LOADING...
यूरोप के कई देशों में गर्मी और लू का कहर, तापमान 48 डिग्री के करीब पहुंचा
यूरोप के कई देशों में भीषण गर्मी और लू का कहर (तस्वीर: ट्विटर/@rheytah)

यूरोप के कई देशों में गर्मी और लू का कहर, तापमान 48 डिग्री के करीब पहुंचा

लेखन गजेंद्र
Jul 14, 2023
11:43 am

क्या है खबर?

यूरोप के दक्षिणी हिस्से में गर्मी और लू ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इटली के कुछ द्वीपों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेन, इटली, पौलेंड, साइप्रस और ग्रीस में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने बताया कि जुलाई का महीना कठिन साबित हो सकता है।

गर्मी

इटली के 10 शहरों में रेड अलर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इटली के सिसिली और सार्डिनिया द्वीपों पर तापमान 48 सेल्सियस के करीब है, जो संभवतः यूरोप में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता सकता है। यह देखते हुए यहां के 10 शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यहां के उत्तरी शहर लोदी में एक 44 वर्षीय व्यक्ति सड़क पर पेंटिंग करते समय गिर गया और कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई।

Advertisement