NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जापान घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां 
    अगली खबर
    जापान घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां 
    जापान घूमने जाएं तो ये 5 गलतियां न करें

    जापान घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां 

    लेखन गौसिया
    Feb 08, 2023
    03:51 pm

    क्या है खबर?

    जापान अपने अनुशासन, संस्कृति और खान-पान के लिए जाना जाता है और यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं।

    अन्य देश की तरह जापान के भी अपने रीति-रिवाज, नियम और कुछ शिष्टाचार हैं, जिनका पालन हर पर्यटक को करना चाहिए क्योंकि ये देश के सम्मान का प्रतीक माने जाते हैं।

    आइए आज पांच ऐसी गलतियां जानते हैं, जिन्हें जापान की यात्रा के दौरान करने से बचना चाहिए।

    #1

    इन जगहों पर अपने जूते उतारना न भूलें 

    हम सभी जानते हैं कि एशियाई देशों में मंदिरों के अंदर जूते पहनने की अनुमति नहीं होती है।

    हालांकि, जापान में घर, ऑफिस, रेस्टोरेंट और स्कूलों के अंदर भी जूते नहीं पहनने का नियम है।

    जापान में इन जगहों के अंदर जूते न पहनना सम्मान का प्रतीक माना जाता है और यह इंटीरियर को साफ रखने में मदद करता है।

    यहां के नागरिक गंदा फर्श पसंद नहीं करते हैं, इसलिए इन जगहों पर जाने से पहले जूते जरूर उतारें।

    #2

    सार्वजनिक जगहों पर जोर से या चिल्ला कर न बोलें 

    जापान अपनी शांत और सम्मानपूर्ण संस्कृति के लिए जाना जाता है, इसलिए पर्यटकों को सार्वजनिक जगहों पर अपने व्यवहार के प्रति सावधान रहना चाहिए।

    इसमें आराम और प्यार से बोलना, जोर से बोलने से बचना, और रास्ते को ब्लॉक नहीं करने जैसी चीजें शामिल हैं।

    यहां के मंदिर और धार्मिक स्थलों पर जाते समय सबसे प्यार से पेश आएं और ऐसा कोई भी व्यवहार करने से बचें, जिसे अपमानजनक माना जा सकता है।

    #3

    अपने आप को गंदा न रखें 

    जापान में साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखा जाता है, इसलिए पर्यटकों के लिए सार्वजनिक जगहों पर खुद को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखना जरूरी है।

    इसमें किसी के घर जाते समय जूते उतारना, साफ कपड़े पहनना और अधिक परफ्यूम या सेंट लगाने से बचना जैसी चीजें शामिल हैं।

    इसके अलावा अपने हाथों को बार-बार धोएं और खांसते या छींकते समय टिश्यू का इस्तेमाल जरूर करें।

    यहां पर सार्वजनिक जगहों पर नाक साफ करना भी असभ्य माना जाता है।

    #4

    सार्वजनिक जगहों पर खाने-पीने से बचें 

    जापान में ट्रेन और बस जैसी सार्वजनिक जगहों पर खाना-पीना आमतौर पर खराब और अभद्र माना जाता है।

    यहां के नागरिकों को ऐसा लगता है कि ऐसी जगहों पर खाना या कुछ भी पीना अन्य यात्रियों के लिए खराब और हानिकारक होता है।

    यदि आपको अपनी यात्रा के दौरान भी कुछ खाने या पीने की जरूरत है तो अपने गंतव्य जगह तक पहुंचने तक रुक जाएं।

    #5

    चॉपस्टिक्स से इशारा करने से बचें 

    चॉपस्टिक्स जापानी खाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए इन्हें ठीक से पकड़ने और संभालने का तरीका जापानी व्यंजनों और संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

    यहां पर अपनी चॉपस्टिक्स से किसी भी चीज की तरफ इशारा करना असभ्य माना जाता है।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह अंतिम संस्कार के दौरान किसी की मौत के बाद अर्थी पर जलाई जाने वाली अगरबत्ती के समान लगती है। ऐसे में आपको यात्रा के दौरान चॉपस्टिक्स से इशारा करने से बचना चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    यात्रा
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा पर लगाया प्रतिबंध डोनाल्ड ट्रंप
    डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की फोन पर बातचीत, भारत-पाकिस्तान विवाद पर भी हुई चर्चा डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकेंगे इन 12 देशों के यात्री, ट्रंप ने क्यों लगाया प्रतिबंध?  डोनाल्ड ट्रंप
    जीमेल पर कैसे शेड्यूल करें कोई ईमेल? यहां जानिए तरीका जीमेल

    जापान

    दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक को देखकर रह जायेंगे दंग, जानिए कैसे चलती है ऑटोमोबाइल
    यूक्रेन ने किया रूस के हमले में 202 स्कूल और 34 अस्पताल तबाह होने का दावा रूस समाचार
    आज भारत आ रहे जापान के प्रधानमंत्री, 42 बिलियन डॉलर के निवेश का करेंगे ऐलान नरेंद्र मोदी
    IMF ने रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते भारत के विकास दर अनुमान को घटाकर 8.2 प्रतिशत किया भारत की खबरें

    यात्रा

    सैन फ्रांसिस्को जा रहे हैं, तो इन पाँच बेहतरीन जगहों पर जरूर घूमने जाएं ट्रेवल टिप्स
    हवाई यात्रा से पहले न करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन, हो सकती है परेशानी लाइफस्टाइल
    UAE ने भारत सहित छह देशों से स्वास्थ्यकर्मियों को दी यात्रा की अनुमति भारत की खबरें
    UAE के बाद UK और स्पेन ने भारतीय यात्रियों के लिए दी यात्रा प्रतिबंधों में ढील संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

    लाइफस्टाइल

    लाल पत्ता गोभी को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे खान-पान
    भारत की इन 5 जगहों पर जाने से हो सकता है विदेश में घूमने का अहसास पर्यटन
    क्रिएटिव लोग अपना टेलेंट दिखाने के लिए अपना सकते हैं ये 5 बेहतरीन करियर विकल्प नौकरियां
    बिल्ली को परेशान करने का कारण बन सकती हैं ये 5 चीजें पालतू जानवर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025