NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत को कड़ी टक्कर दे सकती है साउथ अफ्रीका, जानिए आंकड़ो में कौन है आगे
    अगली खबर
    भारत को कड़ी टक्कर दे सकती है साउथ अफ्रीका, जानिए आंकड़ो में कौन है आगे

    भारत को कड़ी टक्कर दे सकती है साउथ अफ्रीका, जानिए आंकड़ो में कौन है आगे

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Jun 04, 2019
    04:46 pm

    क्या है खबर?

    भारत 2019 विश्व कप का अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथैंपटन में खेलेगा।

    साउथ अफ्रीका क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में अबतक दो मैच हार चुका है। लेकिन फिर भी वो भारत को कड़ी टक्कर दे सकता है।

    वनडे क्रिकेट में भारत के सामने अफ्रीका का प्रदर्शन शानदार रहा है और यह मैच 2019 विश्व कप का सबसे रोमांचक मैच हो सकता है।

    साउथ अफ्रीका और भारत के विश्व कप और वनडे के आंकड़े।

    मैदान के आंकड़े

    साउथैंपटन में साउथ अफ्रीका और भारत के आंकड़े

    साउथैंपटन में भारत ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच में उसे जीत और दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

    वहीं साउथ अफ्रीका ने भी इस मैदान पर तीन ही मैच खेले हैं, लेकिन अफ्रीका को दो मैच में जीत और एक मैच में हार मिली है।

    इस ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका का सर्वाधिक टीम टोटल 328 रन है। जबकि भारत ने इस मैदान पर सबसे ज़्यादा 290 रन बनाए हैं।

    क्या आप जानते हैं?

    वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड प्रदर्शन पर एक नज़र

    वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका और भारत 83 बार आमने-सामने आ चुके हैं। जिसमें 46 मैच साउथ अफ्रीका ने जीते हैं, तो 34 मैचों में भारत को जीत मिली है। वहीं तीन मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है।

    सर्वाधिक और लोवेस्ट टीम टोटल

    दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक और लोवेस्ट टीम टोटल

    वनडे के एक मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा 438 रन बनाए हैं। वहीं अफ्रीका के खिलाफ भारत का सर्वाधिक टीम टोटल 401 रन है।

    अफ्रीका ने अबतक नौ बार भारत के खिलाफ 300 से ज़्यादा रन बनाए हैं। वहीं भारत ने अफ्रीका के खिलाफ सात बार 300 से ज़्यादा रन बनाए हैं।

    भारत के खिलाफ अफ्रीका का लोवेस्ट टीम टोटल 117 रन है। वहीं भारत ने अफ्रीका के खिलाफ सबसे कम 91 रन बनाए हैं।

    जानकारी

    विश्व कप में दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड

    विश्व कप में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच हेड-टू-हेड की बात करें, तो इसमें अफ्रीका आगे है। दोनों टीमों ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच में भारत को और तीन मैच में अफ्रीका को जीत मिली है।

    रिकॉर्ड

    दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा और सबसे कम रनों के अंतराल से जीत

    साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा रनों के अंतराल से जीत 2015 में दर्ज की थी। जब अफ्रीका ने भारत को 214 रनों से हराया था।

    भारत ने अफ्रीका को 2003 में 153 रनों से हराया था।

    भारत ने अफ्रीका के खिलाफ सबसे कम रनों के अंतराल से जीत 2010 और 2011 में की थी। दोनों ही बार भारत ने एक रन से जीत दर्ज की थी।

    अफ्रीका ने भारत को 2015 में पांच रनों से हराया था।

    जानकारी

    एक पारी में सबसे ज़्यादा अतिरिक्त रन

    वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच एक पारी में सबसे ज़्यादा अतिरिक्त रन देने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारत ने 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में 31 रन अतिरिक्त के रूप में दिए थे।

    आंकड़े

    दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़

    वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 57 मैचों में 2,001 रन बनाए हैं।

    मौजूदा बल्लेबाज़ों में भारत के विराट कोहली ने अफ्रीका के खिलाफ 26 मैचों में 1,269 और धोनी ने 36 मैचों में 796 रन बनाए हैं।

    अफ्रीका के हाशिम आमला के नाम 25 मैचों में 932 रन और क्विंटन डिकॉक के नाम 12 मैचों में 774 रन हैं।

    सबसे ज़्यादा विकेट

    दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़

    वनडे में इन दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा विकेट शॉन पोलाक (48) के नाम है।

    मौजूदा गेंदबाज़ों में डेल स्टेन ने भारत के खिलाफ 18 मैच में 34 और कगीसो रबाडा ने 11 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।

    वहीं भारत के कुलदीप यादव ने अफ्रीका के खिलाफ 6 मैचों में 17 और युजवेंद्र चहल ने 6 मैचों में 16 विकेट लिए हैं।

    मौजूदा बल्लेबाज़ों में डेविड मिलर सबसे ज़्यादा बार (4) बार शून्य पर आउट हुए हैं।

    शतक और अर्धशतक

    दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा शतक और अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़

    वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा शतक साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (6) के नाम है। वहीं मौजूदा बल्लेबाज़ो में सबसे ज़्यादा शतक अफ्रीका के ही डिकॉक (5) के नाम है।

    भारत के विराट कोहली ने अफ्रीका के खिलाफ चार शतक लगाए हैं। वहीं शिखर धवन के नाम तीन शतक हैं।

    मौजूदा बल्लेबाज़ो में सबसे ज़्यादा अर्धशतक कोहली (10) के नाम है। वहीं साउथ अफ्रीका के आमला ने आठ और फैफ डूप्लेसिस ने सात अर्धशतक लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    क्रिकेट समाचार

    विश्व कप 2019: रेटिंग द्वारा जानिए किस टीम का ओपनिंग पेयर है कितना मज़बूत रोहित शर्मा
    विश्व कप 2019: वो पांच खिलाड़ी जिनके चयन ने सभी को चौंकाया पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2019 अनलकी XI: इन 11 खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीमों में नहीं मिली जगह ऋषभ पंत
    विश्व कप 2019: सभी 10 देशों की टीमों के कप्तानों के प्रदर्शन पर एक नज़र विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय विश्व कप टीम के 15 खिलाड़ियों की कैसी है मौजूदा फॉर्म, जानें IPL के आंकड़े विराट कोहली
    विश्व कप 2019: भारत के अभ्यास मैचों का होगा लाइव प्रसारण, जानें कब और कैसे देखें क्रिकेट समाचार
    विश्व कप 2019: विराट कोहली ने बताया, क्यों पंत की जगह कार्तिक को मिला मौका विराट कोहली
    विश्व कप 2019: यह खिलाड़ी कर सकता है चोटिल केदार जाधव को रिप्लेस IPL 12

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    IPL 2019 Eliminator: SRH और दिल्ली कैपिटल्स में होगी जंग, जानें संभावित टीमें और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: प्लेऑफ में क्वालीफाई न करने वाली टीमों की बेस्ट प्लेइंग इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: पहली बार नॉकआउट मुकाबले में जीती दिल्ली, एलिमिनेटर मुकाबले में SRH को हराया इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली टीमों की बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान के खिलाफ डेल स्टेन ने रचा इतिहास, बने अफ्रीका के नंबर वन गेंदबाज़ पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मॉर्कल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ ने दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर को कहा 'अबे काले', लग सकता है बैन पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025