NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मोदी- आंतरिक मामलों में बाहरी दखल मंजूर नहीं
    अगली खबर
    पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मोदी- आंतरिक मामलों में बाहरी दखल मंजूर नहीं

    पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मोदी- आंतरिक मामलों में बाहरी दखल मंजूर नहीं

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 04, 2019
    03:56 pm

    क्या है खबर?

    ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम और भारत-रूस के बीच के 20वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

    इससे पहले पुतिन के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने साझा वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा और व्यापार समेत कई क्षेत्रों में बड़े समझौते हुए। इनके बाद दोनों नेता मीडिया से मुखातिब हुए।

    आइये, जानते हैं कि प्रेस से क्या-क्या बातें की।

    संयुक्त प्रेस वार्ता

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?

    संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत-रूस के बीच 20वां समिट है।

    पहले समिट के दौरान वो बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ आए थे।

    उन्होंने कहा कि भारत की कोशिश रूस के साथ संबंधों को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की है और दोनों देश सुरक्षा, कृषि, व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि रूस के सहयोग से भारत में परमाणु प्लांट बन रहे हैं।

    बयान

    सिर्फ राजधानी तक सीमित नहीं हैं रिश्ते- मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस की दोस्ती सिर्फ राजधानी तक सीमित नहीं है। दोनों देशों ने लोगों को इस रिश्ते के केंद्र में रखा है। मोदी ने कहा हमारे रिश्तों को हम राजधानियों के बाहर पहुंचा रहे हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि किसी भी आंतरिक मसले पर बाहरी दखल के खिलाफ हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान को कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की कोशिशों को जवाब है।

    संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

    पुतिन ने कही ये बातें

    पुतिन ने कहा कि दोनों देश लगातार संपर्क में रहते हुए अपनी दोस्ती को मजबूत कर रहे हैं

    उन्होंने कहा कि दोनों देश खुले वातावरण में बातचीत कर रहे हैं। पिछली बैठक में जो फैसले लिए गए थे, उनकी समीक्षा की गई है।

    पुतिन ने कहा कि हथियारों को लेकर भी दोनों देशों के बीच संबंध काफी अच्छे हैं। रूस, भारत में मिसाइल सिस्टम और राइफल बनाने की योजना बना रहे हैं।

    रूस, भारत को आधुनिक हथियार दे रहा है।

    जानकारी

    पुतिन ने बिजनेस को लेकर कही यह बात

    पुतिन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता निवेश और व्यापार है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के व्यापार में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों का रूस में स्वागत है।

    ट्विटर पोस्ट

    रूसी राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री मोदी

    A personal chemistry underlining a strong partnership

    President Putin welcomes PM @narendramodi in #Vladivostok for their 30th meeting. India-Russia relationship goes beyond relations between two capitals and are now at the cusp of expanding to new frontiers. pic.twitter.com/OZ2Dmyk2MV

    — Raveesh Kumar (@MEAIndia) September 4, 2019

    रूस दौरा

    कई मायनों में खास है प्रधानमंत्री का यह दौरा

    दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा एक मायने में बेहद खास है।

    प्रधानमंत्री मोदी रूस के जिस व्लादिवोस्तोक शहर पहुंचे हैं, वह पूर्वी हिस्से में स्थित है।

    रूस के इस हिस्से की यात्रा करने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

    उन्होंने भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह पुतिन के साथ डेलिगेशन लेवल बातचीत की।

    साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने व्लादिमीर पुतिन के साथ शिप बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स का दौरा किया और यहां कुछ प्रदर्शनी भी देखी।

    जानकारी

    ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में शामिल होंगे नेता

    प्रधानमंत्री मोदी ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने वाले अन्य देशों के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकते हैं। इस सम्मेलन में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद और मंगोलिया के राष्ट्रपति खाल्तमागिन बत्तुलगा आदि भी शामिल होंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    रूस समाचार
    सुरक्षा
    व्लादिमीर पुतिन

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    पाकिस्तान समाचार

    युद्ध सेवा मेडल पाने वालीं मिंटी अग्रवाल ने बताया- कैसे अभिनंदन ने गिराया था पाकिस्तानी विमान भारत की खबरें
    सीमा पर 5 भारतीय सैनिक मारने के पाकिस्तानी दावे को भारतीय सेना ने बताया काल्पनिक भारत की खबरें
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, दिए भारत की परमाणु नीति में बदलाव के संकेत चीन समाचार
    UNSC बैठक के बाद भारत ने कश्मीर को बताया आंतरिक मामला, पाकिस्तान को दो टूक जवाब चीन समाचार

    रूस समाचार

    राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में AK-47 बनाने की फैक्ट्री लगाएगी मोदी सरकार भारतीय जनता पार्टी
    पुलवामा आतंकी हमले पर पलटा जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर, कहा- हमले में मेरा हाथ नहीं चीन समाचार
    पूर्व NSA ने बताया, 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद एयर स्ट्राइक क्यों नहीं की गई भारत की खबरें
    रूस से परमाणु पनडुब्बी लेगा भारत, दोनों देशों के बीच हुआ तीन अरब डॉलर का सौदा चीन समाचार

    सुरक्षा

    अमेजन से लीक हुआ यूजर्स का डाटा, कंपनी ने बताई तकनीकी खामी अमेजन
    सावधान! आपकी सिम स्वैप कर लगाया जा सकता है लाखों रुपये का चूना बैंकिंग
    इंटरनेट चलाने के साथ-साथ बम और हथियारों का पता लगाने में भी काम आएगा Wi-Fi वाई-फाई
    अमेजन के बाद अब कोरा से 10 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक सोशल मीडिया

    व्लादिमीर पुतिन

    UAE के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'जायद मेडल' से सम्मानित किए जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    UAE के बाद अब रूस ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किया सम्मानित भारत की खबरें
    पुतिन से मुलाकात के लिए निजी ट्रेन लेकर रूस पहुंचे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उत्तर कोरिया
    रूसः इमरजेंसी लैंडिंग करते वक्त विमान में लगी आग, 41 यात्रियों की मौत रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025