NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस ने दी यूक्रेन को NATO में शामिल करने पर तीसरा विश्व युद्ध होने की चेतावनी
    दुनिया

    रूस ने दी यूक्रेन को NATO में शामिल करने पर तीसरा विश्व युद्ध होने की चेतावनी

    रूस ने दी यूक्रेन को NATO में शामिल करने पर तीसरा विश्व युद्ध होने की चेतावनी
    लेखन भारत शर्मा
    Oct 13, 2022, 03:36 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रूस ने दी यूक्रेन को NATO में शामिल करने पर तीसरा विश्व युद्ध होने की चेतावनी
    रूस ने दी तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी

    नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) में शामिल होने को लेकर यूक्रेन और रूस के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। गत दिनों रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव सहित अन्य शहरों पर किए गए मिसाइल हमलों के बाद यूक्रेन ने NATO की सदस्यता के लिए आवेदन किया है। इसका लेकर अब रूस ने चेतावनी दी है कि यदि यूक्रेन को NATO में शामिल किया जा जाता है तो यह तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है।

    यूक्रेन ने किया NATO की सदस्यता के लिए आवेदन

    रूस ने गत 10 अक्टूबर को राजधानी कीव के साथ द्नीप्रो, जपोरीज्जिया, खारकीव, तेरनोपिल, ल्वीव और सूमी आदि शहरों पर मिसाइलों से हमला किया था। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के 18 प्रतिशत हिस्से पर कब्जे की घोषणा की थी। इसको लेकर 30 सितंबर को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने NATO की सदस्यता के लिए आवेदन कर दिया था।

    राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने की अपील

    इन हमलों को लेकर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने मामले में मंगलवार को एक आपात बैठक में G-7 नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आतंक की ऐसी नई लहर के लिए रूस के लिए जिम्मेदारी की एक नई लहर होनी चाहिए। पूरे G-7 देशों और दुनिया को रूस को जवाब देते हुए उसकी हठधर्मिता तोड़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ कोई बातचीत नहीं हो सकती है।

    "यूक्रेन का NATO में शामिल होना तीसरे विश्व युद्ध की गारंटी"

    रायटर्स के अनुसार, रूस की सुरक्षा परिषद के उप सचिव अलेक्‍जेंडर वेनेडिकतोव ने कहा, "यूक्रेन अच्छी तरह जानता है कि इस तरह का कदम से इस बात की गारंटी है कि तीसरा विश्‍वयुद्ध भड़क सकता है।" उन्‍होंने कहा, "उन्हें लगता है कि यूक्रेन का आवेदन दुष्प्रचार था, क्योंकि पश्चिमी देश यूक्रेन को NATO की सदस्यता देने के परिणाम समझते हैं। हालांकि, यूक्रेन की मदद करना यह दर्शाता है कि पश्चिमी देश युद्ध का प्रत्‍यक्ष हिस्‍सा हैं।"

    वेनेडिकतोव ने जेलेंस्की की आह्वान को बताया खतरनाक

    वेनेडिक्टोव ने कहा, "रूस के खिलाफ निवारक हमलों के लिए जेलेंस्की का आह्वान बहुत खतरनाक है। इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।" उन्होंने कहा, "हमें याद रखना चाहिए कि परमाणु युद्ध पूरी दुनिया को प्रभावित करेगा। यह न केवल रूस और पूरे पश्चिम, बल्कि इस ग्रह पर मौजूद हर देश को प्रभावित करेगा। इसके परिणाम संपूर्ण मानव जाति के लिए विनाशकारी होंगे। ऐसे में इस तरह का आह्वान कर मामले को भड़काना ठीक नहीं है।"

    संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने रूस के प्रयासों को बताया अवैध

    रूस की यह धमकी ऐसे समय पर आई है जब जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में यह प्रस्‍ताव पारित किया गया है कि रूस की ओर से यूक्रेन के क्षेत्र को काटकर अपने में मिलाना 'अवैध' है। इसी तरह NATO देशों ने ऐलान किया है कि वे यूक्रेन को और ज्‍यादा सैन्‍य सहायता और एयर डिफेंस सिस्‍टम देंगे। कहा जा रहा है कि अमेरिका को ताइवान को दिया हुआ अपना अपना पेट्रियाट मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम भी यूक्रेन को दे सकता है।

    रूसी राष्ट्रपति पहले दे चुके हैं परमाणु हमले की चेतावनी

    इससे पहले 21 सितंबर को देश में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का आदेश देने के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका और NATO को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर पश्चिमी देश परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर ब्लैकमेल करेंगे तो रूस भी अपनी मिसाइलों के जरिए पूरी ताकत से जवाब देगा। उन्होंने कहा कि था कि परमाणु हमले की चेतावनी कोई ड्रामा नहीं है। रूस को खतरा नजर आने पर वह परमाणु हमला करने से पीछे नहीं हटेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    व्लादिमीर पुतिन

    ताज़ा खबरें

    दूसरा वनडे: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर 1-1 से बराबर की सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    गोल्डन ग्लोब जीतने वाले एमएम कीरावानी ने कंपोज किए हैं ये सदाबहार हिंदी गाने बॉलीवुड समाचार
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: बाबर आजम ने वनडे करियर का 25वां अर्धशतक लगाया बाबर आजम

    अमेरिका

    इंसान की हथेली जितना है दुनिया के सबसे छोटे खरगोशों का साइज, विलुप्त हुई विशुद्ध नस्ल अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण पूरे देश में सभी उड़ानें रद्द वाशिंगटन डी सी
    अल-जवाहिरी की मौत के बाद कौन बना अलकायदा का प्रमुख, स्पष्ट नहीं- अमेरिका अमेरिकी खुफिया एजेंसी
    नासा ने भारतीय मूल के एसी चारणिया को नामित किया अपना नया चीफ टेक्नोलॉजिस्ट नासा

    रूस समाचार

    मॉस्को-गोवा विमान में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, बम की सूचना पर हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग गोवा
    मॉस्को से गोवा जा रहे विमान में बम की सूचना, गुजरात में हुई इमरजेंसी लैंडिंग गोवा
    रूसी हैकर्स ने अमेरिका के परमाणु लैब्स पर हमले का किया प्रयास अमेरिका
    भारत में 3 रूसी नागरिकों की मौत आपस में जोड़ने का कोई कारण नहीं- विदेश मंत्रालय विदेश मंत्रालय

    यूक्रेन

    यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने दागे 100 से अधिक मिसाइल  यूक्रेन युद्ध
    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने की प्रधानमंत्री मोदी से बात, मांगा भारत का सहयोग वोलोडिमीर जेलेंस्की
    यूक्रेन पर रूस के हमलों के बीच व्लादिमीर पुतिन बोले- बातचीत के लिए तैयार व्लादिमीर पुतिन
    यूक्रेन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं व्लादिमीर पुतिन, कहा- जितना जल्दी होगा, उतना बेहतर व्लादिमीर पुतिन

    व्लादिमीर पुतिन

    ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत, 15 दिनों में तीसरा ऐसा मामला ओडिशा
    पूर्व रूसी राष्ट्रपति की भविष्यवाणी- 2023 में अमेरिका में होगा गृह युद्ध, एलन मस्क बनेंगे राष्ट्रपति रूस समाचार
    ओडिशा: हफ्तेभर में पुतिन के आलोचक समेत दो रूसी नागरिकों की मौत, लग रहे विभिन्न कयास ओडिशा
    प्रधानमंत्री मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से की बात, कहा- बातचीत से सुलझाएं यूक्रेन युद्ध नरेंद्र मोदी

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023