NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस का दावा- यूक्रेन के बड़े हमले को नाकाम किया, सैकड़ों सैनिकों को मारा
    अगली खबर
    रूस का दावा- यूक्रेन के बड़े हमले को नाकाम किया, सैकड़ों सैनिकों को मारा
    रूस ने यूक्रेन के बड़े हमले को नाकाम करने का दावा किया

    रूस का दावा- यूक्रेन के बड़े हमले को नाकाम किया, सैकड़ों सैनिकों को मारा

    लेखन सकुल गर्ग
    Jun 05, 2023
    12:25 pm

    क्या है खबर?

    रूस ने सोमवार को दावा किया कि उसके सुरक्षाबलों ने यूक्रेनी सेना के दोनेत्स्क क्षेत्र में एक बड़े हमले के प्रयास को नाकाम कर दिया, जिसमें सैकड़ों यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई।

    रूस ने बताया कि यूक्रेन ने उसके कब्जे वाले दोनेत्स्क में 6 मशीनीकृत और 2 टैंक बटालियनों के साथ हमला किया था, जिसकी आशंका पहले ही जताई जा चुकी थी।

    यूक्रेन ने इस संबंध में अभी तक कोई बयान नहीं जारी किया है।

    बयान 

    रूस के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

    रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, "4 जून की सुबह को शत्रु ने दक्षिण दोनेत्स्क के मोर्चे के 5 सेक्टरों में एक साथ बड़े पैमाने पर हमला किया था। शत्रु का लक्ष्य इस मोर्चे के क्षेत्र में हमारे सुरक्षा घेरे को तोड़ना था, लेकिन इसमें उसे सफलता नहीं मिली।"

    मंत्रालय ने आगे बताया कि यूक्रेन में रूसी अभियान के प्रभारी जनरल वालेरी गेरासिमोव हमले के वक्त क्षेत्र में मौजूद थे।

    जानकारी

    यूक्रेन के 250 सैनिकों की हुई मौत- रूस

    रूस ने अपनी जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन के 250 सैनिकों को मारने का दावा किया है। इसके अलावा रूस ने यूक्रेन के 6 टैंकों और 21 बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों को नष्ट करने की भी बात कही है। हालांकि, इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं हुई है।

    तैयारी 

    रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों को वापस लेना चाहता है यूक्रेन

    यूक्रेन पिछले कई महीनों से रूसी सेना के कब्जे वाले क्षेत्रों में जवाबी हमले की तैयारी कर रहा है।

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक साक्षात्कार में बताया कि वह जवाबी कार्रवाई शुरू करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसमें कुछ समय और लग सकता है और यूक्रेन को इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

    बता दें कि रूस ने पिछले महीने बखमुत पर पूर्ण नियंत्रण करने का दावा किया था।

    हमला 

    यूक्रेन पर लगा था मॉस्को पर ड्रोन हमला करने का आरोप  

    यूक्रेन पर 30 मई को ड्रोन के जरिए रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित कई इमारतों को निशाना बनाने का आरोप भी लगा था। इसमें 2 लोग घायल हो गए थे, जबकि कुछ इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा था।

    रूसी अधिकारियों ने इसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद मॉस्को पर किया गया सबसे बड़ा हमला करार दिया था।

    रूस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए यूक्रेन की राजधानी कीव में 24 घंटे के अंदर 3 बड़े हमले किए थे।

    युद्ध 

    पिछले साल फरवरी से जारी है रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध

    रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 24 फरवरी, 2022 से जारी है। इस दौरान वैश्विक समुदाय ने कई मौकों पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से युद्ध को समाप्त करने की मांग की है, लेकिन यूक्रेन पर हमले अभी भी जारी हैं।

    यूक्रेन युद्ध में दोनों तरफ हजारों सैनिकों की मौत हुई है और लाखों यूक्रेनी नागरिकों को विस्थापित होना पड़ा है। युद्ध के चलते रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं और दुनियाभर में महंगाई बढ़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    रूस समाचार

    यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों से रूस छोड़ने को कहा यूक्रेन युद्ध
    यूक्रेन के मित्र देश माल्दोवा में तख्तापलट की साजिश रच रहा रूस? अमेरिका ने जताई चिंता  अमेरिका
    यूक्रेन ने कीव में 6 रूसी गुब्बारों को मार गिराया, हवाई अलर्ट जारी यूक्रेन
    UN: यूक्रेन से रूसी सेनाओं की वापसी के प्रस्ताव पर मतदान में भारत रहा अनुपस्थित संयुक्त राष्ट्र

    यूक्रेन

    रूस का राजधानी कीव समेत कई यूक्रेनी शहरों पर हमला, यूक्रेन का दावा- 75 मिसाइलें दागीं रूस समाचार
    रूस ने दी यूक्रेन को NATO में शामिल करने पर तीसरा विश्व युद्ध होने की चेतावनी अमेरिका
    यूक्रेन में रेप और यौन हिंसा है रूसी सेना की रणनीति का हिस्सा- संयुक्त राष्ट्र दूत रूस समाचार
    भारत ने अपने छात्रों और नागरिकों से तुरंत यूक्रेन छोड़ने को कहा, जारी की एडवाइजरी भारत सरकार

    यूक्रेन युद्ध

    रूस से रिकॉर्ड मात्रा में तेल खरीद रहा भारत, रिफाइंड उत्पादों का अमेरिका सबसे बड़ा खरीदार रूस समाचार
    भारत का रूस से तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर, एक साल में 33 गुना बढ़ा रूस समाचार
    यूक्रेन: कीव में स्कूल के बाहर हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 मंत्री और बच्चों समेत 16 की मौत यूक्रेन
    व्लादिमीर पुतिन के जिंदा होने का पूरा यकीन नहीं- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की व्लादिमीर पुतिन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025