कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 30,006 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 98 लाख पार
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 30,006 नए मामले सामने आए और 442 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 98,26,775 हो गई है। इनमें से 1,42,628 लोगों को महामारी के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,59,819 हो गई है।
बता दें कि देश में पिछले कई दिन से 30,000 के आसपास नए मामले सामने आ रहे हैं।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
93 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक
ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 33,494 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 93,24,328 हो गई है। देश में रिकवरी 94.88 प्रतिशत पहुंच गई है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,65,176 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 15.27 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 18,72,440 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 48,059 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 8,99,011 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 11,928 लोगों की मौत हुई है।
8,74,515 मामलों और 7,049 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 7,96,475 मामलों और 11,870 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में स्थिति काबू में
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 4,268 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 87 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति काबू में बनी हुई है और यहां मामले लगातार घट रहे हैं।
इसी तरह तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 1,235 लोगों को संक्रमित पाया गया। वहीं कर्नाटक में 1,210 और आंध्र प्रदेश में 520 नए मामले सामने आए।
इन सभी राज्यों में भी स्थिति काबू में बनी हुई है।
डाटा
दिल्ली में सुधर रही स्थिति
देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन 2,385 नए मामले सामने आए और 60 मरीजों ने दम तोड़ा। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 603,535 हो गई है, वहीं 9,934 मरीजों की मौत हुई है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 3.33 प्रतिशत रही।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या सात करोड़ पार
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 7.01 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 15.93 लाख की मौत हुई है।
सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 1.58 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 2.95 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जो भारत से अधिक प्रभावित है।
तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 67.82 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.80 लाख मरीजों की मौत हुई है।