NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कोरोना: बीते हफ्ते दुनियाभर में संक्रमित पाए गए 52 लाख लोग, अब तक के सर्वाधिक
    दुनिया

    कोरोना: बीते हफ्ते दुनियाभर में संक्रमित पाए गए 52 लाख लोग, अब तक के सर्वाधिक

    कोरोना: बीते हफ्ते दुनियाभर में संक्रमित पाए गए 52 लाख लोग, अब तक के सर्वाधिक
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 19, 2021, 03:23 pm 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: बीते हफ्ते दुनियाभर में संक्रमित पाए गए 52 लाख लोग, अब तक के सर्वाधिक

    भारत समेत पूरी दुनिया में इन दिनों कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बीते सात दिनों में दुनियाभर में 52 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। महामारी की शुरुआत के बाद से एक हफ्ते में संक्रमित पाए गए लोगों की ये सबसे बड़ी संख्या है। अकेले भारत में बीते एक हफ्ते में 10 लाख से अधिक लोगों में इस खतरनाक वायरस से संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

    पिछले हफ्ते बढ़े 12 प्रतिशत मामले

    यह चिंताजनक ट्रेंड ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में कोरोना के कारण मरने वालों का आंकड़ा 30 लाख से पार हुआ है और दुनिया के कई देशों में वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ने लगा है। दुनियाभर में कोरोना के मामलों पर नजर रखने वाली जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार इस हफ्ते पिछले सात दिनों की तुलना में 12 प्रतिशत मामले बढ़े हैं, जिससे यह उम्मीद चूर हो जाती है कि महामारी जल्द ही खत्म होने वाली है।

    भारत और ब्राजील में तेजी से बढ़ रहे मामले

    इस समय महामारी के कारण दुनिया के सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका और इंग्लैंड आदि में संक्रमण की रफ्तार कम है, लेकिन भारत और ब्राजील में लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। भारत संक्रमितों के लिहाज से अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है तो ब्राजील मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। हाल ही में भारत संक्रमितों की संख्या के लिहाज से ब्राजील को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचा था।

    मौतों की संख्या भी तेजी से बढ़ी

    मामलों में बढ़ोतरी के अलावा कोरोना के कारण होने वाली मौतों की संख्या भी रफ्तार पकड़ रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, 18 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में रोजाना औसतन 12,000 मौतें हुई हैं, जो उससे पिछले सात दिनों की तुलना में ज्यादा बड़ी संख्या है। संक्रमितों और मौतों की संख्या ऐसे समय बढ़ रही है, जब वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ने लगा है। अमेरिका और इंग्लैंड क्रमश: 33 और 32 फीसदी आबादी को वैक्सीनेट कर चुके हैं।

    महामारी के खिलाफ लड़ाई को लगे बड़े झटके

    एस्ट्राजेनेका और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन से लाभार्थियों में खून के थक्के जमने के दुर्लभ मामले सामने आने के बाद कई देशों के वैक्सीनेशन अभियानों को झटका लगा है। कई देशों को इस डर के कारण वैक्सीन का इस्तेमाल बंद या सीमित करना पड़ा है। इसके अलावा इससे वैक्सीन को लेकर लोगों को हिचकिचाहट भी बढ़ गई है। दूसरी तरफ वायरस के कई नए और अधिक खतरनाक स्ट्रेन भी सरकारों की चिंताओं को बढ़ा रहे हैं।

    दुनियाभर में क्या संक्रमण की स्थिति?

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 14.14 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 30.20 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.17 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.67 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.39 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 3.73 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    अमेरिका
    ब्राजील
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका: भारतीय मूल की नताशा जॉन्स हॉपकिंस सेंटर की सबसे प्रतिभाशाली छात्रों की सूची में शामिल अमेरिका
    सामंथा रुथ की फिल्म 'शाकुंतलम' की रिलीज टली, निर्माताओं ने जारी किया बयान सामंथा रुथ प्रभु
    उत्तर कोरिया: एक महीने से नहीं दिखे किम जोंग उन, सेहत को लेकर उठ रहे सवाल उत्तर कोरिया
    आईफोन 16, प्रो और प्रो मैक्स से ज्यादा प्रीमियम होगा, मिल सकते हैं कई दमदार फीचर्स आईफोन

    भारत की खबरें

    विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने भेजी मदद की पहली खेप, तुर्की ने बताया 'सच्चा दोस्त' भूकंप
    पुणे में खुला भारत का पहला 'स्मार्ट फूड कोर्ट', जानिए क्या होगा फायदा पुणे
    जाने-माने वकील शांति भूषण का निधन, दिल्ली स्थित घर पर ली अंतिम सांस दिल्ली
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स

    अमेरिका

    अमेरिका: 136 साल में पहली बार भारतीय मूल की अप्सरा बनीं हार्वर्ड लॉ रिव्यू की प्रमुख हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल
    गुजरात: युवक ने लौटाया ट्रेन में छूटा अमेरिकी दंपति का पर्स, बोले- भारत वाकई खूबसूरत देश वायरल वीडियो
    जासूसी गुब्बारे को मार गिराने की अमेरिकी कार्रवाई पर चीन बोला- रिश्तों को पहुंचा गहरा नुकसान  चीन समाचार
    अमेरिकी वीजा का इंतजार कर रहे भारतीय अब दूसरे देशों से भी कर पाएंगे आवेदन वीजा

    ब्राजील

    ब्राजील: 19 वर्षीय युवती ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, लेकिन दोनों के पिता अलग-अलग DNA
    ब्राजील: सरकारी इमारतों पर हमलों के विरोध में निकलीं रैलियां, जानें और क्या-क्या हुआ अमेरिका
    ब्राजील की सरकारी इमारतों पर बोल्सोनारो के समर्थकों का धावा, यहां तक कैसे पहुंची स्थिति? चुनाव आयोग
    ब्राजील: पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों ने अहम सरकारी इमारतों पर बोला धावा अमेरिका

    कोरोना वायरस

    राणा अय्यूब को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में याचिका खारिज सुप्रीम कोर्ट
    वर्ष 2022 में 7.5 लाख भारतीय पढ़ाई के लिए विदेश गए, 5 साल में सबसे अधिक विदेश में पढ़ाई
    बजट सत्र: संसद में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण, विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान निर्मला सीतारमण
    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बन चुका भारत द्रौपदी मुर्मू

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023