NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत ने बनाया "विश्व रिकॉर्ड", बीते दिन सामने आए 83,883 नए मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत ने बनाया "विश्व रिकॉर्ड", बीते दिन सामने आए 83,883 नए मामले

    कोरोना वायरस: भारत ने बनाया "विश्व रिकॉर्ड", बीते दिन सामने आए 83,883 नए मामले

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 03, 2020
    09:51 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 83,883 नए मामले सामने आए और 1,043 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। देश में पहली बार एक दिन में 80,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं और यह एक वैश्विक रिकॉर्ड है।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 38,53,406 हो गई है, वहीं 67,376 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 81,55,38 है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए रिकॉर्ड मरीज, टेस्ट भी रिकॉर्ड

    पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 68,584 मरीज ठीक हुए, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 29,70,492 हो गई है और रिकवरी रेट 77.08 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,72,179 टेस्ट किए गए गए जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। देश में अब तक कुल 4.55 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है। यहां अब तक 8,25,739 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 25,195 मरीजों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 4,55,531 मामले सामने आए हैं और 4,125 मरीजों की मौत हुई है।

    4,39,959 मामलों और 7,516 मौतों के साथ तमिलनाडु और 3,61,341 मामलों और 5,950 मौतों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    महाराष्ट्र और कर्नाटक में रिकॉर्ड नए मामले

    नए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दिन 17,433 नए मामले सामने आए और 292 मरीजों ने दम तोड़ा। ये राज्य में एक दिन में सामने आए सबसे अधिक नए मामले हैं।

    कर्नाटक में भी पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 9,860 नए मामले सामने आए, जो राज्य में एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।

    वहीं आंध्र प्रदेश में 10,392 और तमिलनाडु में 5,990 नए मामले सामने आए।

    डाटा

    दिल्ली में 2,500 से अधिक पहुंची नए मामलों की संख्या

    देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 2,509 नए मामले सामने आए जो 3 जुलाई के बाद सबसे अधिक हैं। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,79,569 हो गई है, वहीं 4,481 की मौत हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में साढ़े आठ लाख से अधिक की मौत

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 2.59 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 8.61 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में लगभग 61.13 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.84 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 39.97 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.22 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    भारत संक्रमितों की संख्या और मौत दोनों मामलों में तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    साइबर हमलों के दौर में अपने वाई-फाई नेटवर्क को कैसे रखें सुरक्षित? साइबर हमला
    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    भारत की खबरें

    भाजपा की मदद करने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने फेसबुक CEO को फिर लिखी चिट्ठी फेसबुक
    कोरोना वायरस: भारत में कम नहीं हो रहे मामले, बीते दिन फिर मिले रिकॉर्ड 78,761 मरीज कोरोना वायरस
    कोरोना से ठीक हो चुके लोग फिर हो रहे संक्रमित, जानिए क्या हैं इसके मायने वैक्सीन समाचार
    हरियाणा: सोमवार और मंगलवार को बंद नहीं रहेंगे बाजार, खट्टर सरकार ने वापस लिया आदेश हरियाणा

    दिल्ली

    थकान और बदन दर्द की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती हुए गृह मंत्री अमित शाह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    महीनों से नहीं मिला वेतन, DU के कई कॉलेजों के कर्मचारियों के सामने गुजारे का संकट अरविंद केजरीवाल
    DU- 14 सितंबर से होंगी अंतिम वर्ष के छात्रों की ऑफलाइन परीक्षाएं, कोर्ट ने दिया निर्देश शिक्षा
    सर्वे में हर चौथे भारतीय के खून में पाई गईं कोरोना वायरस की एंटीबॉडीज भारत की खबरें

    कर्नाटक

    पूर्ण लॉकडाउन की आशंका के चलते बेंगुलरू छोड़ रहे लोग, बॉर्डर पर जाम बेंगलुरु
    कोरोना वायरस: सभी दक्षिणी राज्यों में राष्ट्रीय औसत से अधिक तेजी से बढ़ रहे मामले तेलंगाना
    राजस्थान सहित कई जगहों पर हो रही भर्तियां, जल्द करें आवेदन दिल्ली
    कर्नाटक: स्टाफ कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर होम क्वारंटाइन हुए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    मुंबई: बुजुर्ग दंपत्ति का टेस्ट हुआ भी नहीं, कोरोना संक्रमितों की सूची में आ गया नाम भारत की खबरें
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद अब प्लाज्मा दान करने में आगे धारावी मुंबई
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 लाख पार, बीते दिन मिले 48,916 नए मरीज दिल्ली
    लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए वेब पोर्टल शुरू करेगी दिल्ली सरकार दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025