NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.61 लाख मामले, अब तक के सबसे ज्यादा
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.61 लाख मामले, अब तक के सबसे ज्यादा

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.61 लाख मामले, अब तक के सबसे ज्यादा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 18, 2021
    09:24 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 2,61,500 नए मामले सामने आए और 1,501 मरीजों की मौत हुई है। देश में लगातार चौथे दिन दो लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,47,88,109 हो गई है। इनमें से 1,77,150 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 18,01,316 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 1.38 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,38,423 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,28,09,643 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 87.23 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 15,66,394 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 26.65 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 37,70,707 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 59,970 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 12,21,167 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,904 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 11,41,998 मामलों और 13,270 मौतों के साथ कर्नाटक और 9,48,231 मामलों और 7,388 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 67,123 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 419 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण यहां हालात बेहद खराब हो चुके हैं।

    इसी तरह केरल में 13,835 लोगों को संक्रमित पाया गया और 27 मरीजों की मौत हुई।

    आंध्र प्रदेश में 7,224 नए मामले सामने आए और 15 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 17,489 मामले सामने आए और 80 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 12,26,22,590 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 26,84,956 खुराकें लगाई गईं। अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 14.04 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 14.04 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 30.08 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.16 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.67 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.39 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 3.72 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग

    भारत की खबरें

    भारत में लॉन्च हुई 2021 BMW 6 सीरीज GT, मिल रहे तीन इंजन ऑप्शन्स ऑटोमोबाइल
    सीमा विवाद: भारत और चीन के बीच 11वें दौर की बैठक आज चीन समाचार
    कोरोना: देश में बीते सामने आए लगभग 1.32 लाख मामले, अब तक के सर्वाधिक महाराष्ट्र
    सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर कोविशील्ड और कोवैक्सिन के साइड इफेक्ट्स की समीक्षा करेगी सरकारी समिति वैक्सीन समाचार

    महाराष्ट्र

    वैक्सीनेशन अभियान में बना नया रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में 43 लाख लोगों को लगाई वैक्सीन भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.15 लाख मामले, आज तक के सबसे ज्यादा भारत की खबरें
    कोरोना प्रकोप के कारण सलमान खान की 'राधे' की टल सकती है रिलीज डेट मुंबई
    महाराष्ट्र: तीन दिन में खत्म हो जाएगी कोरोना वैक्सीन, कमी के कारण कई वैक्सीनेशन केंद्र बंद कोरोना वायरस

    केरल

    वॉटर स्पोर्ट्स पसंद हैं तो भारत की इन खूबसूरत जगहों की करें सैर भारत की खबरें
    बंगाल: चार राज्यों से आने वाले हवाई यात्रियों के पास कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव होना अनिवार्य तेलंगाना
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 16,738 नए मरीज, महाराष्ट्र में 8,000 से ज्यादा मामले भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 16,577 नए मरीज, महाराष्ट्र में 8,500 से ज्यादा मामले भारत की खबरें

    कोरोना वायरस के मामले

    प्रोड्यूसर ने 'राम सेतु' के 45 क्रू-मेंबर्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर को बताया गलत अक्षय कुमार
    कोरोना वायरस: नागपुर के निजी अस्पतालों में वेंटीलेटर्स खत्म, लगभग सभी ICU बेड भी भरे नागपुर
    लॉकडाउन जारी रहा तो 'राधे' अगले साल ईद को हो सकती है रिलीज- सलमान खान मुंबई
    दिल्ली: सर गंगाराम अस्पताल बना कोरोना का हॉटस्पॉट, 37 डॉक्टरों में संक्रमण की पुष्टि दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025