NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाए गए कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, अस्पताल में भर्ती
    दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाए गए कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, अस्पताल में भर्ती
    राजनीति

    दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाए गए कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, अस्पताल में भर्ती

    लेखन प्रमोद कुमार
    April 16, 2021 | 03:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाए गए कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, अस्पताल में भर्ती

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा में दूसरी बार कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संक्रमित पाए गए येदियुरप्पा को पहले रमैया अस्पताल में ले जाया गया था, जहां से उन्हें मणिपाल अस्पातल में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले येदियुरप्पा ने आज सुबह राज्य में कोरोना के बिगड़ते हालातों की समीक्षा करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। मुख्यमंत्री इससे पहले पिछले साल अगस्त में कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

    पिछले साल भी अस्पताल में भर्ती हुए थे येदियुरप्पा

    बीते साल अगस्त में 77 वर्षीय येदियुरप्पा के साथ-साथ उनकी बेटी को भी संक्रमित पाया गया था। उस वक्त भी उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां से ठीक होकर वो दोबारा काम पर लौटे थे।

    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री भी हुए थे शामिल

    शुक्रवार सुबह हुई बैठक में कर्नाटक सरकार ने राज्य में भीड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी लगाई थी। अब राज्य में इंडोर कार्यक्रमों में केवल 100 और खुली जगहों में होने वाले आयोजनों में अधिकतम 200 लोग शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा कर्नाटक में एंबुलेंस और बिस्तरों की उपलब्धता, ऑक्सीन आपूर्ति की स्थिति आदि की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर और कई वरिष्ठ अधिकारियोें ने हिस्सा लिया था।

    ये मुख्यमंत्री और नेता हो चुके कोरोना संक्रमित

    येदियुरप्पा से पहले कई और बड़े नेता भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, दिग्विजय सिंह और सपा नेता अखिलेश यादव आदि के नाम प्रमुख हैं।

    कोरोना के कारण इन नेताओं की हो चुकी मौत

    कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण कुछ नेताओं की मौत भी हुई है। इनमें सबसे प्रमुख नाम कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल का है। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के लगभग एक महीने बाद नवंबर में उनका निधन हो गया था। रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी को भी कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। अब तक कम से कम पांच सांसद और छह विधायक कोरोना के शिकार हो चुके हैं।

    कर्नाटक में संक्रमण की क्या स्थिति?

    कर्नाटक में बीते दिन 14,738 मामले सामने आए और 66 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 11,09,650 हो गई है। इनमें से 13,112 लोगों की मौत हुई है।

    देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड मामले

    भारत में बीते दिन कोरोना के रिकॉर्ड 2,17,353 नए मामले सामने आए और 1,185 मरीजों की मौत हुई है। देश में लगातार दूसरे दिन दो लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,42,91,917 हो गई है। इनमें से 1,74,308 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 15,69,743 हो गई है। अमेरिका के बाद भारत महामारी से दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कर्नाटक
    बीएस येदियुरप्पा
    कोरोना वायरस

    कर्नाटक

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 96,982 नए मरीज, अकेले महाराष्ट्र में 47,288 भारत की खबरें
    कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भ्रष्टाचार के मामले पर लगी रोक भ्रष्टाचार
    कर्नाटक: शराबी व्यक्ति ने लगाई घर में आग, पत्नी और बच्चे समेत छह की मौत आग त्रासदी
    कोरोना: कर्नाटक में मई अंत तक जारी रह सकती है महामारी की दूसरी लहर- स्वास्थ्य मंत्री कोरोना वायरस

    बीएस येदियुरप्पा

    कर्नाटक: चिक्काबल्लापुर में खनन के लिए रखे विस्फोटक में धमाका, छह की मौत कर्नाटक
    कर्नाटक में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलेगी टेस्ला, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने दी जानकारी कर्नाटक
    क्या है महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जमीन विवाद और अभी यह सुर्खियों में क्यों है? मुंबई
    कर्नाटक: रेलवे ट्रैक के पास मृत पाए गए विधान परिषद के उपसभापति, सुसाइड नोट बरामद कर्नाटक

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: किल्लत के बीच 50,000 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन का आयात करेगा भारत महाराष्ट्र
    कोरोना: उत्तर प्रदेश में संडे लॉकडाउन का ऐलान, मास्क न पहनने पर 1,000 रुपये जुर्माना उत्तर प्रदेश
    जून के पहले हफ्ते में 2,320 तक पहुंच सकता है दैनिक कोरोना मौतों का आंकड़ा- रिपोर्ट कोरोना वायरस के मामले
    हरसिमरत कौर बादल, रणदीप सिंह सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, आइसोलेट हुए भारत की खबरें
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023