NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: दिग्वेश राठी ने MI के खिलाफ की शानदार गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' 
    अगली खबर
    IPL 2025: दिग्वेश राठी ने MI के खिलाफ की शानदार गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' 
    दिग्वेश राठी ने कमाल कर दिया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: दिग्वेश राठी ने MI के खिलाफ की शानदार गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 05, 2025
    07:49 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 16वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रन से हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

    इकाना स्टेडियम में हुए मैच में LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में MI 20 ओवर में 191/5 का स्कोर ही बना पाई।

    इस जीत में LSG के स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी की अहम भूमिका रही। वह 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी बने।

    गेंदबाजी

    ऐसी रही दिग्वेश की गेंदबाजी 

    दिग्वेश ने 4 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 21 रन खर्च किए। उनकी इकॉनमी रेट 5.20 की रही। उन्होंने 8 गेंदें डॉट डाली। उनके खिलाफ कोई भी बल्लेबाज छक्का नहीं लगा पाया।

    एक तरफ LSG के अन्य गेंदबाज महंगे साबित हो रहे थे तो वहीं, दिग्वेश MI के बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे थे।

    उन्हें इसका बड़ा फायदा मिला और 46 रन बनाकर खेल रहे नमन धीर को उन्होंने एक शानदार कैरम गेंद पर बोल्ड कर दिया।

    IPL

    ऐसा रहा है दिग्वेश का IPL करियर 

    दिग्वेश ने इसी संस्करण में अपना IPL डेब्यू किया है। उन्होंने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं और इसकी 4 पारियों में 20.33 की औसत और 7.62 की इकॉनमी रेट से 6 विकेट झटके हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/30 का रहा है।

    25 साल के दिग्वेश दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ 6 टी-20 मुकाबले खेले हैं और 15.66 की औसत से 9 विकेट लिए हैं। वह अपना आदर्श सुनील नरेन को मानते हैं।

    पहचान

    कहां से मिली  दिग्वेश  को पहचान?

    दिग्वेश 2024 के दिल्ली प्रीमियर लीग में उपविजेता रही साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने उस लीग में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

    नरेन की तरह रन अप के साथ वह गेंद को अपनी पीठ के पीछे भी छिपाते हैं। LSG ने उन्हें नीलामी के दौरान 30 लाख रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था।

    इसके बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के लिए डेब्यू किया था।

    जीत

    ऐसे मिली लखनऊ को जीत 

    मैच में MI ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श (60) और एडेन मार्करम (53) ने अच्छी शुरुआत दी।

    हालांकि, इसके बाद टीम का मध्यक्रम कुछ खास नहीं कर पाया। ऋषभ पंत एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

    जवाब में MI की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नमन धीर (46) और सूर्यकुमार यादव (67) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    मुंबई इंडियंस
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    PBKS की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने निदेशकों के खिलाफ क्यों दायर किया मुकदमा? इंडियन प्रीमियर लीग
    शेयर बाजार में आज बड़ी बढ़त हुई दर्ज, सेंसेक्स 769 अंक चढ़कर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार
    अनिल अंबानी के रिलायंस ADAG समूह के शेयरों में क्यों देखने को मिल रही जबरदस्त तेजी?  अनिल अंबानी

    IPL 2025

    IPL 2025: MI से डेब्यू करते हुए इन गेंदबाजों ने लिए हैं पहली गेंद पर विकेट मुंबई इंडियंस
    IPL: RCB और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने LSG को हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स  पंजाब किंग्स
    IPL 2025: PBKS ने LSG को दी करारी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  पंजाब किंग्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2025: LSG के मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने DC के खिलाफ लगाए अर्धशतक IPL 2025
    IPL 2025: DC ने LSG को 1 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स   IPL 2025
    IPL 2025:  DC ने LSG को हराकर किया विजयी आगाज, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: आशुतोष शर्मा ने DC को दिलाई जीत, प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए  IPL 2025

    टी-20 क्रिकेट

    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: जैकब डफी ने पहले टी-20 में चटाकए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  मुंबई इंडियंस
    IPL इतिहास में इन गेंदबाजों ने एक पारी में दिए हैं सर्वाधिक रन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के एक सीजन में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं 800 से अधिक रन  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025