NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कोरोना वायरस आखिरी नहीं, दुनिया को अगली महामारी के लिए तैयार रहना चाहिए- WHO
    कोरोना वायरस आखिरी नहीं, दुनिया को अगली महामारी के लिए तैयार रहना चाहिए- WHO
    दुनिया

    कोरोना वायरस आखिरी नहीं, दुनिया को अगली महामारी के लिए तैयार रहना चाहिए- WHO

    लेखन प्रमोद कुमार
    September 08, 2020 | 04:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस आखिरी नहीं, दुनिया को अगली महामारी के लिए तैयार रहना चाहिए- WHO

    कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रही दुनिया को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अन्य महामारियों को लेकर चेताया है। संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस ने कहा कि दुनिया को अगली महामारी के लिए बेहतर तैयारी करनी चाहिए और देशों को अपने जन स्वास्थ्य तंत्र में निवेश पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कोरोना वायरस के बारे में कहा कि यह आखिरी महामारी नहीं है। जब अगली महामारी आएगी तब दुनिया को इस बार की तुलना में अधिक तैयार रहना होगा।

    कई देशों ने स्वास्थ्य सुविधाओंं को नजरअंदाज किया- टेड्रोस

    डॉक्टर टेड्रोस ने स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश पर जोर देते हुए कहा कि देशों ने पिछले सालों में आधारभूत स्वास्थ्य सुविधाओं को नजरअंदाज किया है। अब दुनिया को सुखी और सुरक्षित भविष्य के लिए जन स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश करना चाहिए। जन स्वास्थ्य सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता का आधार है। हालांकि टेड्रोस के इस बयान के लिए उनकी आलोचना भी हो रही है। लोगों का कहना है कि दुनिया को इस समय ऐसी टिप्पणियों की जरूरत नहीं है।

    अब तक 2.73 करोड़ लोग संक्रमित

    तेजी से फैलते कोरोना ने अब तक 2.73 करोड़ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, इनमें से लगभग 8.93 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारों का कहना है कि संक्रमितों और मृतकों की असल संख्या इससे ज्यादा हो सकती हैं क्योंकि कई देश मामलों की सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। 63 लाख संक्रमितों और 1.90 लाख मौतों के साथ अमेरिका दुनिया का सबसे बुरी तरह प्रभावित देश बना हुआ है।

    बीते समप्ताह मिले 18 लाख नए मरीज

    संगठन का कहना है कि 6 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में पूरी दुनिया में 18 लाख नए मरीज मिले और 37,000 की मौत हुई। सोमवार को यह जानकारी साझा करते हुए संगठन की तरफ से कहा गया कि बीते सप्ताह की तुलना में इस बार संक्रमितों की संख्या में 5 प्रतिशत और मृतकों की संख्या में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। संगठन के मुताबिक, दक्षिण पश्चिमी एशिया में संक्रमण की रफ्तार लगातार तेज हो रही है।

    अफ्रीका में धीमी हुई संक्रमण की रफ्तार

    दक्षिण पश्चिमी एशिया के अलावा यूरोप और पूर्वी भूमध्यसागर के इलाके में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ी। वहीं अफ्रीका और पश्चिमी प्रशांत इलाके में बीते सप्ताह की तुलना में संक्रमितों और मृतकों का आंकड़ा कम रहा।

    भारत में सामने आ रहे रिकॉर्ड मामले

    भारत में भी पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्ड संंख्या में नए मरीज मिल रहे हैं। लगभग 43 लाख मामलों के साथ भारत संक्रमितों की कुल संख्या के लिहाज से ब्राजील को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत में अभी तक कुल मामलों की संख्या 42,80,422 और मृतकों की संख्या 72,775 है। वहीं ब्राजील में 41.47 लाख लोगों में संक्रमण की पुष्टि है और 1.27 लाख लोगों की इस खतरनाक वायरस के कारण मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    ब्राजील
    यूरोप
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    रूस में जल्द जनता के पास पहुंचेगी कोरोना वायरस वैक्सीन, सरकार ने शुरू की वितरण प्रक्रिया रूस समाचार
    कोरोना वायरस: 'सुखदेव' और 'गरम-धरम' के बाद मुरथल के चार और ढाबों के कर्मचारी निकले संक्रमित बिहार
    दो लाख कोरोना संक्रमितों के साथ देश का सबसे प्रभावित शहर कैसे बना पुणे? मुंबई
    अहमदाबाद: एक साथ संक्रमित मिले 277 मजदूर, निर्माण कंपनी को भेजा गया एक करोड़ का नोटिस गुजरात

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: ब्राजील को पीछे छोड़ दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत भारत की खबरें
    कोरोना: अगले साल के मध्य तक बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन शुरू होने की उम्मीद नहीं- WHO भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: ब्राजील में ठीक होने लगे हालात, मेक्सिको में सर्वाधिक स्वास्थ्यकर्मियों की मौत चीन समाचार
    कोरोना वायरस: गंभीर रूप से बीमार मरीजों की जान बचा सकते हैं स्टेरॉइड्स- विश्लेषण फ्रांस

    यूरोप

    विदेशों में दोबारा खुल रहे स्कूल, इस तरह से किया जा रहा नियमों का पालन भारत की खबरें
    जर्मनी: कोरोना वायरस संक्रमण को समझने के लिए आयोजित हुआ कॉन्सर्ट, 1,500 लोगों ने लिया भाग जर्मनी
    जीमेल, डॉक्स समेत गूगल की कई सर्विस डाउन, यूजर्स को हो रही परेशानी भारत की खबरें
    मलेशिया में पाया गया कोरोना वायरस का 10 गुना ज्यादा संक्रामक स्ट्रेन मलेशिया

    कोरोना वायरस

    हिमाचल: विधानसभा स्पीकर विधायकों से बोले- ऊंची आवाज में बात करने से फैलता है कोरोना वायरस हिमाचल प्रदेश
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 75,809 नए मामले, रिकॉर्ड 1,133 ने तोड़ा दम भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: उत्तर प्रदेश में इन चार जिलों की हालत खराब लखनऊ
    भारत में इसी महीने होगा रूस की कोरोना वैक्सीन 'स्पूतनिक वी' के तीसरे चरण का ट्रायल भारत की खबरें
    अगली खबर

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023