NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / ईरान: 2.5 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 3.5 करोड़ पर मंडरा रहा संक्रमण का खतरा- रूहानी
    दुनिया

    ईरान: 2.5 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 3.5 करोड़ पर मंडरा रहा संक्रमण का खतरा- रूहानी

    ईरान: 2.5 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 3.5 करोड़ पर मंडरा रहा संक्रमण का खतरा- रूहानी
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 18, 2020, 04:36 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ईरान: 2.5 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 3.5 करोड़ पर मंडरा रहा संक्रमण का खतरा- रूहानी

    ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि उनके देश के 2.5 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संंक्रमित हो चुके हैं। यह संख्या पूरी दुनिया में आधिकारिक तौर पर सामने आए कुल मामलों से डेढ़ गुना से भी ज्यादा है। रूहानी ने यह भी कहा कि ईरान में 3.5 करोड़ लोगों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। बता दें, ईरान की कुल जनसंख्या आठ करोड़ है। इस हिसाब से उनकी एक चौथाई से ज्यादा जनसंख्या संक्रमित हो चुकी है।

    आधिकारिक तौर पर ईरान में 2.69 लाख मामले

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूहानी ने ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की एक ताजा रिपोर्ट के आधार पर यह आंकड़े बताए हैं। यह ईरान की तरफ से आधिकारिक तौर पर जारी किए आंकड़े (2,69,440) से लगभग 10 गुना अधिक है। हालांकि, रूहानी ने अपने भाषण में दोनों आंकड़ों में अंतर का कारण नहीं बताया। रूहानी ने कहा, "हमारा अनुमान है कि 2.5 करोड़ ईरानी लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 1,4000 की मौत हुई है।"

    महामारी की शुुरुआत में हॉटस्पॉट बना था ईरान

    रूहानी ने अपने भाषण में आगे कहा कि ऐसी आशंका है कि 3-3.5 करोड़ लोगों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। कुल मिलाकर अभी तक दो लाख से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 13,791 मौतें हुई हैं। गौरतलब है कि महामारी की शुरुआत में ईरान कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बनकर उभरा था।

    आधिकारिक तौर पर दुनियाभर में 1.41 करोड़ मामले

    एक तरफ रूहानी ने अकेले ईरान में 2.5 करोड़ मामले होने की बात कही है, वहीं पूरी दुनिया में आधिकारिक तौर पर 1.41 करोड़ मामलों की पुष्टि हुई है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में 1,41,18,115 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से छह लाख लोगों की मौत हुई है। 36.47 लाख संक्रमितों और 1.39 लाख मौतों के साथ अमेरिका दुनिया का सबसे बुरी तरह प्रभावित देश बना हुआ है।

    बीते 100 घंटों में 10 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले

    शुक्रवार को किए गए एक अध्ययन के अनुसार दुनियाभर में पिछले 100 घंटों में संक्रमण से 10 लाख नए मामले सामने आए हैं। इसके उलट चीन में वायरस की शुरुआत के तीन महीने बाद संक्रमितों की संख्या एक लाख पहुंची थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह खतरनाक वायरस किस रफ्तार से दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा है। अमेरिका, ब्राजील और भारत जैसे देशों में रोजाना बड़ी संख्या में नए मरीज मिल रहे हैं।

    भारत में क्या हालात?

    भारत में भी लगातार तेज गति से संक्रमितों की संख्या बढ़ता जा रही है। बीते कुछ दिनों से देश में रोजाना 30,000 से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। कल मिले 34,884 नए मरीजों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल 10,38,716 मामले हो गए हैं। इनमें से 3,58,692 सक्रिय मामले हैं, 6,53,751 मरीज महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं और 26,273 लोगों की मौत हुई है। भारत दुनिया का तीसरे सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    ईरान
    ब्राजील
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड को नहीं मिली जगह, टेस्ट में रहा है अदभुत प्रदर्शन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    भारत के रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अमेरिका को आपत्ति नहीं, प्रतिबंध नहीं लगाए जाएंगे अमेरिका
    फ्री फायर मैक्स: 9 फरवरी के लिए कोड जारी, जानिए कैसे करें रिडीम  फ्री फायर मैक्स
    तुर्की-सीरिया भूकंप: मरने वालों का आंकड़ा 15,000 के पार, राष्ट्रपति अर्दोआन ने स्वीकार की खामियां भूकंप

    भारत की खबरें

    विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने भेजी मदद की पहली खेप, तुर्की ने बताया 'सच्चा दोस्त' भूकंप
    पुणे में खुला भारत का पहला 'स्मार्ट फूड कोर्ट', जानिए क्या होगा फायदा पुणे
    जाने-माने वकील शांति भूषण का निधन, दिल्ली स्थित घर पर ली अंतिम सांस दिल्ली
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स

    ईरान

    अलविदा 2022: यूक्रेन युद्ध से चीन में प्रदर्शन तक, वैश्विक जगत की 5 सबसे बड़ी घटनाएं यूक्रेन युद्ध
    ईरान: प्रदर्शन करने पर 11 लोगों को मिला मृत्युदंड, कई और की संभावना- रिपोर्ट महिलाओं के खिलाफ अपराध
    ऑस्कर विजेता फिल्म की अभिनेत्री तारानेह अलीदूस्ती कौन हैं, जिन्हें ईरान में किया गया गिरफ्तार? हिजाब विवाद
    'दुनिया के सबसे छोटे इंसान' अफशीन मात्र 2 फुट 1 इंच के, जानिए कैसी है जिंदगी गिनीज बुक

    ब्राजील

    ब्राजील: 19 वर्षीय युवती ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, लेकिन दोनों के पिता अलग-अलग DNA
    ब्राजील: सरकारी इमारतों पर हमलों के विरोध में निकलीं रैलियां, जानें और क्या-क्या हुआ अमेरिका
    ब्राजील की सरकारी इमारतों पर बोल्सोनारो के समर्थकों का धावा, यहां तक कैसे पहुंची स्थिति? चुनाव आयोग
    ब्राजील: पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों ने अहम सरकारी इमारतों पर बोला धावा अमेरिका

    कोरोना वायरस

    राणा अय्यूब को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में याचिका खारिज सुप्रीम कोर्ट
    वर्ष 2022 में 7.5 लाख भारतीय पढ़ाई के लिए विदेश गए, 5 साल में सबसे अधिक विदेश में पढ़ाई
    बजट सत्र: संसद में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण, विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान निर्मला सीतारमण
    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बन चुका भारत द्रौपदी मुर्मू

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023