NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कौन है 'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज, जिसे नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने किया रिहा?
    अगली खबर
    कौन है 'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज, जिसे नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने किया रिहा?
    चार्ल्स शोभराज नेपाल की जेल में 2003 से बंद है

    कौन है 'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज, जिसे नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने किया रिहा?

    लेखन सकुल गर्ग
    Dec 22, 2022
    03:47 pm

    क्या है खबर?

    नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने 'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज को उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।

    कोर्ट ने 78 वर्षीय चार्ल्स को रिहाई के 15 दिन के भीतर वापस उसके देश फ्रांस भेजने का आदेश भी दिया है।

    गौरतलब है कि नेपाल की एक कोर्ट ने चार्ल्स को एक अमेरिकी और एक कनाडाई पर्यटक की हत्या करने का दोषी पाते हुए 2004 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

    नाम

    चार्ल्स क्यों है बिकिनी किलर के नाम से मशहूर?

    एशिया के कई देशों में 1970 और 1980 के दशक में लगभग 20 पश्चिमी पर्यटकों की हत्या के लिए जिम्मेदार चार्ल्स के बिकिनी किलर के नाम से मशहूर होने के पीछे एक दिलचस्प कारण है।

    दरअसल, चार्ल्स के कई शिकार के शव बिकिनी में मिले थे।

    इसके अलावा कानून के हाथों से बच निकलने के तरीकों के लिए उसे 'द सर्पेंट' के नाम से भी जाना जाता है और नेटफ्लिक्स उस पर एक वेब सीरीज भी बना चुका है।

    जेल

    दिल्ली की तिहाड़ जेल से फरार हो गया था चार्ल्स

    जुलाई, 1976 में चार्ल्स शोभराज और उसके साथियों ने फ्रांस के कुछ छात्रों की हत्या कर दी थी जिसके बाद उसे जेल की सजा हुई थी।

    इसमें उसने अपना काफी वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में भी गुजारा था। 1986 में वह तिहाड़ जेल से फरार होने में कामयाब हो गया था।

    हालांकि, कुछ दिनों बाद वह फिर पकड़ा गया और अपनी सजा पूरी करने के बाद फ्रांस चला गया। इसके बाद उसे 2003 में नेपाल में गिरफ्तार किया गया।

    जानकारी

    महिलाओं से आसानी से दोस्ती कर लेता था चार्ल्स

    बतौर रिपोर्ट्स, कई भाषाओं का जानकार शोभराज अपना भेष बदलने में काफी कुशल था और अपने चार्मिंग व्यक्तित्व के चलते महिलाओं के साथ आसानी से दोस्ती कर लेता था।

    इसके बाद वह महिलाओं को ड्रग्स देकर उनकी हत्या कर देता था।

    उसने अपने एक भारतीय साथी अजय चौधरी के साथ मिलकर 1975 में थाईलैंड में टेरेसा नोल्टन नामक एक अमेरिकी महिला को अपना पहला शिकार बनाया था।

    जानकारी

    तालिबान के लिए हथियारों की तस्करी भी करता था चार्ल्स

    चार्ल्स ने तिहाड़ जेल में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के साथ दोस्ती करने के बाद तालिबान के लिए हथियारों की तस्करी करने की बात भी स्वीकारी थी। चार्ल्स का नाम अमेरिका की सेंट्रल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (CIA) के साथ भी जोड़ा गया था।

    कारण

    चार्ल्स को क्यों किया जा रहा रिहा?

    नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने चार्ल्स के दिल की सर्जरी होने के चलते उसे रिहा किया है।

    इसके अलावा चार्ल्स के वकील ने कहा कि नेपाल में अच्छा बर्ताव करने वाले 65 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों की 75 प्रतिशत सजा माफ किए जाने का प्रावधान है।

    उन्होंने कहा कि अगर कानून के प्रावधान पहले लागू होते तो चार्ल्स छह साल पहले ही रिहा हो जाते। बकौल वकील, चार्ल्स पर अन्य किसी देश में कोई मुकदमा लंबित नहीं है।

    जीवन

    कैसी रही चार्ल्स शोभराज की निजी जिंदगी?

    चार्ल्स शोभराज का जन्म वियतनाम में हुआ था और उसकी मां वियतनाम की नागरिक थी, जबकि उसके पिता भारतीय मूल के थे।

    चार्ल्स के पिता ने उसे अपनाने से मना कर दिया था जिसके बाद उसकी मां की मुलाकात फ्रांस के एक सैन्य अधिकारी से हुई।

    इसके बाद चार्ल्स को फ्रांस की नागरिकता मिल गई। चार्ल्स के कई महिलाओं के साथ संबंध थे और उसने कथित तौर पर एक नेपाली महिला से शादी की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नेपाल
    फ्रांस
    सुप्रीम कोर्ट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    नेपाल

    बिहार: सीमा पर नेपाली सुरक्षा बलों की फायरिंग में एक भारतीय की मौत, चार घायल बिहार
    नेपाली संसद के निचले सदन ने दी विवादित नक्शे को मंजूरी, भारत ने कहा- मान्य नहीं भारत की खबरें
    भारत ही नहीं, सीमा और क्षेत्रों को लेकर इन देशों से भी हैं चीन के विवाद चीन समाचार
    नेपाल ने भारतीय सीमा में दफनाया कोरोना संक्रमित का शव, शिकायत के बाद मानी गलती भारत की खबरें

    फ्रांस

    फ्रांस ने कोविशील्ड को दी वैक्सीन पास में जगह, यात्रा संबंधी नियमों को कड़ा किया कोविशील्ड
    जासूसी कांड: NSO ग्रुप ने कई सरकारों और एजेंसियों को पेगासस के इस्तेमाल से रोका इजरायल
    अगस्त महीने के लिए UNSC का अध्यक्ष बना भारत, पाकिस्तान ने कही ये बात भारत की खबरें
    अपने नागरिकों को वैक्सीन की तीसरी खुराक देंगे फ्रांस और जर्मनी, WHO की अपील नजरअंदाज जर्मनी

    सुप्रीम कोर्ट

    नोटबंदी के 6 साल: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची लोगों के पास मौजूद नकदी नोटबंदी
    सुप्रीम कोर्ट ने 10 प्रतिशत EWS आरक्षण को वैध करार दिया; किस जज ने क्या कहा? आर्थिक रूप से कमजोर
    हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जांच की मांग करने वाली याचिका अयोग्य करार हेमंत सोरेन
    छावला गैंगरेप और हत्या मामला: सुप्रीम कोर्ट ने 3 आरोपियों को क्यों किया बरी? रेप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025