NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारत में दूसरी कोरोना वायरस लहर का कहर, 52 दिनों में सामने आए 21.34 लाख मामले
    अगली खबर
    भारत में दूसरी कोरोना वायरस लहर का कहर, 52 दिनों में सामने आए 21.34 लाख मामले

    भारत में दूसरी कोरोना वायरस लहर का कहर, 52 दिनों में सामने आए 21.34 लाख मामले

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 09, 2021
    08:40 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा दिया है। 15 फरवरी से 8 अप्रैल के बीच कुल 52 दिनों में देश में 21.34 लाख नए मामले सामने आ गए और 11,802 मरीजों की मौत हुई है।

    नए मामले और मौतों में से करीब 85 प्रतिशत आठ राज्यों में सामने आए हैं। इसी तरह कुल सक्रिय मामलों में से 86 प्रतिशत मामले भी इन्हीं राज्यों में बढ़े हैं।

    यहां जानते हैं सबसे प्रभावित आठों राज्यों की स्थिति।

    जानकारी

    फरवरी के दूसरे सप्ताह से मानी जा रही है दूसरी लहर की शुरुआत

    चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत फरवरी के दूसरे सप्ताह यानी 15 फरवरी के आसपास से मानी जा रही है। उसके बाद से ही देश में संक्रमण के मामलों में तेजी से उछाल आना शुरू हुआ था।

    हालत

    देश में 52 दिनों में सक्रिय मामलों में हुआ 8.42 लाख का इजाफा

    देश में 52 दिनों में सक्रिय मामलों में 8,42,576 का इजाफा हुआ है। 15 फरवरी को देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,34,032 थी जो 8 अप्रैल को बढ़कर 9,76,608 पर पहुंच गई।

    इसी तरह 15 फरवरी को देश में कुल मामलों की संख्या 1,09,25,566 थी जो अब 21,34,976 की इजाफे के साथ 1,30,60,542 पर पहुंच गई।

    इसके अलावा 15 फरवरी को देश में मृतकों की संख्या 1,55,840 थी जो अब 11,802 के इजाफे के साथ 1,67,642 पर पहुंच गई।

    #1

    महाराष्ट्र में बढ़े सबसे अधिक 11.61 लाख मरीज

    महामारी की दूसरी लहर से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित रहा है। यहां 15 फरवरी को संक्रमितों की कुल संख्या 20,67,643 थी जो अब 11,61,899 के इजाफे के साथ 32,29,542 पर पहुंच गई है।

    उस दौरान राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 37,383 थी, जो अब 4,83,934 की बढ़ोतरी के साथ 5,21,317 पर पहुंच गई है।

    इसी तरह उस दौरान राज्य में मृतकों की संख्या 51,552 थी जो अब 5,476 के इजाफे के साथ 57028 पर पहुंच गई है।

    जानकारी

    प्रतिदिन औसतन बढ़े 22,344 मामले

    महाराष्ट्र में पिछले 52 दिनों में प्रतिदिन औसतन 22,344 मामले बढ़े हैं। इसी तरह सक्रिय मामलों में भी प्रतिदिन औसतन 9,294 का इजाफा हुआ है। इसी तरह राज्य में पिछले 52 दिनों में संक्रमण के कारण प्रतिदिन औसतन 105 मरीजों की मौत हुई है।

    #2

    केरल में बढ़े 1.41 लाख नए मामले

    कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सबसे अधिक मामले केरल में बढ़े हैं। यहां 15 फरवरी को संक्रमितों की कुल संख्या 10,07,019 थी जो अब 1,41,929 की बढ़ोतरी के साथ 11,48,948 पर पहुंच गई है।

    उस दौरान राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 3,998 थी जो अब 731 के इजाफे के साथ 4,729 पर पहुंच गई है।

    हालांकि, उस दौरान राज्य में सक्रिय मामले 61,550 पर थे जो अब गिरकर 33,619 पर आ गए हैं।

    #3

    छत्तीसगढ़ में हुआ 97,858 संक्रमितों का इजाफा

    छत्तीसगढ़ में 15 फरवरी को संक्रमितों की कुल संख्या 3,09,373 थी जो अब 97,858 की बढ़ोतरी के साथ 4,07,231 पर पहुंच गई है।

    उस दौरान राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या महज 3,039 थी, जो अब 65,028 के इजाफे के साथ 68,125 पर पहुंच गई है।

    इसी तरह उस समय राज्य में मृतकों की संख्या 3,777 थी, जो अब 786 की बढ़ोतरी के साथ 4,563 पर आ गई। राज्य में प्रतिदिन औसतन 1,881 नए मामले बढ़े हैं।

    #4

    कर्नाटक में बढ़े 94,492 नए मामले

    कर्नाटक में 15 फरवरी को संक्रमितों की कुल संख्या 9,45,638 थी जो अब 94,492 के इजाफे के साथ 10,40,130 पर पहुंच गई है।

    उस दौरान राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,761 थी जो अब 47,634 बढ़कर 53,395 पर पहुंच गई है।

    इसी तरह उस दौरान मृतकों की कुल संख्या 12,267 थी जो अब 500 की बढ़ोतरी के साथ 12,767 पर पहुंच गई। राज्य में प्रतिदिन औसतन 916 सक्रिय मामले बढ़े हैं।

    #5

    पंजाब के सक्रिय ममालों में हुआ 24,032 का इजाफा

    पंजाब में 15 फरवरी को संक्रमण के 1,76,520 मामले थे जो अब 86,570 के इजाफे के साथ 2,63,090 पर पहुंच गए हैं।

    उस दौरान राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या महज 2,357 थी जो अब 24,032 की बढ़ोतरी के साथ 26,389 पर पहुंच गए हैं।

    इसी तरह उस समय मृतकों की कुल संख्या 5,707 थी जो अब 1,627 की बढ़ोतरी के साथ 7,334 पर पहुंच गई है। यहां प्रतिदिन औसतन 1,664 नए मामले बढ़े हैं।

    #6

    दिल्ली में बढ़े संक्रमण के 60,690 नए मामले

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 फरवरी को संक्रमितों की कुल संख्या 6,37,315 थी जो अब 60,690 की बढ़ोतरी के साथ 6,98,005 पर पहुंच गई है।

    उस दौरान वहां सक्रिय मामलों की संख्या महज 1,078 थी जो अब 22,103 के इजाफे के साथ 23,181 पर पहुंच गई है।

    इसी तरह उस दौरान यहां महामारी से मरने वालों की संख्या 10,893 थी जो अब 264 की बढ़ोतरी के साथ 11,157 पर पहुंच गई है।

    #7 #8

    तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में यह रही है स्थिति

    तमिलनाडु में 15 फरवरी को कुल 8,45,575 मामले थे जो अब 69,811 की बढ़ोतरी के साथ 91,5386 पर पहुंच गए हैं।

    इसी तरह मृतकों की संख्या 415 की बढ़ोतरी के साथ 12,840 और सक्रिय मामलों की संख्या 22,899 के इजाफे के साथ 30,131 पर है।

    मध्य प्रदेश में कुल मामले 64,489 के इजाफे के साथ 3,22,338 और मृतकों की संख्या 275 की बढ़ोतरी के साथ 4,113 पर है। सक्रिय मामले 26,213 के इजाफे के साथ 28,060 पर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग

    भारत की खबरें

    इमरान ने दिया मोदी के पत्र का जवाब, लिखा- बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाना जरूरी पाकिस्तान समाचार
    होंडा ने दमदार इंजन के साथ भारत में लॉन्च की CBR650R और CB650R बाइक्स होंडा
    पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होगी 2021 फॉक्सवैगन टिगुआन, कंपनी ने दी जानकारी फॉक्सवैगन की कारें
    भारत में लॉन्च हुई 2021 फॉक्सवैगन T-Roc, जानिये फीचर्स और कीमत फॉक्सवैगन की कारें

    दिल्ली

    बिहार: फांसी के फंदे पर लटके मिले एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बिहार
    इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग का मिटेगा झंझट, देशभर में बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क बढ़ा रही यह कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन
    बाटला हाउस एनकाउंटर: कोर्ट ने इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी आरिज खान को सुनाई मौत की सजा दिल्ली पुलिस
    आर्ची सिंह 'मिस ट्रांस इंटरनेशनल' की सेकेंड रनर अप रहने वाली पहली भारतीय बनीं बॉलीवुड समाचार

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 72,330 नए मामले, 459 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    संगीतकार बप्पी लहरी भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती मनोरंजन
    महाराष्ट्र: मार्च में कोरोना से संक्रमित पाए गए 10 साल से कम उम्र के 15,500 बच्चे कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: पुणे में कल से लागू होगा सात दिन के लिए प्रतिदिन 12 घंटे कर्फ्यू मुंबई

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: दिल्ली के लिए बजी खतरे की घंटी, पांच प्रतिशत के पार पहुंची सकरात्मकता दर दिल्ली
    इन तरीकों से हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करके कामों को बनाएं आसान लाइफस्टाइल
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.15 लाख मामले, आज तक के सबसे ज्यादा भारत की खबरें
    IPL 20201: RCB के ऑलराउंडर डेनिएल सैम्स मिले कोरोना संक्रमित इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025