NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: उत्तर प्रदेश में संडे लॉकडाउन का ऐलान, मास्क न पहनने पर 1,000 रुपये जुर्माना
    अगली खबर
    कोरोना: उत्तर प्रदेश में संडे लॉकडाउन का ऐलान, मास्क न पहनने पर 1,000 रुपये जुर्माना

    कोरोना: उत्तर प्रदेश में संडे लॉकडाउन का ऐलान, मास्क न पहनने पर 1,000 रुपये जुर्माना

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 16, 2021
    02:16 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में संडे लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है।

    इसके तहत राज्य में रविवार को जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी तरह की गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी।

    इसके अलावा सरकार ने मास्क न पहनने वाले लोगों पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया है। वहीं अगर कोई व्यक्ति बार-बार मास्क पहनने के नियम को तोड़ता है तो उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना होगा।

    उत्तर प्रदेश

    लॉकडाउन के दिन सैनिटाइज किए जाएंगे सार्वजनिक स्थान

    इंडिया टुडे के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई बैठक में योगी आदित्यनाथ ने संडे लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया था। यह लॉकडाउन राज्य के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी लागू होगा।

    बैठक में सबसे ज्यादा प्रभावित 10 राज्यों की स्थिति की भी समीक्षा की गई थी।

    सरकार की तरफ से लॉकडाउन के दिन यानी रविवार को राज्य के सभी सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाने का आदेश दिया गया है।

    जानकारी

    सिर्फ जरूरी सेवाओं की छूट

    लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े कार्यालयों को छोड़कर बाकी सभी कार्यालय बंद रहेंगे। साथ ही सरकार ने जिलों से उन लाभार्थियों की सूची मांगी हैं, जिन्हें राशन और खाना दिए जाने की जरूरत है।

    उत्तर प्रदेश

    दो दिनों से मिल रहे हैं 20,000 से अधिक कोरोना संक्रमित

    उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के रिकॉर्ड 22,439 नए मामले सामने आए और 104 मौतें हुईं। इससे पहले बुधवार को भी 20,000 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए थे।

    संक्रमण की तेज होती रफ्तार को देखते हुए राज्य सरकार ने गुरुवार को 15 मई तक सभी स्कूल बंद करने का फैसला लिया था और परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया।

    अब 20 मई तक अब 20 मई तक कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी।

    उत्तर प्रदेश

    सर्वाधिक प्रभावित जिलों में नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ा

    राज्य के लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ और गोरखपुर आदि जिले कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित बने हुए हैं। इन जिलों में 2,000-2,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं।

    यहां पर सरकार ने नाइट कर्फ्यू का समय चार घंटे बढ़ाकर रात 7 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक कर दिया है। पहले नाइट कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक था।

    उत्तर प्रदेश

    जिलाधिकारियों को दी नाइट कर्फ्यू लगाने की छूट

    मुख्यमंत्री योगी ने जिन जिलों में 500 से अधिक सक्रिय मामले हैं, उनके जिलाधिकारियों को अपने यहां नाइट कर्फ्यू लगाने की स्वतंत्रता भी दी है और वे चाहें तो अपने जिलों में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा सकते हैं।

    इसके अलावा आज से शुरू हो रहे पंचायत चुनावों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम करने और उन्हें मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजेशन आदि की सुविधा प्रदान करने का निर्देश भी दिया गया है।

    कोरोना वायरस

    देश में संक्रमण की क्या स्थिति?

    भारत में बीते दिन कोरोना के रिकॉर्ड 2,17,353 नए मामले सामने आए और 1,185 मरीजों की मौत हुई है। देश में लगातार दूसरे दिन दो लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,42,91,917 हो गई है। इनमें से 1,74,308 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 15,69,743 हो गई है।

    अमेरिका के बाद भारत महामारी से दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म के प्रयास में विफल होने पर छात्रा को किया आग के हवाले शाहजहांपुर
    उत्तर प्रेदश में हो रही 9,500 से अधिक पदों पर पुलिस भर्ती, जानिए विवरण शिक्षा
    अलीगढ़ में गेहूं के खेत में मिला नाबालिग का शव, रेप की आशंका दलित
    उत्तर प्रदेश में लगभग एक साल बाद खुले प्राइमरी स्कूल, सख्त गाइडलाइंस लागू उत्तर प्रदेश के स्कूल

    कोरोना वायरस

    सरकार का बड़ा फैसला, फास्ट ट्रैक की जाएगी विदेशी कोरोना वैक्सीनों को मंजूरी देने की प्रक्रिया केंद्र सरकार
    सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से प्रवासी मजदूरों के बच्चों और उनकी स्थिति की जानकारी मांगी सुप्रीम कोर्ट
    कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, देश में आठ दिन में 10 लाख मामले कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना के डर के कारण तब्बू ने 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग से किया इनकार- रिपोर्ट मुंबई

    लॉकडाउन

    महाराष्ट्र: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच नागपुर में 15 मार्च से लगेगा पूर्ण लॉकडाउन महाराष्ट्र
    कोरोना: महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र चिंतित, वैक्सीनेशन तेज करने को कहा महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के दो और जिलों में लगाया गया लॉकडाउन, पुणे में भी कड़ी पाबंदियां पुणे
    महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में सख्ती, भोपाल और इंदौर में लग सकता है रात्रिकालीन कर्फ्यू मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025