Page Loader
अमेरिका: वाशिंगटन डीसी में दिखा रहस्यमयी विमान, लड़ाकू विमानों ने किया पीछा तो वर्जीनिया में दुर्घटनाग्रस्त
अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में दिखाई दिया रहस्यमयी विमान (तस्वीर: विकिपीडिया)

अमेरिका: वाशिंगटन डीसी में दिखा रहस्यमयी विमान, लड़ाकू विमानों ने किया पीछा तो वर्जीनिया में दुर्घटनाग्रस्त

लेखन गजेंद्र
Jun 05, 2023
11:26 am

क्या है खबर?

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में उड़ रहे एक रहस्यमयी विमान के दिखाई देने पर सेना सतर्क हो गई और F-16 लड़ाकू विमानों ने उसका पीछा गया। रहस्यमयी विमान वर्जीनिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, शेनानडोह घाटी के एक ग्रामीण हिस्से में विमान के दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर जब बचावकर्ता पहुंचे तो वहां कोई जीवित नहीं बचा था। विमान का पीछा करते समय वाशिंगटन डीसी में सोनिक बूम भी सुनाई दिया। रहस्यमयी विमान के पायलट से भी संपर्क नहीं हुआ।

दहशत

विमान में 4 लोगों के सवार होने की खबर

अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड रीजन की ओर से बताया गया कि F-16 लड़ाकू विमान से नागरिक विमान से संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन पायलट की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि विमान में 4 लोग सवार थे। यह वर्जीनिया में जॉर्ज वाशिंगटन राष्ट्रीय वन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वर्जीनिया राज्य पुलिस की ओर से बताया गया है कि अधिकारियों की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।