Page Loader
अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो सकती हैं निक्की हेली, जल्द करेंगी घोषणा
निक्की हेली अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो सकती हैं (तस्वीर: ट्विटर/@nikkihaley)

अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो सकती हैं निक्की हेली, जल्द करेंगी घोषणा

लेखन गजेंद्र
Feb 02, 2023
01:03 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के दक्षिण कैरोलीना राज्य की पूर्व गर्वनर और पूर्व राजदूत निक्की हेली 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो सकती हैं। वह इससे जुड़ी अपनी विशेष घोषणा 15 फरवरी को करेंगी। निक्की हेली रिपब्लिकन पार्टी की नेता हैं। उनकी प्रचार टीम ने सभी समर्थकों को ईमेल भेजकर विशेष घोषणा में 15 फरवरी को चार्ल्सटन आने का न्यौता दिया है। निक्की ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है।

घोषणा

मूल रूप से भारतीय हैं निक्की हेली

निक्की हेली दो अप्रवासी भारतीयों की बेटी हैं, जो राज्य के एक ग्रामीण इलाके में कपड़ों की काफी सफल दुकान चलाते हैं। निक्की रूढ़ीवादी नेता के तौर पर लिंग और नस्लीय मुद्दों पर रिपब्लिकन पार्टी के अन्य नेताओं के मुकाबले अधिक विश्वसनीय तरीके से अपनी बात रखने की क्षमता रखती हैं। अगर निक्की उम्मीदवार बनती हैं तो वह रिपब्लिकन पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पहली प्रतिद्वंद्वी होंगी। ट्रंप भी चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही हैं।