NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कोरोना वायरस: पिछले 100 घंटों में दुनिया में सामने आए संक्रमण के 10 लाख नए मामले
    दुनिया

    कोरोना वायरस: पिछले 100 घंटों में दुनिया में सामने आए संक्रमण के 10 लाख नए मामले

    कोरोना वायरस: पिछले 100 घंटों में दुनिया में सामने आए संक्रमण के 10 लाख नए मामले
    लेखन भारत शर्मा
    Jul 18, 2020, 01:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: पिछले 100 घंटों में दुनिया में सामने आए संक्रमण के 10 लाख नए मामले

    कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहीं दुनिया को सरकारों द्वारा इसके प्रसार को रोकने के लिए किए जा रहे बेहिसाब प्रयासों के बाद भी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। रायटर्स की ओर से शुक्रवार को किए गए एक अध्ययन के अनुसार दुनियाभर में पिछले 100 घंटों में संक्रमण से 10 लाख नए मामले सामने आए हैं। इसके उलट चीन में वारयस की शुरुआत के बाद संक्रमितों की संख्या एक लाख पहुंचने में तीन महीने का समय लगा था।

    दुनिया में 1.41 करोड़ के ऊपर पहुंची संक्रमितों की संख्या

    कोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,41,89,223 पर पहुंच गई है। इनमें से अब तक 5,99,341 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। वायरस की उत्पत्ति चीन के हुबेई प्रांत से हुई है, जहां से यह लगभग सभी देशों में पहुंच गया और लोगों की जान लेना शुरू कर दिया। वायरस ने सबसे पहले यूरोप में हाहाकार मनाया और अब अमेरिका की हालत खराब है।

    अमेरिका में गुरुवार को सामने आए 77,000 नए मामले

    कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे प्रभावित देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद ब्राजील और भारत का नंबर हैं। अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 37,70,012 पहुंच गई है और अब तक 1,42,064 की मौत हो चुकी है। गुरुवार को वहां 77,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। स्वीडन ने अब तक कुल 77,281 मामले दर्ज किए हैं! इतनी हालत खराब होने के बाद भी अमेरिका में मास्क अनिवार्य नहीं है।

    बिगड़ते हालातों के बीच अर्थव्यवस्था और स्कूलों को खोलना चाहता है ट्रंप प्रशासन

    देश में बढ़ते मामलों के बाद भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने चाहते हैं और स्कूलों का संचालन फिर से शुरू करने पर जोर दे रहे हैं। इस महीने प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि जिन विद्यार्थियों की कक्षाएं ऑनलाइन चल रही है, उन्हें अमेरिका छोड़ देना चाहिए। हार्वर्ड और MIT जैसी प्रमुख यूनिवर्सिटी ने आदेश को अदालत में चुनौती दी। जिसके बाद आदेश वापस ले लिया गया। अब फिर से ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर है।

    ब्राजील में चरमराई चिकित्सा व्यवस्था, राष्ट्रपति ने दो बार हुई संक्रमण की पुष्टि

    सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में ब्राजील दूसरे पायदान पर है। वहां संक्रमण के चलते 77,932 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,048,697 संक्रमित है। चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह ये चरमरा गई है। कुछ अधिकारियों ने अलजजीरा को बताया कि कई दिन तक सभी ICU बेड फुल रहे हैं। नए मरीजों को बेड के लिए 10 दिन इंतजार करना पड़ा है। राष्ट्रपति जायर बोलसनारो के बुधवार को दूसरी बार कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

    भारत में भी तेजी से बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

    हाल ही में दैनिक आधार पर 30,000 से अधिक नए संक्रमणों के साथ भारत तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। पिछले 24 घंटों में, 34,884 नए मामले दर्ज किए गए और 671 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि संक्रमितों की संख्या 10,38,716 है, जिसमें 3,58,692 सक्रिय मामले शामिल हैं। देश में अब तक 6,53,751 मरीज ठीक हो चुके हैं और 26,273 की मौत हुई है।

    ऑक्सफोर्ड की संभावित कोरोना वैक्सीन ने जगाई उम्मीद

    कोरोना वायरस से बिगड़े हालातों के बीच ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने एक उम्मीद की किरण जगाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी में तैयार की जा रही कोरोना वैक्सीन ने मनुष्यों में संक्रमण के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न की है। दावा किया गया है कि वैक्सीन काम कर रही है और बीमारी के खिलाफ "दोहरी सुरक्षा" प्रदान करती है। यदि सब ठीक रहा तो वैक्सीन सितंबर के अंत या अक्टूबर तक उपलब्ध जो जाएगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    ब्राजील
    वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    क्या है इंसानी ट्रायल, जिसमें सफल होने के बाद वैक्सीन को मिलती है मंजूरी? वैक्सीन समाचार
    संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन, जानिये उनके भाषण की बड़ी बातें संयुक्त राष्ट्र
    कोरोना वायरस: हरियाणा में शुरू हुआ पहली स्वदेशी संभावित वैक्सीन का इंसानी ट्रायल हरियाणा
    कोरोना वायरस: अमेरिका में हो रही रिकॉर्ड टेस्टिंग, दूसरे पायदान पर भारत- व्हाइट हाउस रूस समाचार

    ब्राजील

    स्टडी में आया सामने, कुछ ही महीने में खत्म हो सकती है कोरोना वायरस से इम्युनिटी भारत की खबरें
    टिक-टॉक बैन के बाद इंस्टाग्राम ने भारत में लॉन्च किया रील्स, जानिये इससे जुड़ी हर बात भारत की खबरें
    वैज्ञानिकों ने दावा- हवा के जरिए भी फैलता है कोरोना वायरस, नियमों में बदलाव करे WHO भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के खात्मे के लिए कंपनियां इस्तेमाल कर रहीं UV किरणों वाले रोबोट रोबोट

    वैक्सीन समाचार

    सारा गिल्बर्ट: कोरोना वायरस के प्रकोप से दुनिया को राहत दिला सकती है यह महिला ऑक्सफोर्ड
    कोरोना वायरस: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन ने दिए शानदार नतीजे, मिल सकती है 'दोहरी सुरक्षा' भारत की खबरें
    आठ वैश्विक नेताओं की मांग- जब भी कोरोना वायरस की वैक्सीन बने, सभी देशों को मिले ऑक्सफोर्ड
    वैक्सीन कोई भी देश बनाए, उत्पादन के लिए भारत पर निर्भर रहेंगे- ICMR चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में बीते 24 घंटों में मिले 34,884 नए मरीज, 671 मौतें दिल्ली
    कोरोना वायरस पॉजिटिव ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन हुईं अस्पताल में भर्ती ऐश्वर्या राय
    स्पेन में कोरोना वायरस से संक्रमित लगभग एक लाख ऊदबिलावों को मारने का आदेश स्पेन
    पुजारियों समेत 140 कर्मचारी पाए गए कोरोना संक्रमित, फिर भी तिरुपति मंदिर में जारी रहेंगे दर्शन आंध्र प्रदेश

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023