NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: भारत में बीते दिन मिले रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज, लगभग 3,500 की मौत
    अगली खबर
    कोरोना: भारत में बीते दिन मिले रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज, लगभग 3,500 की मौत

    कोरोना: भारत में बीते दिन मिले रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज, लगभग 3,500 की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 30, 2021
    09:22 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,86,452 नए मामले सामने आए और 3,498 मरीजों की मौत हुई। ये देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,87,62,976 हो गई है। इनमें से 2,08,330 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 31,70,228 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 2.97 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,97,540 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,53,84,418 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 82.10 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 19,20,107 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 28.63 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 45,39,553 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 67,985 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 15,33,984 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 5,259 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 14,74,846 मामलों और 15,306 मौतों के साथ कर्नाटक और 10,84,336 मामलों और 7,928 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 66,159 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 771 मरीजों की मौत हुई। महामारी की शुरुआत के बाद राज्य में एक दिन में हुईं ये रिकॉर्ड मौतें हैं।

    इसी तरह केरल में 38,607 लोगों को संक्रमित पाया गया और 48 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में रिकॉर्ड 35,024 मामले सामने आए और 270 मौतें हुईं।

    आंध्र प्रदेश में 14,792 नए मामले सामने आए और 57 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 15,22,45,179 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 22,24,548 खुराकें लगाई गईं। अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 15 करोड़ से पार

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 15.01 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 31.61 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.22 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.75 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.46 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.01 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार ने मौजूदा सीजन में चौथा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    भारत की खबरें

    मोटोरोला ने भारत में उतारे 6,000mAh बैटरी वाले दो स्मार्टफोन्स मोटो G40 और G60 फ्यूजन फ्लिपकार्ट
    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किस देश ने भारत से यात्रा पर क्या-क्या प्रतिबंध लगाए? अमेरिका
    मर्सिडीज बेंज की इलेक्ट्रिक SUV EQB से उठा पर्दा, जानें कब होगी लॉन्च ऑटोमोबाइल
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए लगभग तीन लाख मामले, 2,000 से ज्यादा मौतें महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र कर्फ्यू: सरकार के नए आदेश के बाद इन फिल्मों की शूटिंग होगी बाधित बॉलीवुड समाचार
    ठाकरे का प्रधानमंत्री मोदी को पत्र, कोरोना महामारी को 'प्राकृतिक आपदा' घोषित करने का किया अनुरोध नरेंद्र मोदी
    कोरोना: देश में बीते दिन फिर मिले दो लाख से अधिक मरीज, 1,185 मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: किल्लत के बीच 50,000 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन का आयात करेगा भारत ऑक्सीजन OS

    कोरोना वायरस

    वैक्सीनेशन अभियान: राज्यों के पास बची हैं एक करोड़ से अधिक खुराकें- केंद्र महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में सामने आए रिकॉर्ड 3.61 लाख मामले, पहली बार 3,000 से ज्यादा मौतें भारत की खबरें
    कोरोना मरीजों के लिए अक्षय और ट्विंकल ने दान किए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स अक्षय कुमार
    हाई कोर्ट की फटकार के बाद चुनाव आयोग बोला- कोरोना प्रोटोकॉल लागू कराना राज्यों की जिम्मेदारी तमिलनाडु

    कोरोना वायरस के मामले

    दिल्ली: कोरोना संक्रमित रिटायर्ड ब्रिगेडियर को सैन्य अस्पताल में भी नहीं मिला बेड, मौत दिल्ली
    बॉलीवुड के मशहूर सिनेमैटोग्राफर जॉनी लाल का कोरोना से निधन मुंबई
    प्रधानमंत्री ने रद्द किया कल का बंगाल का चुनावी कार्यक्रम, कोरोना वायरस पर उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे पश्चिम बंगाल
    पंजाब: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए बैसाखी मनाकर पाकिस्तान से लौटे 100 सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025