NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, बना दूसरी लहर की कारण
    अगली खबर
    दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, बना दूसरी लहर की कारण

    दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, बना दूसरी लहर की कारण

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 19, 2020
    01:57 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट की पहचान हुई है, जो महामारी की दूसरी लहर की वजह बन रहा है।

    दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखीजे ने इसकी जानकारी दी है।

    वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि वह नए वेरिएंट की पहचान करने वाले शोधकर्ताओं के संपर्क में है।

    इससे पहले यूनाइटेड किंगडम (UK) में भी एक नया वेरिएंट सामने आया था, जो कोरोना वायरस के मामले बढ़ा रहा था।

    कोरोना वायरस

    दक्षिण अफ्रीका में दूसरी लहर के पीछे हो सकता है नया वेरिएंट- मखीजे

    मखीजे ने कहा कि लोगों को SARS-COV-2 के नए वेरिएंट 501.V2 की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सारे सबूत इकट्ठे कर लिए गए हैं। इससे संकेत मिलता है कि दक्षिण अफ्रीका में महामारी की दूसरी लहर के पीछे इस नए वेरिएंट का हाथ है।

    सरकार की कहना है कि ऐसा लग रहा है कि नया वेरिएंट पुराने से अधिक तेजी से फैलता है। हालांकि, अभी तक इसकी गंभीरता का पता नहीं चला है।

    बयान

    दोनों नए वेरिएंट में कई समानताएं

    दक्षिण अफ्रीका के एक वैज्ञानिक ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम मे भी वायरस का नया वेरिएंट मिला था। इन दोनों के बीच कई समानताएं भी हैं। दोनों में एक ही तरह से बदलाव हो रहा है।

    वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि वो शोधकर्ताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। संगठन इस बात का पता लगा रहा है कि क्या वायरस में बदलाव उसके संक्रमण को प्रभावित करता है या नहीं।

    ऐहतियात

    UK में बढ़ा दिया गया था अलर्ट का स्तर

    कोरोना वायरस का नया वेरिएंट मिलने के बाद UK में अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया गया था।

    वैज्ञानिकों ने इस वायरस के अधिक तेजी से फैलने की आशंका व्यक्त की थी। लंदन में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ भी रहे हैं।

    इसके चलते यहां अलर्ट के स्तर को बढ़ाकर 'टीयर 3' कर दिया गया था।

    नए वेरिएंट पर वैक्सीन के प्रभावी न होने पर उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा होने की संभावना बेहद कम है।

    जानकारी

    दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के कितने मामले?

    दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 9,01,538 पहुंच गई है। इनमें से 24,285 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए सरकार ने यहां कुछ पाबंदियां फिर से लागू की हैं।

    कोरोना वायरस

    दुनियाभर में महामारी की क्या स्थिति?

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 7.57 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 16.75 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 1.74 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.13 लाख लोगों की मौत हुई है। यहां कई दिन से औसतन दो लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं.।

    दूसरे नंबर पर काबिज भारत में एक करोड़ संक्रमितों में से लगभग 1.45 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    दक्षिण अफ्रीका
    वैक्सीन समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 30,006 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 98 लाख पार दिल्ली
    भारत में 4,825 करोड़ रुपये का निवेश करेगा सैमसंग, चीन से नोएडा शिफ्ट करेगी उत्पादन इकाई चीन समाचार
    भारत में जनवरी से शुरू हो सकता है वैक्सीनेशन, अक्टूबर तक सामान्य हो सकेगा जनजीवन- पूनावाला वैक्सीन समाचार
    देश की शिशु मृत्यु दर में सुधार, लेकिन कुपोषण की स्थिति बिगड़ी- सर्वे स्वास्थ्य मंत्रालय

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    ब्रेक्जिट डील देने में नाकाम रहने पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे का इस्तीफा, हुईं भावुक इंग्लैंड
    सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में पांचवें से सातवें स्थान पर फिसला भारत, इंग्लैंड-फ्रांस निकले आगे चीन समाचार
    अगर आपको इतिहास से लगाव है, तो ज़रूर करें इन पाँच जगहों की यात्रा कंबोडिया
    मेन्यू डिसाइड नहीं कर पाए तो कपल ने अपनी शादी में सबके लिए मंगवा दिया पिज्जा अजब-गजब खबरें

    दक्षिण अफ्रीका

    बॉक्सिंग डे टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से दी मात पाकिस्तान समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मॉर्कल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास क्रिकेट समाचार
    नोएडा: देश के सबसे बड़े छापे में 1,000 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त भारत की खबरें
    विश्व कप के लिए डेल स्टेन और कगीसो रबाडा एकदम फिट, खेलेंगे पहला मैच क्रिकेट समाचार

    वैक्सीन समाचार

    दूसरी महामारी बन चुकी हैं कोरोना वैक्सीन को लेकर चल रहीं फेक न्यूज- रेड क्रॉस प्रमुख फेक न्यूज
    UK में फाइजर की वैक्सीन को हरी झंडी, लोगों को जल्द मिलने लगेगी खुराक यूनाइटेड किंगडम (UK)
    देश में इसी महीने मिल सकती है कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी- AIIMS निदेशक भारत की खबरें
    भारत में वैक्सीन के उपयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए सरकार से बातचीत करेगी फाइजर भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025