Page Loader
डोनाल्ड ट्रंप बनाम कमला हैरिस: यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी बहस थी- ट्रंप
बहस के बाद ट्रंप ने किया जीत का दावा

डोनाल्ड ट्रंप बनाम कमला हैरिस: यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी बहस थी- ट्रंप

लेखन Manoj Panchal
संपादन गजेंद्र
Sep 11, 2024
09:36 am

क्या है खबर?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच मंगलवार को फिलाडेल्फिया में राष्ट्रपति पद के लिए बहस हुई। ABC न्यूज द्वारा आयोजित 90 मिनट की इस बहस के दौरान ट्रंप और हैरिस गर्भपात, अप्रवासन, अर्थव्यवस्था और विदेश नीति समेत आदि मुद्दों पर बहस हुई। यह पहली बार था जब हैरिस और ट्रंप बहस में आमने-सामने हुए। बहस के बाद ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस बहस को जीत लिया है।

बयान

हैरिस फिर से बहस करना चाहती हैं- ट्रंप

बहस के बाद ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने इस बहस में जीत हासिल की है। उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी बहस थी।" ट्रंप ने दावा किया कि हैरिस फिर से बहस करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "वह एक और बहस करना चाहती हैं क्योंकि आज रात उन्हें हार का सामना करना पड़ा।" ट्रंप ने इस महीने के अंत में एक और बहस में शामिल होने की बात नहीं की है।

बहस

ट्रंप ने हैरिस पर किए व्यक्तिगत हमले

बहस के दौरान ट्रंप ने हैरिस पर व्यक्तिगत हमले किए। उन्होंने कहा कि हैरिस एक मार्क्सवादी हैं और उनके पिता भी मार्क्सवादी प्रोफेसर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपनी पागल नीति से देश को भ्रष्ट कर दिया है। बता दें, इस बहस में कोई दर्शक शामिल नहीं था। बहस में हार-जीत का फैसला कई बिंदुओं पर किया जाता है। सबसे पहले न्यूज चैनल और राजनीतिक विशेषज्ञ बहस के बाद अपनी राय देते हैं और ओपिनियन पोल होता है।