NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: LSG ने MI को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2025: LSG ने MI को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    MI और LSG के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: LSG ने MI को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 04, 2025
    11:27 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 16वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रन से हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

    इकाना स्टेडियम में हुए मैच में LSG ने पहले खेलते हुए 203/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में MI 20 ओवर में 191/5 का स्कोर ही बना पाई।

    MI इस सीजन तीसरा मुकाबला हारी है। उसे 1 जीत मिली है। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    MI ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। LSG के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श (60) और एडेन मार्करम (53) ने अच्छी शुरुआत दी।

    हालांकि, इसके बाद टीम का मध्यक्रम कुछ खास नहीं कर पाया। ऋषभ पंत एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

    जवाब में MI की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नमन धीर (46) और सूर्यकुमार यादव (67) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

    पारी

    मिचेल मार्श की पारी पर एक नजर 

    मार्श अपनी पारी में 31 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी स्ट्राइक रेट 193.55 की रही।

    यह उनके IPL करियर का छठा और MI के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 27 गेंदों में पूरा कर लिया।

    IPL 2025 में मार्श के बल्ले से निकला यह तीसरा अर्धशतक है। इस सीजन उन्होंने 4 मैच में 184 रन बनाए हैं।

    अर्धशतक

    मार्करम ने जड़ा इस सीजन पहला अर्धशतक 

    मार्करम अपनी पारी में 38 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। उनकी स्ट्राइक रेट 139.47 की रही।

    यह उनके IPL करियर का छठा और MI के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 34 गेंदों में पूरा किया।

    इस संस्करण मार्करम के बल्ले से निकला यह पहला अर्धशतक है। उन्होंने 4 मैच में 24.25 की औसत से 97 रन बनाए हैं।

    विकेट

    ऐसी रही हार्दिक की गेंदबाजी 

    हार्दिक ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 36 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनकी इकॉनमी रेट 9 की रही।

    इस स्टार खिलाड़ी ने मार्करम (53), निकोलस पूरन (12), ऋषभ पंत (2), डेविड मिलर (27) और आकाश दीप (0) को अपना शिकार बनाया।

    उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और विग्नेश पुथुर ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। IPL में हार्दिक के अब 72 विकेट हो गए हैं।

    इतिहास

    हार्दिक ने रचा इतिहास 

    हार्दिक IPL के इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बने हैं, जिन्होंने 5 विकेट हॉल लिया है। कप्तान के तौर पर हार्दिक से पहले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन अनिल कुंबले के नाम था।

    उन्होंने IPL 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ 16 रन देकर 4 विकेट लिए थे। IPL 2010 में भी इस पूर्व खिलाड़ी ने कप्तान के तौर पर 16 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

    कप्तान

    IPL में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कप्तान 

    कप्तान के रूप में IPL में सबसे ज्यादा विकेट शेन वॉर्न (57) के नाम है। हार्दिक इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

    उन्होंने कुंबले की बराबरी की है। RCB के इस पूर्व खिलाड़ी ने कप्तान के तौर पर IPL में 30 विकेट लिए थे। हार्दिक के नाम भी अब 30 विकेट हो गए हैं।

    तीसरे स्थान पर रविचंद्रन अश्विन हैं, जिन्होंने IPL में कप्तान करते हुए 25 विकेट लिए थे।

    जानकारी

    मिलर ने पूरे किए 3,000 IPL रन

    मिलर ने 27 रन की पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। अपनी पारी का 17वां रन बनाते ही उनके IPL करियर में 3,000 रन पूरे हो गए। वह इस लीग में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 28वें बल्लेबाज बने हैं।

    उपलब्धि

    सूर्यकुमार ने अर्धशतक जड़ हासिल की ये उपलब्धि 

    सूर्यकुमार ने 43 गेंदों का सामना किया और 67 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 155.81 की रही।

    अपनी इस पारी के दौरान सूर्यकुमार ने IPL में अपने 400 चौके पूरे कर लिए। इसके साथ ही यह उनका MI के लिए 100वां मुकाबला भी था।

    सूर्यकुमार के IPL करियर का यह 25वां अर्धशतक था। यह इस सीजन उनके बल्ले से निकला दूसरा अर्धशतक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    IPL 2025
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    'परम सुंदरी' का टीजर लीक, लोगों को पसंद आई सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IPL 2025: PBKS बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    PBKS की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने निदेशकों के खिलाफ क्यों दायर किया मुकदमा? इंडियन प्रीमियर लीग
    शेयर बाजार में आज बड़ी बढ़त हुई दर्ज, सेंसेक्स 769 अंक चढ़कर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार

    मुंबई इंडियंस

    CSK बनाम MI: रचिन रविंद्र ने IPL में लगाया अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: नूर अहमद की घातक गेंदबाजी से हारी मुंबई इंडियंस, जानिए उनका प्रदर्शन और आंकड़े  IPL 2025
    IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025

    IPL 2025: RCB बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL इतिहास में अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट हाॅल लेने वाले गेंदबाजों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI से डेब्यू करते हुए इन गेंदबाजों ने लिए हैं पहली गेंद पर विकेट मुंबई इंडियंस
    IPL: RCB और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2025: DC और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए IPL 2025
    IPL 2025: केएल राहुल LSG के खिलाफ पहले मैच से हुए बाहर, जानिए क्या है कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: LSG के मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने DC के खिलाफ लगाए अर्धशतक IPL 2025
    IPL 2025: DC ने LSG को 1 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स   IPL 2025

    टी-20 क्रिकेट

    न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: जैकब डफी ने पहले टी-20 में चटाकए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  मुंबई इंडियंस
    IPL इतिहास में इन गेंदबाजों ने एक पारी में दिए हैं सर्वाधिक रन  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025