NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 3.92 लाख मामले, रिकॉर्ड 3,689 मौतें
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 3.92 लाख मामले, रिकॉर्ड 3,689 मौतें

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 3.92 लाख मामले, रिकॉर्ड 3,689 मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 02, 2021
    09:18 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,92,488 नए मामले सामने आए और 3,689 मरीजों की मौत हुई। महामारी की शुरुआत के बाद ये देश में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,95,57,457 हो गई है। इनमें से 2,15,542 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 33,49,644 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए तीन लाख से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,07,865 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,59,92,271 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 81.84 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 18,04,954 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 29.01 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 46,65,754 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 69,615 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 16,06,819 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 5,356 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 15,64,132 मामलों और 15,794 मौतों के साथ कर्नाटक और 11,21,102 मामलों और 8,053 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 63,282 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 802 मरीजों की मौत हुई। महामारी की शुरुआत के बाद राज्य में एक दिन में हुईं ये रिकॉर्ड मौतें हैं।

    इसी तरह केरल में 35,636 लोगों को संक्रमित पाया गया और 48 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 40,990 मामले सामने आए और 271 मौतें हुईं।

    आंध्र प्रदेश में 19,412 नए मामले सामने आए और 61 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 15,68,16,031 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 18,26,219 खुराकें लगाई गईं। देश में सभी व्यस्कों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो गया है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 15.17 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 15.17 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 31.88 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.24 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.76 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.47 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.06 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    भारत की खबरें

    कोरोना: देश मेें बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 3.46 लाख मामले, 2,624 मौतें महाराष्ट्र
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 18 मिनट में चार्ज होगा 50 प्रतिशत, कंपनी लगाएगी एक लाख चार्जिंग प्वाइंट्स ऑटोमोबाइल
    पर्यावरण के लिए कितना सुरक्षित है आपका दोपहिया वाहन? जानने के लिए देखें ग्रीन व्हीकल रेटिंग इलेक्ट्रिक वाहन
    कोलकाता: कोरोना टेस्ट कराने वाला हर दूसरा व्यक्ति पाया जा रहा संक्रमित दिल्ली

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन सामने आए दो लाख से अधिक मामले, 1,341 मौतें भारत की खबरें
    कोरोना: कोवैक्सिन का उत्पादन बढ़ाने पर जोर, तेज की जाएगी मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति हैदराबाद
    कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बेहाल मुंबई, मेयर ने की पूर्ण लॉकडाउन की सिफारिश मुंबई
    कोरोना के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी, रिकवरी से तेज है संक्रमण की दर- केंद्र सरकार केंद्र सरकार

    कोरोना वायरस

    कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आए सुनील शेट्टी, मुफ्त में मुहैया करवा रहे ऑक्सीजन अक्षय कुमार
    कोरोना वायरस: भारत की मदद के लिए आगे आए 40 से अधिक देश- विदेश सचिव भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत बायोटक ने राज्यों के लिए 200 रुपये कम की 'कोवैक्सिन' की कीमत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: होम आइसोलेेशन के लिए नई गालडलाइंस जारी, मरीज को पहनना होगा ट्रिपल लेयर मास्क भारत की खबरें

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: किस राज्य में ऑक्सीजन की क्या स्थिति और कहां सप्लाई से अधिक हुई मांग? कोरोना वायरस
    मध्य प्रदेश: अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से पांच मरीजों की मौत, परिजनों का हंगामा मध्य प्रदेश
    जायडस की 'वीराफिन' को मिली कोरोना मरीजों के इलाज के लिए मंजूरी, ट्रायल में रही असरदार कोरोना वायरस
    अभिनेता मोहित रैना भी हुए कोरोना से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025