NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से अभी भी हैं 5 कदम दूर, जानिए कैसे
    अगली खबर
    डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से अभी भी हैं 5 कदम दूर, जानिए कैसे
    डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से हैं 5 कदम दूर

    डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से अभी भी हैं 5 कदम दूर, जानिए कैसे

    लेखन भारत शर्मा
    Nov 08, 2024
    02:13 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार कमला हैरिस पर जीत दर्ज करने के बाद फिर से सत्ता में वापसी करने को तैयार हैं।

    हालांकि, उनके शपथग्रहण में अभी दो महीने से ज्यादा का समय है। ट्रंप के औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह से पहले अभी 5 चरण बाकी हैं, जिनमें चुनाव परिणामों का अमेरिकी कांग्रेस द्वारा प्रमाणीकरण किया जाना सबसे प्रमुख है।

    ऐसे में आइए जानते हैं ट्रंप को अभी किन 5 चरणों को पूरा करना है।

    परिणाम

    क्या रहे हैं चुनाव के परिणाम?

    ट्रंप पहले ही कुल 538 में से 295 इलेक्टोरल कॉलेज वोट जीत चुके हैं, जबकि हैरिस के पास अभी 226 वोट ही हैं। बहुमत का आंकड़ा 270 होने से ट्रंप पहले ही जीत दर्ज कर चुके हैं।

    ट्रंप को अब तक करीब 7.3 करोड़ वोट मिले हैं, जबकि हैरिस को 6.8 करोड़ वोट मिले हैं।

    नेवादा और एरिजोना के परिणाम बाकी हैं, लेकिन अनुमान है कि वहां भी ट्रंप को जीत मिलेगी और उनके वोट की संख्या 317 हो जाएगी।

    #1

    सबसे पहले व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे ट्रंप

    अमेरिकी संविधान के 20वें संशोधन के अनुसार, ट्रंप का शपथग्रहण समारोह 20 जनवरी, 2025 को होगा, लेकिन उससे पहले उन्हें व्हाइट हाउस का दौरान करना होगा।

    इसके लिए वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें आमंत्रण भी भेज दिया है। यह दौरा सत्ता के हस्तानांतरण के लिए मुख्य माना जाता है।

    ट्रंप की टीम ने जल्द ही व्हाइट हाउस जाने की बात कही है। कहा जा रहा है दोनों नेताओं के बीच यह बैठक काफी गरम हो सकती है।

    #2

    ट्रंप प्रशासन में बदलाव की प्रक्रिया

    व्हाइट हाउस के दौरे के बाद ट्रंप प्रशासन के स्टॉफ में बदलाव का कार्य होगा। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है।

    हालांकि, ट्रंप के पास इस बात की ठोस योजना है कि इस बार वह क्या बदलाव करेंगे। इसके तहत, ट्रंप के पूर्व लघु व्यवसाय प्रशासक लिंडा मैकमोहन और हॉवर्ड लुटनिक को इस कार्य के लिए सह-अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    ऐसे में ट्रंप आने वाले दिनों में स्टाॅफ में बदलाव की घोषणा करना शुरू कर देंगे।

    नियुक्ति

    एलन मस्क को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    नये प्रशासन में 2 संभावित विवादास्पद नियुक्तियों पर चर्चा चल रही है। ट्रंप ने सुझाव दिया है कि वह टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क को सरकारी दक्षता पर सलाहकार नियुक्त कर सकते हैं।

    इसी तरह रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर को स्वास्थ्य और खाद्य नीति की देखरेख के लिए नियुक्त कर सकते हैं।

    विदेश मंत्री सहित प्रमुख कैबिनेट पदों के लिए सीनेट की मंजूरी की आवश्यकता होगी, जहां रिपब्लिकन बहुमत में हैं। ऐसे में नियुक्तियां काफी अहम होंगी।

    #3

    इलेक्ट्रोरल कॉलेज की मतदान प्रक्रिया

    वाशिंगटन के साथ सभी 50 राज्य 11 दिसंबर को किसी भी अनियमितता या विवाद को दूर करने के लिए मतपत्रों की गिनती और एकत्रीकरण की गहन समीक्षा करते हैं।

    जब प्रत्येक राज्य अपने चुनाव का पूर्ण और सटीक रिकॉर्ड सत्यापित कर लेता है, तो उनके निर्वाचकों (इलेक्ट्रोरल कॉलेज) को 17 दिसंबर को अपने वोट डालने और अपने राज्य के चुनाव परिणामों को प्रमाणित करने के लिए मिलना आवश्यक होता है।

    इस मतदान के बाद राष्ट्रपति की जीत मानी जाती है।

    जानकारी

    इलेक्टोरल कॉलेज के मतदान का कारण

    तकनीकी रूप से अमेरिकी मतदाता सीधे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए मतदान नहीं करते हैं, बल्कि निर्वाचक मंडल का प्रतिनिधित्व करने वाले निर्वाचकों के लिए मतदान करते हैं। बाद में ये निर्वाचक राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए मतदान करने के लिए मिलते हैं।

    #4

    अमेरिकी कांग्रेस द्वारा प्रमाणिकरण प्रक्रिया 

    6 जनवरी को होने वाली यह प्रक्रिया वाशिंगटन डीसी में होती है, जिसमें मतपत्रों को औपचारिक रूप से US कैपिटल में पहुंचाया जाता है।

    फिर कांग्रेस का संयुक्त सत्र चुनावी मतों की गिनती करता है। सीनेट अध्यक्ष के रूप में अमेरिकी उपराष्ट्रपति चुनाव के अंतिम परिणाम को प्रमाणित करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

    यह दिन देश के लिए एक काला दिन था, क्योंकि 2020 में ट्रंप समर्थकों ने प्रमाणीकरण को रोकने के लिए कैपिटल पर हमला कर दिया था।

    #5

    शपथ ग्रहण समारोह (उद्घाटन) की प्रक्रिया

    अमेरिकी संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति का कार्यकाल 20 जनवरी की दोपहर से शुरू होता है। शपथ लेने के साथ ट्रंप देश के 47वें राष्ट्रपति बन जाएंगे।

    2021 में ट्रंप ने बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होकर आधुनिक परंपरा को तोड़ा। हालांकि, बाइडन के ऐसा करने की संभावना कम ही है।

    यह उद्घाटन समारोह पारंपरिक रूप से खुले मैदान पर आयोजित होता है। साल 1981 से यह अमेरिकी कैपिटल के पश्चिमी मोर्चे में आयोजित होता आ रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    डोनाल्ड ट्रंप
    कमला हैरिस

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    अमेरिका

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: भारतीय मूल के मतदाताओं की पंसद और मुद्दे क्या-क्या हैं? डेमोक्रेटिक पार्टी
    बच्चे ने 7 साल की उम्र में आयोजित किया अपना फैशन शो, बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड गिनीज बुक
    अमेरिका ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध, क्या हैं आरोप? रूस समाचार
    अमेरिका ने भारत की 19 कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध, क्या होगा असर? रूस समाचार

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

    अमेरिका: बराक ओबामा डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बोले- हमें और 4 साल अव्यवस्था नहीं चाहिए बराक ओबामा
    अमेरिका: कमला हैरिस ने स्वीकार किया राष्ट्रपति पद का नामांकन, दिया ये संदेश कमला हैरिस
    अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप 10 सितंबर को प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस के साथ बहस के लिए राजी हुए डोनाल्ड ट्रंप
    डोनाल्ड ट्रंप बनाम कमला हैरिस: यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी बहस थी- ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप

    डोनाल्ड ट्रंप

     डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप- ईरान से उनकी जान को खतरा, अमेरिकी सेना इंतजार कर रही अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, कहा- मुझे नुकसान पहुंचा तो देश के टुकड़े-टुकड़े होंगे अमेरिका
    अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने घड़ियां बेचनी शुरू की, राष्ट्रपति चुनाव में फायदा पाने की कोशिश अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल-ईरान युद्ध पर दिया बयान, कहा- जैसे स्कूल के 2 बच्चे लड़ रहे ईरान

    कमला हैरिस

    अमेरिका: बाइडन के बाद अब राष्ट्रपति चुनाव में कौन होगा डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार? अमेरिका
    अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पोस्टर चेन्नई के गांव में लगे, क्या है जुड़ाव? तमिलनाडु
    अमेरिका: राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को मिला पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का समर्थन बराक ओबामा
    कमला हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारी घोषित की, कहा- हम जीतेंगे अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025