NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: CSK बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025: CSK बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    CSK से भिड़ेगी PBKS (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: CSK बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 29, 2025
    03:28 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 49वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 30 अप्रैल को होगा।

    PBKS ने अपने 9 में से 5 मैच जीते हैं और 3 में शिकस्त (बेनतीजा- 1) झेली है।

    वहीं, CSK ने 9 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और 7 में शिकस्त का सामना किया है।

    आइए इस मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी बातें जानते हैं।

    हेड-टू-हेड 

    लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला 

    अब तक दोनों टीमों के बीच मैचों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। IPL में ये दोनों टीमें कुल 31 मैचों में आमने-सामने थी, जिसमें से 16 मैच CSK ने जीते और 15 मैच PBKS ने अपने नाम किए।

    IPL 2024 में दोनों टीमें 2 मुकाबलों में आपस में भिड़ी थी, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच अपने नाम किए थे।

    IPL 2025 की पहली भिड़ंत में PBKS ने 18 रन से जीत दर्ज की थी।

    PBKS 

    ऐसी हो सकती है PBKS की टीम 

    PBKS का पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। उस मैच में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतक लगाए थे।

    इस सलामी जोड़ी ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और PBKS की टीम अगले मुकाबले में भी टीम से ये उम्मीद करेगी।

    संभावित एकादश: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को येंसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

    CSK 

    इस संयोजन के साथ उतर सकती है CSK

    CSK की टीम इस सीजन में अब तक प्रभाव छोड़ने में असफल रही है। CSK को अपने आखिरी मैच में SRH के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली थी।

    शेख रशीद और आयुष म्हात्रे की सलामी जोड़ी एक बार फिर से मैदान पर उतर सकती है।

    संभावित एकादश: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, दीपक हुडा, सैम कर्रन, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद और मथीशा पथिराना।

    जानकारी

    ये हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर 

    PBKS: हरप्रीत बरार, विजयकुमार वैश्यक, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर और मार्कस स्टोइनिस। CSK: अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, जेमी ओवरटन, रचिन रविंद्र और राहुल त्रिपाठी।

    प्रदर्शन 

    इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 

    PBKS के सलामी बल्लेबाज प्रियांश ने 9 पारियों में 35.88 की औसत और 200.62 की स्ट्राइक रेट के साथ 323 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं।

    प्रभसिमरन ने 9 पारियों में 32.44 की औसत और 168.78 की स्ट्राइक रेट के साथ 292 रन बनाए हैं।

    CSK के नूर ने 9 मैचों में 17.78 की औसत से 14 विकेट लिए हैं।

    खलील 9 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं।

    ड्रीम-11 

    हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

    विकेटकीपर: प्रभसिमरन सिंह और जोस इंग्लिश।

    बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, आयुष म्हात्रे और नेहाल वढेरा।

    ऑलराउंडर्स: रविंद्र जडेजा और मार्को येंसन।

    गेंदबाज: नूर अहमद (उपकप्तान), खलील अहमद और अर्शदीप सिंह।

    PBKS और CSK के बीच होने वाला यह मैच 30 अप्रैल को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा।

    इस मैच को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    पंजाब किंग्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    IPL 2025

    IPL इतिहास में PBKS के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  पंजाब किंग्स
    IPL के इतिहास में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले कप्तान, जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    IPL 2025, CSK बनाम SRH: महेंद्र सिंह धोनी 400वां टी-20 मुकाबला खेलने उतरे, जानिए उनके आंकड़े  महेंद्र सिंह धोनी
    IPL 2025: SRH ने CSK को हराकर दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  चेन्नई सुपरकिंग्स

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL में बतौर कप्तान कैसा रहा है महेंद्र सिंह धोनी प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  महेंद्र सिंह धोनी
    IPL के इतिहास में CSK के खिलाफ इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  IPL 2025
    IPL 2025: CSK ने KKR के खिलाफ बनाए सिर्फ 103 रन, बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड IPL 2025
    IPL 2025: KKR ने CSK को हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2025

    पंजाब किंग्स

    IPL 2025: SRH बनाम PBKS मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द मैच' इंडियन प्रीमियर लीग
    अभिषेक शर्मा ने शतक के बाद दिखाया गया नोट कब लिखा था? खुद किया खुलासा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए खेली गई सर्वोच्च व्यक्तिगत पारियों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल करने वाली टीमों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    CSK बनाम SRH: कामिंदु मेंडिस ने लपका हैरतअंगेज कैच, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025
    IPL 2025: हर्षल पटेल ने RR के खिलाफ चटकाए 4 विकेट, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: MI बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025