Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
चीन समाचार
पाकिस्तान समाचार
अफगानिस्तान
रूस समाचार
यूक्रेन संकट
कोरोना का नया स्ट्रेन
लैम्ब्डा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन ने किया रूस के हमले में 202 स्कूल और 34 अस्पताल तबाह होने का दावा
दुनिया

यूक्रेन ने किया रूस के हमले में 202 स्कूल और 34 अस्पताल तबाह होने का दावा

यूक्रेन ने किया रूस के हमले में 202 स्कूल और 34 अस्पताल तबाह होने का दावा
लेखन भारत शर्मा
Mar 08, 2022, 02:05 pm 5 मिनट में पढ़ें
यूक्रेन ने किया रूस के हमले में 202 स्कूल और 34 अस्पताल तबाह होने का दावा
यूक्रेन ने किया रूस के हमले में 202 स्कूल और 34 अस्पताल तबाह होने का दावा।

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रहा। रूस की सेना राजधानी कीव के आसपास के शहरों में लगातार मिसाइल और रॉकेट से हमले कर रही है। इससे लोगों के घरों सहित सरकारी इमारतों को भारी नुकसान हुआ है। इस बीच यूक्रेन का दावा है कि रूसी सेना के हमले में अब तक 202 स्कूल, 34 अस्पताल और 1,500 से अधिक घर तबाह हो गए हैं। इससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

दावा
900 बस्तियों में नहीं हो रही है बिजली और पानी की सप्लाई- शिक्षा मंत्री

यूक्रेन के शिक्षा मंत्री सेरही शकरलेट ने बताया कि रूस के हमले के कारण वर्तमान में 900 से अधिक बस्तियों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सुबह रूसी मिसाइल के कारण जाइटॉमिर शहर में एक और स्कूल तबाह हो गई। पिछले 13 दिनों में अब तक प्रभावित इलाकों में 202 सरकारी स्कूल, 34 अस्पताल और 1,500 से अधिक आवासीय मकान ध्वस्त हो चुके हैं।

राहत
यूक्रेन में युद्ध के बीच हुई 4,000 नई शादियां

यूक्रेन के न्याय मंत्रालय ने कहा कि भले ही देश में युद्ध का माहौल है, लेकिन लोग जिंदगी को आगे बढ़ा रहे हैं। पिछले 13 दिनों में देशभर में 4,000 से अधिक नई शादियां हुई हैं और 4,300 से अधिक बच्चों का जन्म हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि युद्ध के दौरान भी लोग आधिकारिक तौर पर अपने जुड़ाव को और मजबूत बना रहे हैं और लोगों ने विश्वास की भावना और शक्ति को नहीं खोया है।

सीजफायर
रूस ने पांच शहरों में किया अस्थायी सीजफायर का ऐलान

इधर, रूस ने यूक्रेन के कीव, चेर्निहीव, सूमी, खार्किव और मारियुपोल शहर में अस्थाई सीजफायर का ऐलान किया है। यह सीजफायर रूस के स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से राहत 9 बजे तक रहेगा। इसके अलावा रूस ने इन शहरों से लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए मानवीय कॉरिडोर स्थापित करने पर भी सहमति जताई है। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि इन शहरों में फंसे लोगों सहित भारतीयों को भी बाहर निकाला जा सकेगा।

निकासी
1.73 लाख लोगों को रूस पहुंचाया गया

बता दें कि रूस ने सोमवार को भी राजधानी कीव, खारकीव, मारियुपोल और सुमी में सीजफायर का ऐलान किया था। हालांकि, यूक्रेन ने इसे रूस की चालाकी बताते हुए उसे खारिज कर दिया था। इसके बाद भी रूस ने निर्धारित समय में लोगों की निकासी का अभियान चलाया था। रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में कहा कि उसने युद्ध प्रभावित क्षेत्रों से 1,73,773 लोगों को निकालकर रूस पहुंचाया है। इनमें 44,187 बच्चे शामिल हैं।

जानकारी
रूस ने किया यूक्रेन से आने वालों को अस्थाई आवास देने का दावा

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि मानवीय कॉरिडोर के जरिए यूक्रेन से आने वाले लोगों को सरकार की ओर से अस्थाई आवास की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा उनके खाना-पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।

हमला
रूस ने यूक्रेन के दूसरे परमाणु संयंत्र पर हमला किया

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सेना ने सोमवार रात को खारकीव में मेडिकल और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन बनाने के लिए रेडिआइसोटोप्स का उत्पादन करने वाले दूसरे परमाणु रिसर्च केंद्र पर भी हमला कर दिया। इससे वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, अभी इससे रेडिएशन फैलने के कोई प्रमाण सामने नहीं आए हैं। इसी तरह रात को सुमी पर किए गए मिसाइल हमले में दो बच्चों सहित नौ नागरिकों की मौत हो गई।

दावा
यूक्रेन ने किया रूस के 12,000 सैनिकों को मारने का दावा

यूक्रेन के रक्षा विभाग ने दावा किया है कि युद्ध में पिछले 13 दिनों में रूस के 12,000 से अधिक सैनिकों को मार दिया गया है। इसी तरह यूक्रेनी सेना ने रूस के 48 लड़ाकू विमान, 80 हेलीकॉप्टर, 303 टैंक, 1,036 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 120 मिसाइल, 56 छोटी मिसाइल, 27 एयर डिफेंस सिस्टम, 474 ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी और तीन युद्धपोत तबाह किए हैं। युद्ध में रूस को भारी जान और माल का नुकसान हुआ है।

प्रतिबंध
जापान ने रूस से तेल आयात पर लगाई रोक

इधर, जापान की सरकार ने रूस से तेल आयात करने और रूस को अपने यहां से तेल रिफाइनिंग उपकरण के निर्यात पर रोक लगा दी है। इसके अलावा रूसी संघ और बेलारूस के नागरिकों और कंपनियों के खिलाफ भी कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया है। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया ने भी रूस के सशस्त्र बलों, छह वरिष्ठ रूसी सैन्य कमांडर और यूक्रेन युद्ध में रूसी प्रोपेगैंडा के प्रसार में शामिल दस लोगों को प्रतिबंधों का ऐलान किया है।

जानकारी
विश्व बैंक ने किया यूक्रेन को 70 करोड़ डॉलर देने का वादा

रूस के हमलों को झेल रहे यूक्रेन की तरफ विश्व बैंक ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। यूक्रेन को विश्व बैंक से 70 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि प्राप्त होगी ताकि उसे देश की आवश्यक सेवाओं के वित्तपोषण में मदद मिल सके।

ऐलान
चेक गणराज्य ने किया राष्ट्रपति जेलेंस्की को राजकीय सम्मान देने का ऐलान

चेक गणराज्य के राष्ट्रपति मिलोस जमैन ने यूक्रेन और उसके लोगों के लिए समर्थन दिखाते हुए कहा कि एक संसदीय डिप्टी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की को सर्वोच्च चेक सम्मान देने का प्रस्ताव रखा था और हमने इसे स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ने साहस और बहादुरी दिखाई है। उन्होंने अमेरिका की वहां से निकलने की सलाह को भी ठुकराते हुए वहीं रहने का निर्णय किया था। यह बड़ी बात है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
जापान
रूस समाचार
यूक्रेन युद्ध
ताज़ा खबरें
कौन है भारतीय मूल के ऋषि सुनक, जिनके इस्तीफे से शुरू हुआ बोरिस जॉनसन का पतन?
कौन है भारतीय मूल के ऋषि सुनक, जिनके इस्तीफे से शुरू हुआ बोरिस जॉनसन का पतन? दुनिया
ऐपल डिवाइसेज में मिलने वाला 'लॉकडाउन मोड' क्या है और कैसे काम करेगा?
ऐपल डिवाइसेज में मिलने वाला 'लॉकडाउन मोड' क्या है और कैसे काम करेगा? टेक्नोलॉजी
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे की सरकार में होंगे 45 मंत्री, अधिकतर भाजपा से- रिपोर्ट
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे की सरकार में होंगे 45 मंत्री, अधिकतर भाजपा से- रिपोर्ट राजनीति
अमेरिका के सबसे ज्यादा उम्र के 40 वर्षीय मैगेलैनिक पेंगुइन का निधन
अमेरिका के सबसे ज्यादा उम्र के 40 वर्षीय मैगेलैनिक पेंगुइन का निधन अजब-गजब
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' में कैमियो करेंगे अमिताभ बच्चन
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' में कैमियो करेंगे अमिताभ बच्चन मनोरंजन
जापान
29 साल तक एक वीरान द्वीप पर बिना कपड़ों के अकेला रहा यह शख्स
29 साल तक एक वीरान द्वीप पर बिना कपड़ों के अकेला रहा यह शख्स अजब-गजब
इंसान जैसा रोबोट बनाने के करीब वैज्ञानिक, खुद भर सकता है अपने घाव
इंसान जैसा रोबोट बनाने के करीब वैज्ञानिक, खुद भर सकता है अपने घाव टेक्नोलॉजी
नेपाल: तारा एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार भारतीयों समेत 22 लोग थे सवार
नेपाल: तारा एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार भारतीयों समेत 22 लोग थे सवार दुनिया
इस व्यक्ति ने कुत्ते जैसा दिखने के लिए खर्च कर दिए 12 लाख रुपये
इस व्यक्ति ने कुत्ते जैसा दिखने के लिए खर्च कर दिए 12 लाख रुपये अजब-गजब
वैश्विक यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक: 54वें स्थान पर फिसला भारत, दक्षिण एशिया में शीर्ष पर
वैश्विक यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक: 54वें स्थान पर फिसला भारत, दक्षिण एशिया में शीर्ष पर देश
और खबरें
रूस समाचार
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी
BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी देश
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव
यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए अपना नोबेल पुरस्कार नीलाम करेंगे रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव दुनिया
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
हिंसा के चलते पिछले साल भारत को हुआ 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान देश
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस?
क्या यूक्रेन से अनाज चुराकर बेच रहा है रूस? दुनिया
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है?
100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है? दुनिया
और खबरें
यूक्रेन युद्ध
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी?
कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हो रहे गुजरात के हीरा कर्मचारी? देश
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना
ज्ञानवापी मामले पर मोहन भागवत का बयान, बोले- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना देश
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत
रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत दुनिया
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट
कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट दुनिया
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक
कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022