NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: 'मैच फिक्सिंग' के आरोपों पर राजस्थान रॉयल्स ने की राज्य सरकार से शिकायत 
    अगली खबर
    IPL 2025: 'मैच फिक्सिंग' के आरोपों पर राजस्थान रॉयल्स ने की राज्य सरकार से शिकायत 
    राजस्थान इस संस्करण में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: 'मैच फिक्सिंग' के आरोपों पर राजस्थान रॉयल्स ने की राज्य सरकार से शिकायत 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 23, 2025
    06:54 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम प्रबंधन ने हाल ही में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन( RCA) के संयोजक जयदीप बिहानी के खिलाफ राज्य सरकार से शिकायत की है।

    उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 36वें मुकाबले को लेकर फिक्सिंग के आरोप लगाए थे। वह मुकाबला RR ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेला था।

    टीम प्रबंधन ने उनके बयान को गंभीर बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

    आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    पत्र

    RR ने क्या शिकायत की है?

    दीप रॉय, जो RR की टीम प्रबंधन का हिस्सा हैं, उन्होंने बिहानी के बयान को पूरी तरह से झूठा, आधारहीन और किसी भी साक्ष्य से रहित करार दिया।

    शिकायत पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि ये सार्वजनिक आरोप हमारी प्रतिष्ठा पर हानि पहुंचाते हैं। इसके अलावा यह अनावश्यक विवादों को जन्म देते हैं। ये जनता को गुमराह करने का प्रयास है।

    इस पत्र को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को भेजा गया है।

    बयान

     बिहानी ने क्या आरोप लगाए थे?

    न्यूज-18 राजस्थान से बात करते हुए बिहानी ने RR पर निशाना साधते हुए मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था।

    उन्होंने इंटरव्यू के दौरान सवाल उठाया था कि LSG के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए RR की टीम जीता हुआ मैच कैसे हार गई।

    इसके साथ-साथ उन्होंने 2013 के राज कुंद्रा के सट्टेबाजी मामले का भी जिक्र किया था, जिसके कारण टीम को 2016-17 में प्रतिबंध झेलना पड़ा था।

    रन

    आखिरी ओवर में 9 रन नहीं बना पाई थी RR

    LSG को उस मुकाबले में RR के खिलाफ 2 रन से जीत मिली थी।

    जयपुर में हुए मैच में LSG ने पहले खेलते हुए 180/5 का स्कोर बनाया। जवाब में RR की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 178/5 का स्कोर ही बना सकी थी।

    LSG की जीत में आवेश खान की अहम भूमिका रही। आवेश ने मैच के आखिरी ओवर में RR को 9 रन नहीं बनाने दिए।

    उन्होंने मैच में 37 रन देते हुए 3 विकेट लिए थे।

    अंक तालिका

    6 मैच हार चुकी है RR

    IPL 2025 में RR ने अब तक चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 1-1 मैच जीते हैं। इसके अलावा टीम को 6 मैचों में हार मिली है।

    इस बीच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ सुपर ओवर की हार भी शामिल है।

    फिलहाल RR की टीम 6 अंको (-0.633) के साथ 8वें स्थान पर है। अब 24 अप्रैल को RR को अपने अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    राजस्थान रॉयल्स
    क्रिकेट समाचार
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    WWDC 2025: ऐपल ने की मैकOS 26 की घोषणा, यहां जानिए इसके सभी फीचर्स ऐपल
    ऐपल ने एयरपॉड्स के लिए नए फीचर्स किए पेश, अब कैमरा भी कर सकेंगे कंट्रोल  ऐपल
    ऐपल ने लॉन्च किया नया 'गेम्स' ऐप, यूजर्स को मिलेगा खास गेमिंग प्लेटफॉर्म  ऐपल
    WWDC 2025: ऐपल ने tvOS 26 का किया ऐलान, मिलते हैं ये फीचर्स ऐपल

    IPL 2025

    IPL 2025: RCB ने PBKS को हराते हुए अपनी 5वीं जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: RCB ने PBKS को दी शिकस्त, मैच में देखने को मिले ये शानदार मोमेंट्स  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    PBKS बनाम RCB: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा IPL 2025 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  देवदत्त पडिक्कल
    PBKS बनाम RCB: विराट कोहली ने अर्धशतक लगाकर बनाए रिकॉर्ड्स, 'प्लेयर ऑफ द डे' भी बने विराट कोहली

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2025: GT ने RR को दी करारी शिकस्त, देखें मुकाबले के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: शिमरोन हेटमायर ने GT के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े शिमरोन हेटमायर
    IPL 2025: GT बनाम RR मैच में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: कप्तान संंजू सैमसन सहित पूरी राजस्थान रॉयल्स की टीम पर लगा जुर्माना  IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: शिवम दुबे ने MI के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े  शिवम दुबे
    MI बनाम CSK: रविंद्र जडेजा ने IPL 2025 में अपना पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    IPL 2025: MI ने CSK को हराते हुए अपनी चौथी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने CSK को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL के इतिहास में RR का सुपर ओवर में कैसा रहा है प्रदर्शन? IPL 2025
    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का सुपर ओवर में कैसा रहा है प्रदर्शन? IPL 2025
    IPL इतिहास में बल्लेबाजों को सर्वाधिक क्लीन बोल्ड करने वाले गेंदबाजों पर नजर मुंबई इंडियंस
    IPL इतिहास में एक मैदान पर सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर मुंबई इंडियंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025