NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका से यूरोप तक भीषण गर्मी की मार; तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, करोड़ों लोग प्रभावित
    अगली खबर
    अमेरिका से यूरोप तक भीषण गर्मी की मार; तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, करोड़ों लोग प्रभावित
    अमेरिका से यूरोप तक भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है

    अमेरिका से यूरोप तक भीषण गर्मी की मार; तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, करोड़ों लोग प्रभावित

    लेखन आबिद खान
    Jul 16, 2023
    10:17 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका से लेकर यूरोप के कई देश भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। केवल अमेरिका में ही गर्मी की वजह से 11 करोड़ लोगों के प्रभावित होने की आशंका है।

    शनिवार को, एरिजोना के फीनिक्स में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक रिकॉर्ड है। इसी तरह गर्मी बढ़ने के बाद इटली के 16 शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।

    अमेरिका

    भीषण गर्मी की चपेट में कई अमेरिकी शहर

    14 जुलाई को एरिजोना के फीनिक्स में लगातार 15वें दिन 43.3 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले अमेरिकी मौसम विभाग ने 'बेहद गर्म और खतरनाक' सप्ताहांत की चेतावनी जारी की थी और लोगों से खतरे को कम न आंकने का आग्रह किया था।

    करीब एक-तिहाई अमेरिकी लोग भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग का कहना है भीषण गर्मी का दौर अगले एक हफ्ते तक और जारी रह सकता है।

    रिकॉर्ड

    अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ सकता है तापमान

    अमेरिकी मौसम विभाग ने कई शहरों में तापमान और बढ़ने की आशंका जताई है। कैलिफोर्निया, नेवादा, एरिजोना, टेक्सास, फ्लोरिडा में आज तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    कैलिफोर्निया में दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में से एक डेथ वैली का तापमान 54 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। लास वेगास, नेवादा में भी अगले कुछ दिनों में तापमान उच्चतम स्तर (47 डिग्री सेल्सियस) के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकता है।

    बिजली

    रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग

    गर्मी के कारण अमेरिका में बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। टेक्सास में 14 जुलाई को 81,406 मेगावाट बिजली की खपत हुई, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

    कई शहरों में पार्क, संग्रहालय और चिड़ियाघरों को या तो बंद कर दिया गया है या उनके खुले रहने के समय में कटौती की गई है। अस्पतालों में लू लगने, पानी की कमी होने जैसी बीमारियों वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।

    यूरोप

    यूरोप में भी तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड

    आमतौर पर ठंडा रहने वाला महाद्वीप यूरोप भी गर्मी से परेशान है। इटली, फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड में भीषण गर्मी की मार जारी है और आने वाले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई गई है।

    ग्रीस में शुक्रवार को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 17 जुलाई को रोम में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो 2007 के बाद से सबसे ज्यादा होगा।

    जाुान

    जापान में बारिश और गर्मी की दोहरी मार

    जापान के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पूर्वी जापान के कुछ हिस्सों में आज तापमान पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    जापान में बारिश ने भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी शहर अकिता में 12 घंटे में पूरे जुलाई महीने से भी ज्यादा बारिश हो गई। यहां कम से कम 9,000 घरों को खाली कराया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    यूरोप
    जापान
    इटली

    ताज़ा खबरें

    जून में आ रहीं इन 6 जबरदस्त फिल्मों को देखने के लिए सिनेमाघरों में जुटेगी भीड़ अक्षय कुमार
    पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों को उन्नत कर रहा, चीन और तुर्की से ले रहा मदद- रिपोर्ट पाकिस्तान समाचार
    कुत्ते के साथ कैसे करें कार में सुरक्षित ड्राइविंग, अपनाएं ये तरीके  कार
    GT बनाम CSK: डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    अमेरिका

    अमेरिका: न्यूयॉर्क के स्कूलों में अब होगी दिवाली की छुट्टी, मेयर ने की घोषणा न्यूयॉर्क शहर
    प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने वालीं पत्रकार के उत्पीड़न पर व्हाइट हाउस ने कहा- यह अस्वीकार्य नरेंद्र मोदी
    अमेरिकी प्रतिबंधों के डर के कारण रूस से भारत को हथियारों की आपूर्ति रुकी- रिपोर्ट रूस समाचार
    अमेरिका: सनस्क्रीन लगाना भूली महिला और बुरी तरह सूज गया चेहरा, आंखें भी मुश्किल से खुलीं अजब-गजब खबरें

    यूरोप

    अनिवार्य वैक्सीनेशन के पक्ष और विपक्ष में क्या-क्या तर्क दिए जा रहे हैं? चीन समाचार
    कोरोना वायरस: स्पेन ने दी 5-11 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन की मंजूरी फ्रांस
    तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान छोड़ने वालीं महिला सांसद अब कहां हैं? अफगानिस्तान
    'ओमिक्रॉन' के खतरे के बीच सामने आया 'डेल्मिक्रॉन' क्या है? भारत की खबरें

    जापान

    जापान घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां  यात्रा
    जापानी प्रधानमंत्री की सलाहकार बोलीं- गिरती जन्म दर से खत्म हो सकता है देश का अस्तित्व जनसंख्या
    दिल्ली: होली पर जापानी महिला पर्यटक के साथ बदसलूकी करने के मामले में 3 गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    कावासाकी Z H2 SE: 27 लाख रुपये की इस हाइपरबाइक में कौन से शानदार फीचर्स मिलेंगे? कावासाकी

    इटली

    इतालवी नौसैनिक मामला: पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिले बिना बंद नहीं होगा केस- सुप्रीम कोर्ट भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में मृत्यु दर कम, लेकिन पूरी तस्वीर नहीं दिखा रहे आंकड़े भारत की खबरें
    इटली: तीसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई 101 वर्षीय महिला, संक्रमण के लक्षण नहीं भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: इटली में पहली के मुकाबले दूसरी लहर में हो रही ज्यादा मरीजों की मौत वैक्सीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025