NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / भारत ही नहीं, सीमा और क्षेत्रों को लेकर इन देशों से भी हैं चीन के विवाद
    अगली खबर
    भारत ही नहीं, सीमा और क्षेत्रों को लेकर इन देशों से भी हैं चीन के विवाद

    भारत ही नहीं, सीमा और क्षेत्रों को लेकर इन देशों से भी हैं चीन के विवाद

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 20, 2020
    03:38 pm

    क्या है खबर?

    लद्दाख में गलवान घाटी को लेकर चीन का भारत के साथ सीमा विवाद चल रहा है।

    विवाद की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई बैठकों के बाद भी इसका समाधान नहीं हुआ है।

    विवाद में दोनों देशों की सेनाएं भी आमने-सामने आ गई, जिसके कारण कई सैनिकों की जान गई।

    सीमा को लेकर चीन का केवल भारत के साथ ही तनाव नहीं है बल्कि यह दूसरे देशों से भी विवादों में उलझा हुआ है।

    आलोचना

    चीन के रवैये पर अमेरिका ने साधा निशाना

    भारत के साथ चल रहे विवाद के बीच अमेरिका ने चीन पर निशाना साधा है।

    अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियों ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी अपने पड़ोस में दुष्ट रवैया अपना रही है। वह अमेरिका और यूरोप में साइबर अभियान के जरिये गलत प्रचार कर रही है।

    पोम्पियो ने कहा कि चीनी फौज भारत के साथ सीमा पर तनाव बढ़ाने में जुटी हुई हैं। वह दक्षिण चीन सागर में गलत तरीके से अपना क्षेत्र बढ़ा रही है।

    चीन

    भूटान के साथ विवाद

    भारत और चीन के बीच गलवान घाटी से पहले डोकलाम में विवाद हुआ था।

    भारत-तिब्बत-भूटान की सीमा पर स्थित डोकलाम में बीजिंग के अतिक्रमण रवैये और निर्माण गतिविधियों के चलते भारत और चीन के बीच 73 दिन तक स्टैंड ऑफ रहा था।

    बाद में दोनों देशों के बीच हुई कूटनीतिक बातचीत और समझौते के बाद चीन वापस हटने को राजी हुआ था। अब भी ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि वहां चीन का अतिक्रमण बना हुआ है।

    विवाद

    दक्षिण चीन सागर

    चीन दक्षिण चीन सागर पर नियंत्रण को लेकर भी काफी आक्रामक रूख रखता है।

    हालांकि, संसाधनों से परिपूर्ण इस इलाके पर चीन के 'ऐतिहासिक हक' को एक प्राधिकरण ने 2106 में ठुकरा दिया था, लेकिन इसके बावजूद वो इस इलाके में सेना तैनाती से पीछे नहीं हट रहा है।

    दक्षिण चीन सागर से दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक गुजरता है और इसके जरिये सालाना 3.5 ट्रिलियन डॉलर का व्यापार होता है।

    जानकारी

    दक्षिण चीन सागर को लेकर कई देशों से विवाद

    दक्षिण चीन सागर में नियंत्रण को लेकर चीन के एक नहीं बल्कि कई देशों से विवाद चल रहे हैं। इनमें ताइवान, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, मलेशिया फिलपींस और वियतनाम आदि शामिल हैं। इन देशों के साथ चीन के अलग-अलग मुद्दों पर विवाद हैं।

    विवाद

    नेपाल ने भी चीन पर जड़ा अतिक्रमण का आरोप

    लगभग एक साल पहले नेपाल के सर्वे विभाग ने चीन पर आरोप लगाया था कि उसने हुमला, ररुवा, सिंधुपालचौक आदि जिलों में अतिक्रमण कर लिया है।

    विभाग की यह रिपोर्ट लीक होने के बाद नेपाल में चीन के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए थे, लेकिन अरबों डॉलर के चीनी निवेश के भार तले दबी कम्युनिस्ट पार्टी ने इस मामले को दबा लिया।

    इसकी जगह उन्होंने एक नक्शे को लेकर भारत विरोधी प्रदर्शनों को खूब हवा दी।

    जानकारी

    जापान और दक्षिण कोरिया से भी चीन का विवाद

    चीन का पूर्वी चीन सागर में भी नियंत्रण को लेकर दक्षिण कोरिया और जापान के साथ विवाद है। इसे इलाके से भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार होता है। इसके अलावा चीन जापान के सेंकाकु द्वीप समूह पर अपना हक जताता है।

    विवाद

    सरकारी टेलीविजन ने एवरेस्ट पर चीन का दावा बताया

    इस सबके अलावा चीन ने माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने की प्रक्रिया शुरू की है। चीनी कंपनियों ने माउंट एवरेस्ट पर 5G कवरेज के लिए टॉवर भी लगाए हैं।

    चाइना टेलीकॉम और चाइना यूनिकॉम नामक दो कंपनियों ने एवरेस्ट पर 5G बेस स्टेशन बनाने का ऐलान किया था।

    इसी साल मई में चीन के सरकारी ग्लोबल टेलिविजन नेटवर्क ने माउंट एवरेस्ट पर चीन का दावा बताया था। विवाद बढ़ने पर यह ट्वीट हटा लिया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    नेपाल
    भूटान

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर में आएगी आफत  मानसून
    OpenAI ने कोडेक्स AI टूल में जोड़ा इंटरनेट फीचर, यूजर्स को मिल सकेंगे और बेहतर समाधान OpenAI
    कक्षा निर्माण घोटाले में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन से होगी पूछताछ, समन जारी मनीष सिसोदिया
    IPL 2025 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    चीन समाचार

    IISc की स्टडी में दावा- यूरोप और मध्य-पूर्व के जरिए भारत में दाखिल हुआ कोरोना वायरस भारत की खबरें
    भारत और चीन ने लद्दाख में सेनाएं पीछे हटाना शुरू किया- रिपोर्ट्स भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: बिना लक्षण वाले मरीजों के संक्रमण फैलाने पर वैज्ञानिकों का क्या कहना है? सिंगापुर
    चीन: कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद बीजिंग के कई हिस्सों में लॉकडाउन बीजिंग

    भारत की खबरें

    लद्दाख की घटना को लेकर रक्षा मंत्री ने की CDS और सेना प्रमुखों के साथ बैठक चीन समाचार
    जानें गलवान घाटी में क्यों है विवाद, जहां शहीद हुए कर्नल समेत तीन भारतीय जवान चीन समाचार
    ...जब भारत और चीन सीमा पर आखिरी बार चली थी गोली चीन समाचार
    लद्दाख: चीनी सेना के साथ झड़प में भारत के 20 जवान शहीद चीन समाचार

    नेपाल

    नेपाल में नहीं चलेंगे 100 रुपये से ज्यादा के भारतीय नोट, सरकार ने लगाई रोक भारत की खबरें
    नेपाल के युवा खिलाड़ी रोहित पौडेल ने तोड़ा सचिन और अफरीदी का रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    नेपाल में काम करने के लिए अब भारतीयों को लेना होगा वर्क परमिट भारत की खबरें
    विमान दुर्घटना में नेपाल के पर्यटन मंत्री सहित 6 की मौत हेलीकॉप्टर

    भूटान

    भूटान के प्रधानमंत्री हर शनिवार को बन जाते हैं डॉक्टर, मरीजों का करते हैं ऑपरेशन दुनिया
    क्या है BIMSTEC? जिसके नेता प्रधानमंत्री मोदी के शपथ समारोह में आएंगे पाकिस्तान समाचार
    मंत्रियों के नाम फाइनल करने के लिए मोदी से मिले अमित शाह, पांच घंटे चली बैठक अरविंद केजरीवाल
    प्रधानमंत्री मोदी को मिला मालदीव की संसद को संबोधित करने का निमंत्रण बांग्लादेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025