NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा बोलेरो पिकअप ट्रकों के जरिये महाराष्ट्र में पहुंचा रही ऑक्सीजन सिलेंडर, शुरू की यह पहल
    अगली खबर
    महिंद्रा बोलेरो पिकअप ट्रकों के जरिये महाराष्ट्र में पहुंचा रही ऑक्सीजन सिलेंडर, शुरू की यह पहल

    महिंद्रा बोलेरो पिकअप ट्रकों के जरिये महाराष्ट्र में पहुंचा रही ऑक्सीजन सिलेंडर, शुरू की यह पहल

    लेखन मोना दीक्षित
    May 02, 2021
    12:10 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण देश में दिनों-दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।

    कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस सकंट से निपटने में लोगों की मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है।

    देश में महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं और ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। इस कारण लोगों की मदद के लिए कंपनी ने 'ऑक्सीजन ऑन व्हील्स' पहल की शुरुआत की है।

    जानकारी

    इन शहरों में 75 बोलेरो ट्रकों से पहुंचेगी ऑक्सीजन

    महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने घोषणा कर बताया है कि 'ऑक्सीजन ऑन व्हील्स' पहले के तहत कंपनी 50-75 बोलेरो पिकअप ट्रकों के जरिये अगले 48 घंटों में मुंबई, ठाणे, नासिक, नागपुर आदि जगहों पर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाएगी।

    उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसके बारे में बताया है।

    जानकारी के लिए बता दें कि अब तक महिंद्रा 13 अस्पतालों में 61 जंबो सिलेंडर पहुंचा चुकी है ताकि लोगों को समय पर ऑक्सीजन मिलने में मदद हो।

    'ऑक्सीजन ऑन व्हील्स'

    महाराष्ट्र के बाद अन्य हिस्सों के लिए भी शुरू होगी यह पहल

    बता दें कि महाराष्ट्र देश में महामारी के कारण सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां 46,65,754 लोगों को इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है और 69,615 लोगों की मौत हुई है।

    हालांकि, कंपनी की 'ऑक्सीजन ऑन व्हील्स' पहल महाराष्ट्र में लोगों की ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी।

    महाराष्ट्र के अलावा महिंद्रा जल्द ही देश के अन्य हिस्सों में भी ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने की इस पहल की शुरुआत करेगी।

    जानकारी

    ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर भी किया स्थापित

    महिंद्रा ने ऑक्सीजन सिलेंडर से इन वाहनों को अच्छी तरह से ऑपरेट और कोऑर्डिनेट करने के लिए ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर भी स्थापित किया है।

    साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो जाने पर उन्हें लोकल रिफिलिंग प्लांट से दोबारा भरे जाने की सुविधा भी उपलब्ध है।

    इसके अलावा महिंद्रा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने वालों तक सीधा ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए भी योजना बना रही है ताकि इस पहल से उन्हें सीधा लाभ मिल सके।

    मारुति सुजुकी

    मारुति सुजुकी भी बढ़ा चुकी मदद का हाथ

    महिंद्रा के अलावा देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी भी मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा चुकी है। कंपनी ने ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा और गुजरात में अपने प्लांट को बंद करने का निर्णय लिया है।

    वैसे कंपनी अपने प्लांट्स को वार्षिक रखरखाव के लिए जून में बंद करने वाली थी, लेकिन देश की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उसने 1-9 मई तक इन्हें बंद करने का फैसला किया है।

    कोरोना वायरस

    देश में क्या है महामारी की स्थिति?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,92,488 नए मामले सामने आए और 3,689 मरीजों की मौत हुई। महामारी की शुरुआत के बाद ये देश में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,95,57,457 हो गई है। इनमें से 2,15,542 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 33,49,644 हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    ऑटोमोबाइल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारत की खबरें

    पर्यावरण के लिए कितना सुरक्षित है आपका दोपहिया वाहन? जानने के लिए देखें ग्रीन व्हीकल रेटिंग इलेक्ट्रिक वाहन
    कोलकाता: कोरोना टेस्ट कराने वाला हर दूसरा व्यक्ति पाया जा रहा संक्रमित दिल्ली
    अगले सप्ताह भारत में लॉन्च हो रहे ये 5G स्मार्टफोन्स, लॉन्चिंग डेट, फीचर्स और कीमत जानें सैमसंग
    कोरोना का कहर: राजधानी दिल्ली में हर पांच मिनट में हो रही है एक मौत दिल्ली

    महाराष्ट्र

    कोरोना: कोवैक्सिन का उत्पादन बढ़ाने पर जोर, तेज की जाएगी मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति हैदराबाद
    कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बेहाल मुंबई, मेयर ने की पूर्ण लॉकडाउन की सिफारिश मुंबई
    कोरोना के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी, रिकवरी से तेज है संक्रमण की दर- केंद्र सरकार केंद्र सरकार
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.61 लाख मामले, अब तक के सबसे ज्यादा भारत की खबरें

    ऑटोमोबाइल

    आपूर्ति में कमी समेत इन कारणों से कोरोना महामारी के दौरान कम बिकी नई कारें कार
    TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube की बिक्री का आंकड़ा 1,000 पार, मार्च में सबसे ज्यादा सेल इलेक्ट्रिक वाहन
    हीरो मोटोकॉर्प ने ताइवानी कंपनी गोगोरो से मिलाया हाथ, लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन भारत की खबरें
    बड़े परिवार वाले खरीदें ये सबसे सस्ती सात सीटर कारें, उठाएं एक साथ सफर का आनंद मारुति सुजुकी

    कोरोना वायरस

    कोरोना: भारत में बीते दिन मिले रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज, लगभग 3,500 की मौत भारत की खबरें
    करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में हुए भर्ती बॉलीवुड समाचार
    मुंंबई: वैक्सीन की कमी के कारण तीन दिनों के लिए बंद हुआ वैक्सीनेशन अभियान मुंबई
    महाराष्ट्र में जुलाई-अगस्त में आ सकती है कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर- राज्य सरकार महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025