140 करोड़ से अधिक है।

    कारण 

    क्यों पलायन कर रहे हैं करोड़पति?

    रिपोर्ट में बताया गया है कि करोड़पतियों के भारत से पलायन करने के पीछे कई प्रमुख कारण हैं। इनमें राजनीतिक स्थिरता, कम टैक्स और व्यक्तिगत स्वतंत्रता सबसे प्रमुख कारण हैं। करोड़पति किसी भी देश में रहने के लिए इन कारकों पर सबसे ज्यादा जोर देते हैं।

    उनके बच्चों के लिए भविष्य में संभावनाएं, उनके जीवन की गुणवत्ता और उनके द्वारा छोड़ी गई विरासत भी करोड़पति लोगों के पलायन करने के अहम कारण हैं।

    कारण 

    किस तरफ इशारा करता है यह पलायन? 

    करोड़पतियों का लगातार किसी देश को छोड़कर बाहर जाना उस देश की व्यवस्था के प्रति विश्वास में गिरावट की ओर इशारा करता है।

    उनका पलायन आर्थिक दृष्टिकोण के लिहाज से आने वाली चुनौतियों के बारे में प्रारंभिक चेतावनी का संकेत प्रदान कर सकता है।

    दरअसल, अधिक संपत्ति वाले लोगों के पास देश छोड़ने के साधन मौजूद होते हैं और परिस्थितियों के बिगड़ने पर वह देश छोड़ने का कदम उठाने वाले पहले लोगों में शामिल होते हैं।

    मामला 

    पिछले साल के मुकाबले कैसी स्थिति?

    भारत से पिछले साल 7,500 करोड़पति लोगों ने पलायन किया था और इस लिहाज से इस साल स्थिति में सुधार हुआ है।

    न्यू वर्ल्ड वेल्थ में अनुसंधान प्रमुख एंड्रयू एमोइल्स ने कहा कि भारत के लिए स्थिति चिंताजनक नहीं है क्योंकि भारत में पलायन करने वाले करोड़पतियों की तुलना में कहीं अधिक नए लोग करोड़पति बन रहे हैं।

    दूसरी तरफ विदेश में बसे समृद्ध भारतवंशियों का भी भारत लौटने के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है।

    रिपोर्ट 

    किन देशों में जाएंगे भारत के करोड़पति? 

    भारत के करोड़पति लोगों के लिए ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE), सिंगापुर, अमेरिका और स्विटरजरलैंड पसंदीदा गंतव्य हैं।

    अगर वैश्विक स्तर पर करोड़पतियों के पलायन की बात करें तो भी पहली पसंद ऑस्ट्रेलिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष अन्य देशों से करीब 5,200 करोड़पति आएंगे।

    UAE, सिंगापुर और अमेरिका में भी क्रमशः 4,500, 3,200 और 2,100 करोड़पति लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कनाडा, ग्रीस और फ्रांस में भी कई करोड़पति लोग जा सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    #NewsBytesExplainer
    भारत की खबरें
    अर्थव्यवस्था समाचार

    ताज़ा खबरें

    तुर्की के खिलाफ भारत सरकार का बड़ा कदम, सेलेबी एविएशन की सुरक्षा मंजूरी रद्द की भारत सरकार
    विराट कोहली ने कितनी टेस्ट सीरीज में 500+ रन बनाए? विराट कोहली
    श्रीलीला की फिल्म 'जूनियर' की रिलीज तारीख का ऐलान, जेनेलिया डिजूसा भी आएंगी नजर  जेनेलिया डिसूजा
    नक्सल विरोधी अभियान में CRPF के कुत्ते की गई जान, मधुमक्खियों ने किया था हमला छत्तीसगढ़

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: मणिपुर में एक महीने से जारी हिंसा थम क्यों नहीं रही है? मणिपुर
    #NewsBytesExplainer: मणिपुर में नहीं रिलीज होतीं बॉलीवुड फिल्में, जानिए कब और क्यों लगा ये प्रतिबंध बॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExplainer: यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने क्यों दी भारतीय कुश्ती संघ को बर्खास्त करने की चेतावनी? बृजभूषण शरण सिंह
    #NewsBytesExplainer: बृजभूषण सिंह और पहलवानों के विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ और आगे क्या? बृजभूषण शरण सिंह

    भारत की खबरें

    लेम्बोर्गिनी को भारत में मिली जबरदस्त सफलता, लग्जरी SUV उरुस की हुई शानदार बिक्री लग्जरी कार
    भारत का UAE से सवाल, मंकीपॉक्स संक्रमित युवक को कैसे मिली यात्रा की अनुमति? दिल्ली
    जस्टिस यूयू ललित बन सकते हैं अगले CJI, एनवी रमन्ना ने की सिफरिश बॉम्बे हाई कोर्ट
    चीन के जासूसी जहाज यूआन वांग-5 के श्रीलंका पहुंचने को लेकर क्यों चिंतित है भारत? चीन समाचार

    अर्थव्यवस्था समाचार

    चीन को पीछे छोड़ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना अमेरिका चीन समाचार
    वित्त वर्ष 2021-22 में 8.7 प्रतिशत रही भारत की विकास दर, चौथी तिमाही में 4.1 प्रतिशत भारत की खबरें
    इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया, डॉलर के मुकाबले 78.29 हुई कीमत अमेरिका
    क्या सुनाई देने लगी है मंदी की आहट? एलन मस्क समेत कई लोगों ने जताई चिंता अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025