NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / निक्की हेली का ऐलान- राष्ट्रपति बनी तो पाकिस्तान-चीन जैसे दुश्मन देशों की फंडिंग बंद कर दूंगी
    निक्की हेली का ऐलान- राष्ट्रपति बनी तो पाकिस्तान-चीन जैसे दुश्मन देशों की फंडिंग बंद कर दूंगी
    दुनिया

    निक्की हेली का ऐलान- राष्ट्रपति बनी तो पाकिस्तान-चीन जैसे दुश्मन देशों की फंडिंग बंद कर दूंगी

    लेखन आबिद खान
    February 26, 2023 | 01:36 pm 1 मिनट में पढ़ें
    निक्की हेली का ऐलान- राष्ट्रपति बनी तो पाकिस्तान-चीन जैसे दुश्मन देशों की फंडिंग बंद कर दूंगी
    निक्की हेली अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना प्रांत से 2 बार गवर्नर रह चुकी हैं

    रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने बाइडन सरकार द्वारा अन्य देशों को भेजी जा रही आर्थिक मदद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर वे अमेरिका की राष्ट्रपति बनती हैं तो चीन-पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों को भेजी जा रही फंडिंग पर पूरी तरह रोक लगा देंगी। निक्की हेली ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए खुद की उम्मीदवारी का ऐलान किया था। अमेरिका में 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं।

    दुश्मन देशों की फंडिंग पूरी तरह रोक दूंगी- निक्की हेली

    न्यूयॉर्क पोस्ट में लिखे एक लेख में निकी ने बताया कि चीन, पाकिस्तान और इराक जैसे देशों पर अमेरिका हर साल 46 अरब डॉलर खर्च कर रहा है। उन्होंने कहा, "मैं हमारे दुश्मनों को मदद के तौर पर भेजी जा रही फंडिंग पूरी तरह रोक दूंगी। बाइडन प्रशासन अभी भी पाकिस्तान को सैन्य सहायता भेज रहा है और अमेरिकी करदाताओं का पैसा जलवायु परिवर्तन से जुड़े "अजीब" कार्यक्रमों के नाम पर चीन को दिया जा रहा है।"

    निक्की ने खुद की पार्टी पर भी साधा निशाना

    निक्की हेली ने विदेशी फंडिंग पर डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों ही पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ जो बाइडन की कहानी नहीं है। यह डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन नेताओं के नेतृत्व में दशकों से हो रहा है। हमारी विदेशी मदद की नीति भूतकाल में ही अटकी है। यह एक तरह से ऑटो-पायलट मोड पर है, जिसमें मदद पाने वाले देशों के अमेरिका के प्रति बर्ताव को नजरअंदाज किया जाता है।"

    "जहां अमेरिका का विरोध, हम वहां भी मदद भेजते हैं"

    हेली ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान और इराक को मदद भेजता है, जहां अमेरिका का विरोध होता है और आतंकी संगठन सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, "हम बेलारूस तक को मदद भेजते हैं, जो कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सबसे करीबी दोस्त है। हम कम्युनिस्ट देश क्यूबा को भी मदद भेजते हैं, जहां की सरकार हमें आंतकवाद का प्रायोजक करार देती है। चीन हमारे लिए एक स्पष्ट खतरा है, इसके बावजूद हम उसे फंड देते हैं।"

    भारतीय मूल की हैं निक्की हेली

    निक्की हेली के पिता अजीत सिंह रंधावा पंजाब के रहने वाले थे। उनका परिवार 60 के दशक में कनाडा में रहने चला गया, जिसके बाद दक्षिण कैरोलिना में रहने लगा। उनका नाम निमरत रंधावा था, लेकिन बाद में उन्होंने इसाई धर्म अपनाकर माइकल हेली नामक शख्स से शादी कर ली और नाम निक्की हेली रख लिया। वे दक्षिण कैरोलिना की 2 बार गवर्नर रह चुकी हैं और संयुक्त राष्ट्र (UN) में अमेरिका की राजदूत रही हैं।

    राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी कर रही हैं हेली

    अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए निक्की हेली ने डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदारी पेश की है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था, "मैं निक्की हेली हूं और मैं राष्ट्रपति पद की रेस में हूं। यह नई पीढ़ी के नेतृत्व और हमारी सीमा को सुरक्षित करने का समय है। यह हमारे देश, हमारे गौरव और हमारे उद्देश्य को मजबूत करने के लिए उठाया गया कदम है।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अमेरिका
    निक्की हेली

    चीन समाचार

    G-20 की बैठक में यूक्रेन युद्ध पर नहीं बनी सहमति, रूस और चीन ने जताया विरोध बेंगलुरू
    चीन का पाकिस्तान और श्रीलंका को कर्ज देना चिंताजनक, उठा सकता है जबरन फायदा- अमेरिका अमेरिका
    #NewsBytesExplainer: अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत-चीन के बीच क्या विवाद है? अरुणाचल प्रदेश
    अमेरिका संसद में दुर्लभ प्रस्ताव; अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताया, चीन की आलोचना अमेरिका

    पाकिस्तान समाचार

    भारत-पाकिस्तान के बीच LoC पर सीजफायर के 2 साल हुए पूरे, जानें क्या हैं हालात  भारत की खबरें
    आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान ने कर्मचारियों का वेतन रोका, नेताओं की VIP सुविधाएं भी बंद पाकिस्तान सरकार
    पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने किया 'RRR' के सुपरहिट गाने 'नाटू-नाटू' पर डांस, वीडियो वायरल एसएस राजामौली
    आर्थिक संकट: पाकिस्तान करेगा ISI के फंड में कटौती, दूतावास होंगे बंद महंगाई दर

    अमेरिका

    अमेरिकी अरबपति फाइनेंसर थॉमस ली ने 78 वर्ष की आयु में की आत्महत्या  न्यूयॉर्क शहर
    संभव है कि भारत और चीन ने रूस को परमाणु हथियार इस्तेमाल करने से रोका- अमेरिका भारत-चीन संबंध
    ईरान ने विकसित की क्रूज मिसाइल, शीर्ष कमांडर ने दी डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की धमकी ईरान
    अमेरिकी महिला ने 2 बार दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, चिकित्सक भी हैं हैरान अलबामा

    निक्की हेली

    कौन हैं भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी, जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उतरने का ऐलान किया? अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    भारतीय मूल की निक्की हेली ने की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा  अमेरिका
    अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो सकती हैं निक्की हेली, जल्द करेंगी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: रिपब्लिकन पार्टी की बहस में विवेक रामास्वामी छाए, इन मुद्दों पर हुई चर्चा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    अगली खबर

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023