Page Loader
IPL 2025: RR बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'
शानदार रही रिकेल्टन की पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: RR बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'

May 01, 2025
11:32 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 50वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 100 रन से हरा दिया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए मैच में MI ने पहले खेलते हुए 217/2 का स्कोर बनाया। जवाब में RR की टीम 117 रन पर ही सिमट गई। MI की इस जीत में रयान रिकेल्टन की अहम भूमिका रही। वह हमारे लिए 'प्लेयर ऑफ द डे' चुने गए।

प्रदर्शन 

शानदार रही रिकेल्टन की पारी 

बाएं हाथ के बल्लेबाज रिकेल्टन ने पारी के चौथे ओवर के दौरान फजलहक फारूकी की जमकर खबर ली। उन्होंने उस ओवर में 1 चौका और 1 छक्का लगाया। इसके बाद अगला ओवर करने आए जोफ्रा आर्चर के खिलाफ भी उन्होंने छक्का लगाया। इसी क्रम में उन्होंने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 38 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें महेश तीक्षणा ने बोल्ड कर दिया।

करियर 

ऐसा है रिकेल्टन का IPL करियर 

रिकेल्टन ने इसी संस्करण में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया है। वह अब तक 11 मैचों में 36.44 की औसत और 154.71 की स्ट्राइक रेट से 348 रन बनाए हैं। इसमें 3 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 62 रन का रहा है। इस मुकाबले से पहले इस खिलाड़ी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अर्धशतक लगाए थे।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती MI की टीम 

MI को रयान रिकेल्टन (61) और रोहित शर्मा (53) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या (48*) और सूर्यकुमार यादव (48*) ने उम्दा पारियां खेलते हुए टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। जवाब में RR ने 47 रन तक अपने 5 विकेट खो दिए। इसके बाद भी RR ने निरंतर विकेट गंवाए और टीम लक्ष्य से दूर रह गई। MI से कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 विकेट चटकाए।