NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / बच्चे ने 7 साल की उम्र में आयोजित किया अपना फैशन शो, बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    बच्चे ने 7 साल की उम्र में आयोजित किया अपना फैशन शो, बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड
    7 साल की उम्र में बच्चा बना सफल फैशन डिजाइनर

    बच्चे ने 7 साल की उम्र में आयोजित किया अपना फैशन शो, बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड

    लेखन सयाली
    Oct 31, 2024
    10:46 am

    क्या है खबर?

    7-8 साल की उम्र में बच्चों का ध्यान या तो खेलने में लगाता है या वे पढ़ाई में व्यस्त रहते हैं। हालांकि, इतनी कम उम्र में अपने सपने को पहचानना, उसे पूरा करने के लिए मेहनत करना और सफल होना सराहनीय बात है।

    दरअसल, अमेरिका के रहने वाले एक 7 वर्षीय बच्चे ने अपनी कला के जरिए सफलता की नई उचाईयों को छुआ है। इस बच्चे ने इतनी छोटी-सी उम्र में अपना खुद का फैशन शो आयोजित कर दिखाया है।

    बच्चा

    महज 4 साल की उम्र से मैक्स डिजाइन कर रहे हैं कपड़े

    इस प्रतिभाशाली बच्चे का नाम मैक्स अलेक्जेंडर है, जो कोलोराडो के डेनवर में रहता है।

    18 नवंबर, 2023 को डेनवर फैशन वीक में मैक्स ने अपने डिजाइन किए कपड़ों को प्रदर्शित किया और रनवे शो डिजाइन करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए।

    मैक्स तब से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कपड़े डिजाइन करके बेच रहे हैं, जब वह महज 4 साल के थे। उन्होंने अपने फैशन शो के लिए कपड़े डिजाइन किए और हर छोटी-बड़ी चीज पर निगरानी रखी।

    मैगजीन

    पीपल मैगजीन में छप चुकी हैं मैक्स के कपड़ों की तस्वीरें

    मैक्स ने बताया, "जब मैं 4 साल का था, तब मैंने अपने माता-पिता को बताया कि मैं फैशन डिजाइनर बनना चाहता हूं। तभी से मैंने सिलाई करना शुरू कर दिया और बेहतर होता गया।"

    उस समय उनकी मां शेरी मैडिसन ने उनके लिए पहला पुतला बनाया था और उन्होंने 2022 में सिलाई सीखना शुरू कर दिया था।

    तब से इस नन्हें कलाकार की कला पीपल मैगजीन में छप चुकी है और वह गुड मॉर्निंग अमेरिका का हिस्सा रह चुके हैं।

    फैशन शो

    अपनी मां और अन्य लोगों के सहयोग से आयोजित किया फैशन शो

    मैक्स अपने प्रतिभाशील हाथों से कई हॉलीवुड सितारों के लिए कपड़े डिजाइन कर चुके हैं और गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।

    मैक्स ने फैशन शो आयोजित करने के लिए कई हफ्तों तक मेहनत की थी। उन्होंने बताया, "फैशन शो के आयोजन में बहुत सारा काम लगता है। इसमें मेरी मां, मॉडल, दर्शक और प्रोडक्शन मैनेजर समेत कई अन्य प्रबंधकों का समूह शामिल था।"

    हालांकि, फैशन शो से जुड़ा हर छोटा-बड़ा निर्णय मैक्स ने खुद लिया था।

    फैशन डिजाइनर

    मैक्स बड़े हो कर भी बतौर फैशन डिजाइनर ही करेंगे काम

    फैशन शो के लिए मैक्स ने सबसे पहले मॉडलों को चुना, उनके कपड़े तय किए और कपड़ों के प्रदर्शन का क्रम भी निर्धारित किया।

    उनका कहना है कि वह बड़े हो कर सफल फैशन डिजाइनर बनना चाहते हैं और खूब नाम कमाना चाहते हैं। मैक्स न केवल फैब्रिक से, बल्कि टाई और टॉफी आदि जैसी अनोखी चीजों से भी कपड़े डिजाइन करने का हुनर रखते हैं।

    उनकी कला के चलते इंस्टाग्राम पर उनके 30 लाख से भी अधिक फौलोअर्स हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    अमेरिका

    व्यक्ति ने लाखों रुपये में खरीदा टेलर स्विफ्ट का हस्ताक्षरित गिटार, फिर उसे तोड़ दिया टेलर स्विफ्ट
    ईरान पर जवाबी हमले की तैयारी में इजरायल, तेल डिपो को बना सकता है निशाना  इजरायल
    व्यक्ति ने टेलर स्विफ्ट का साइन किया हुआ जो गिटार तोड़ा, वो दोबारा हो रहा नीलाम अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: न्यूयॉर्क के आसमान में उड़ता दिखा बैनर, लिखा- बांग्लादेशी हिंदुओं पर हिंसा रोकें न्यूयॉर्क शहर

    गिनीज बुक

    कनाडा: इस व्यक्ति ने 87 साल की उम्र में सफल किडनी प्रत्यारोपण कराया, बनाया विश्व रिकॉर्ड कनाडा
    यूक्रेन: इस आदमी ने अपनी दाढ़ी, दांत और गर्दन से तोड़े 3 विश्व रिकॉर्ड  यूक्रेन
    ऑस्ट्रेलिया में उगाई गई दुनिया की सबसे बड़ी ब्लूबेरी, बना विश्व रिकॉर्ड  ऑस्ट्रेलिया
    लगभग 30 साल से वेंटिलेटर के सहारे जीवित यह व्यक्ति, बनाया विश्व रिकॉर्ड  अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    कंपनी ने कर्मचारी को नौकरी से निकाला, अनुभव प्रमाणपत्र के बदले मांगा 3 महीने का वेतन रेडिट
    भूत का वीडियो बनाकर लखपति बनने का मौका, 83 लाख रुपये दे रही है यह कंपनी अमेरिका
    हॉलीवुड रैपर कान्ये वेस्ट ने जिस घास पर रखा पैर, वो हजारों रुपये में बिक रही  चीन समाचार
    भारत का ऐसा अद्भुत गांव, जहां बाहरी लोगों को नहीं है कुछ भी छूने की अनुमति हिमाचल प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025