NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: 41 दिन तक लगातार गिरावट के बाद देश में बढ़े सक्रिय मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: 41 दिन तक लगातार गिरावट के बाद देश में बढ़े सक्रिय मामले

    कोरोना वायरस: 41 दिन तक लगातार गिरावट के बाद देश में बढ़े सक्रिय मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 07, 2021
    05:01 pm

    क्या है खबर?

    लगातार 41 दिनों तक कम होने के बाद बीते दिन देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में उछाल देखा गया है।

    गुरुवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में महामारी के सक्रिय मामले 537 बढ़कर 2,28,083 हो गए हैं। इसके पीछे महाराष्ट्र और केरल बड़ी वजह है। इन दोनों राज्यों में देश के सर्वाधिक सक्रिय मामले बने हुए हैं।

    दूसरी तरफ देश में एक करोड़ लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    पांच राज्यों में 65 फीसदी से अधिक सक्रिय मामले

    देश में बीते दिन 20,346 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से 65 प्रतिशत मामले केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में सामने आए। इन राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा सक्रिय मामले हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, केरल में फिलहाल 65,252, महाराष्ट्र में 51,969, उत्तर प्रदेश में 11,939, कर्नाटक में 9,196 और छत्तीसगढ़ 9,109 सक्रिय मामले हैं। बता दें कि महाराष्ट्र भारत में सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है।

    महामारी का प्रकोप

    पंजाब में सबसे ज्यादा बनी हुई मृत्यु दर

    देश में बीते दिन 222 मरीजों ने कोरोना वायरस की वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कोरोना के कारण जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 1,50,336 हो गई है।

    भारत में पंजाब में मृत्यु दर सर्वाधिक बनी हुई है। यहां 1,000 कोरोना संक्रमितों में से 322 की मौत हो रही है। महाराष्ट्र में 1,000 में से 256 मरीजों की मौत हो रही है।

    अगर पूरे देश की बात करें तो मृत्यु दर 1.45 है।

    टेस्टिंग

    देश में हुए लगभग 18 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट

    बीते दिन देशभर में 9,37,590 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 17.84 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    वहीं अगर पॉजीटिविटी रेट की बात करें तो बीते दिन यह 2.1 प्रतिशत के स्तर पर थी। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक देखें तो यह 5.8 प्रतिशत है।

    पॉजीटिविटी रेट का मतलब है कि टेस्ट के लिए इकट्ठे किए सैंपल में से कितनों की रिपोर्ट पॉजीटिव आ रही है।

    कोरोना वायरस

    ये हैं देश के चार सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर देश के सर्वाधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र सबसे आगे है।

    यहां अब तक 1,954,553 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 49,825 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,24,137 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,124 लोगों की मौत हुई है।

    8,83,876 मामलों और 7,125 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,23,181 मामलों और 12,188 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    डाटा

    देश में संक्रमण की स्थिति पर एक नजर

    भारत में अब तक 1,03,95,278 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 2,28,083 सक्रिय मामले हैं, 1,00,16,859 लोग महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं और 1,50,336 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण जान गंवानी पड़ी है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 8.72 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 8.72 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 18.85 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 2.13 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.61 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 78.74 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.99 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    ब्राजील

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: सरकार वहन करेगी 30 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन का खर्च- टास्क फोर्स प्रमुख नीति आयोग
    UK से आने वाले यात्रियों के लिए नई SOP, अनिवार्य हुआ RT-PCR टेस्ट यूनाइटेड किंगडम (UK)
    भारत में 'कोवैक्सिन' को भी मिल सकती है मंजूरी, एक्सपर्ट पैनल ने की सिफारिश वैक्सीन समाचार
    भारत में अगले दो सप्ताह में शुरू हो जाएगा कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान- गुलेरिया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 336 मौतें, छह महीने में सबसे कम दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 22,065 नए मामले, पिछले पांच महीने में सबसे कम दिल्ली
    शराबबंदी के बावजूद बिहार में जमकर पी जाती है दारु, महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ा तेलंगाना
    कोरोना वायरस: देश में लगातार चौथे दिन 30,000 से कम नए मामले, 355 मरीजों की मौत भारत की खबरें

    केरल

    केरल के स्टार्टअप ने बनाया जूम को टक्कर देने वाला प्लेटफॉर्म, जीते एक करोड़ रुपये रविशंकर प्रसाद
    कभी संक्रमण पर 'रोक' लगा चुके केरल में तेजी से बढ़ रहे मामले, कहां हुई चूक? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: अब देश के 10 राज्यों में एक-एक लाख से ज्यादा मामले भारत की खबरें
    केरल: अस्पताल के रास्ते में एंबुलेंस ड्राइवर ने किया कोरोना संक्रमित महिला के साथ रेप, गिरफ्तार झारखंड

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: देश में सुधर रही स्थिति, रोजाना होने वाली मौतों में बड़ी गिरावट भारत की खबरें
    देश में 75 लाख से पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 1.14 लाख मौतें भारत की खबरें
    ब्राजील में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वायरस वैक्सीन के ट्रायल में शामिल शख्स की मौत ऑक्सफोर्ड
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 480 मौतें, तीन महीनों में सबसे कम भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025