NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / चीन की आबादी 60 साल में पहली बार हुई कम, जन्म दर में भी आई गिरावट
    दुनिया

    चीन की आबादी 60 साल में पहली बार हुई कम, जन्म दर में भी आई गिरावट

    चीन की आबादी 60 साल में पहली बार हुई कम, जन्म दर में भी आई गिरावट
    लेखन सकुल गर्ग
    Jan 17, 2023, 12:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    चीन की आबादी 60 साल में पहली बार हुई कम, जन्म दर में भी आई गिरावट
    चीन की जनसंख्या में गिरावट दर्ज हुई है

    चीन की जनसंख्या में वर्ष 1961 के बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और 60 वर्षों में पहली बार देश की जनसंख्या घटी है। चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स (NBS) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 के अंत में देश की जनसंख्या 1.41175 अरब दर्ज की गई, जबकि एक साल पहले 2021 में देश की जनसंख्या 1.41260 अरब थी। इसका मतलब है कि इस अवधि के दौरान चीन में 8,50,000 लोग कम हुए।

    चीन में घटी बच्चों के पैदा होने की जन्म दर

    NBS के मुताबिक, चीन में 2021 में बच्चों के पैदा होने की जन्म दर प्रति 1,000 लोगों पर 7.52 थी, जो 2022 में घटकर 6.67 रह गई। जन्म दर का यह आंकड़ा 1949 के बाद सबसे कम है। चीन में 2022 में 95.6 लाख बच्चे पैदा हुए, जबकि 2021 में 1.63 करोड़ लाख बच्चे पैदा हुए थे। चीन में मृत्यु दर भी 1976 के बाद सर्वाधिक है। चीन में 2022 में प्रति 1,000 लोगों पर 7.37 लोगों की मृत्यु हुई।

    चीन में क्यों हुई जनसंख्या में गिरावट?

    चीन में कई दशकों तक जनसंख्या नियंत्रण के लिए वन चाइल्ड पॉलिसी लागू रही थी और माना जा रहा है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए किए गए उपायों के चलते ही देश की जनसंख्या में गिरावट आ रही है। गिरती जनसंख्या से कम्युनिस्ट पार्टी की चीनी सरकार चिंतित है और वह देश की जनसंख्या को फिर से बढ़ाने के लिए कई उपाय और प्रबंध कर रही है, लेकिन इनका कोई सकारात्मक नतीजा सामने नहीं आ रहा है।

    क्या थी चीन की वन चाइल्ड पॉलिसी?

    चीन ने 1980 में वन चाइल्ड पॉलिसी को लागू कर दिया था। चीन को डर था कि बढ़ती आबादी देश के विकास में बाधा बन सकती है। इस दौरान सरकार ने लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सख्त कदम उठाए थे। एक से ज्यादा बच्चे होने पर लोगों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ नौकरी से निकाल दिया जाता था, वहीं महिलाओं को जबरन गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया जाता था।

    2016 में खत्म हुई थी वन चाइल्ड पॉलिसी

    चीन ने 2016 में अपनी वन चाइल्ड पॉलिसी को खत्म कर दिया था। एक अनुमान के मुताबिक, इस दौरान चीन में 40 करोड़ बच्चे कम हुए और इसका नतीजा हुआ कि देश में वृद्ध लोगों की आबादी बढ़ती रही और युवा आबादी कम हो गई। इसी वजह से 2016 में थोड़ी छूट देते हुए टू चाइल्ड पॉलिसी लागू की गई थी, जिसमें लोगों को दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दी गई थी। अभी यहां थ्री चाइल्ड नीति लागू है।

    भारत इस साल बन जाएगा सबसे अधिक आबादी वाला देश- रिपोर्ट

    पिछले साल आई संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत इस साल चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। अभी चीन सबसे अधिक आबादी वाला देश है, वहीं 1.412 अरब आबादी के साथ भारत उससे बहुत ज्यादा पीछे नहीं हैं। रिपोर्ट में 2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब पहुंचने का अनुमान है, वहीं तब चीन की आबादी 1.317 अरब होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    जनसंख्या
    चीनी सरकार

    ताज़ा खबरें

    SBI PO बनना चाहते हैं तो ऐसे करें तैयारी, जरूर मिलेगी सफलता बैंकिंग
    बिल गेट्स ने शेयर कीं भारत यात्रा की कुछ अनदेखी तस्वीरें, प्रधानमंत्री के साथ आए नजर बिल गेट्स
    बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड: टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा है दोनों का प्रदर्शन?  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    होली 2023: बालों से रंगों को निकालने और पोषित करने में सहायक हैं ये 5 स्क्रब  बालों की देखभाल

    चीन समाचार

    कोरोना की उत्पत्ति: सबूत नहीं मिलने तक सारी थ्योरी पर काम जारी रहेगा- WHO   विश्व स्वास्थ्य संगठन
    G-20: चीनी विदेश मंत्री के साथ बैठक में जयशंकर ने उठाया सीमा का मुद्दा G-20 शिखर सम्मेलन
    चीन से आया था पिछले साल अमृतसर सीमा पर मार गिराया गया पाकिस्तानी ड्रोन- BSF  सीमा सुरक्षा बल
    FBI का खुफिया जानकारी के आधार पर दावा- चीन के वुहान से ही फैला कोरोना वायरस कोरोना वायरस

    जनसंख्या

    जापानी प्रधानमंत्री की सलाहकार बोलीं- गिरती जन्म दर से खत्म हो सकता है देश का अस्तित्व जापान
    चीन की आबादी में क्यों आ रही कमी और क्या होगा इसका असर? चीन समाचार
    सिक्किम: प्रजनन दर में गिरावट से सरकार चिंतित, किया कई योजनाओं का ऐलान सिक्किम
    जोशीमठ में सालों से चल रहा है जमीन धंसने का सिलसिला, अब क्या है इसका समाधान? देहरादून

    चीनी सरकार

    चीन की बौद्ध धर्म को नष्ट करने की कोशिशें कभी नहीं होंगी कामयाब- दलाई लामा दलाई लामा
    चीन: महामारी ने बीच राष्ट्रपति शी जिनपिंग का संदेश, बोले- हमारे सामने है उम्मीद की किरण बीजिंग
    कोरोना वायरस से चीन में रोजाना हो रही है 9,000 लोगों की मौत- रिपोर्ट चीन समाचार
    कोरोना वायरस: अगले तीन महीने में चीन की 60 प्रतिशत आबादी होगी संक्रमित, लाखों मरेंगे- विशेषज्ञ चीन समाचार

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail

    Live

    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023