
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा वाइड गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों पर एक नजर
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जैसे शानदार टूर्नामेंट में गेंदबाजों की एक छोटी सी चूक भी मैच का रुख बदल सकती है। खासकर जब बात वाइड गेंदों की हो, तो ये न सिर्फ मुफ्त में रन होता है बल्कि गेंदबाज की लय भी बिगाड़ देती है।
IPL के इतिहास में कुछ अनुभवी गेंदबाज भी इस दबाव में अक्सर वाइड फेंकते नजर आए हैं।
आइए नजर डालते हैं उन गेंदबाजों पर जिन्होंने अब तक लीग में सबसे ज्यादा वाइड गेंदें फेंकी हैं।
#1
ड्वेन ब्रावो (167 वाइड गेंदें)
इस सूची में पहले स्थान पर ड्वेन ब्रावो हैं। इस पूर्व तेज गेंदबाज ने IPL के इतिहास में 167 वाइड गेंदें डाली हैं।
ब्रावो ने अपनी धारदार यॉर्कर और धीमी गेंदों से कई बल्लेबाजों को छकाया, लेकिन उनका नियंत्रण हमेशा सटीक नहीं रहा।
ब्रावो ने अपने IPL करियर के दौरान 158 पारियों में 23.82 की औसत के साथ 183 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 8.33 की रही थी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/22 का रहा था।
#2
रविचंद्रन अश्विन (154 वाइड गेंदें)
IPL में सबसे ज्यादा वाइड गेंदें फेंकने वाले गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्थान पर हैं। इस अनुभवी ऑफ स्पिनर ने अब तक 154 वाइड गेंदें डाली हैं।
अपनी चतुराई और विविधता के लिए मशहूर अश्विन कभी-कभी अधिक प्रयोग के चक्कर में नियंत्रण खो बैठते हैं।
अपने IPL करियर में उन्होंने 215 पारियों में 30.22 की औसत से 185 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.18 और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/34 का रहा है।
#3
भुवनेश्वर कुमार (143 वाइड गेंदें)
तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। इस अनुभवी गेंदबाज ने 143 वाइड गेंदें फेंकी हैं। भुवनेश्वर नई गेंद से काफी असरदार लगते हैं।
वह डेथ ओवरों में यॉर्कर डालने के लिए भी जाने जाते हैं, लेकिन कभी-कभी सटीकता में चूक उन्हें वाइड गेंदों की ओर ले जाती है।
उन्होंने IPL करियर के 185 पारियों में 27.01 की औसत से 193 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 7.60 और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी 5/19 का रहा है।
#4
मोहम्मद सिराज (132 वाइड गेंदें)
IPL में सबसे ज्यादा वाइड गेंदें फेंकने वाले गेंदबाजों की सूची में मोहम्मद सिराज चौथे स्थान पर हैं। इस तेज गेंदबाज ने अब तक 132 वाइड गेंदें फेंकी हैं।
सिराज अपनी स्विंग और रफ्तार के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कभी-कभी उनकी गति और उछाल के कारण गेंदों में नियंत्रण की कमी आ जाती है।
उन्होंने IPL करियर में 102 पारियों में 29.80 की औसत से 105 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी 8.68 और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी 4/17 की रही है।