NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारतीय हॉकी खिलाड़ी मंदीप सिंह भी कोरोना पॉजिटिव, छह हुई संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या
    अगली खबर
    भारतीय हॉकी खिलाड़ी मंदीप सिंह भी कोरोना पॉजिटिव, छह हुई संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या

    भारतीय हॉकी खिलाड़ी मंदीप सिंह भी कोरोना पॉजिटिव, छह हुई संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या

    लेखन Neeraj Pandey
    Aug 10, 2020
    01:35 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फारवर्ड मंदीप सिंह को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

    दो दिन पहले कप्तान मनप्रीत सिंह समेत पांच खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मनप्रीत कोरोना पॉजिटिव होने वाले छठे हॉकी खिलाड़ी बने हैं।

    स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने जानकारी दी है कि मंदीप के लक्षण काफी हल्के हैं और उन्हें अन्य पांच खिलाड़ियों के साथ क्वारंटाइन में रखा गया है।

    बयान

    पॉजिटिव पाए गए मंदीप- SAI

    SAI ने अपने बयान में कहा, "भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी मंदीप सिंह जिन्हें बेंगलुरु में SAI नेशनल सेंटर में नेशनल कैंप से पहले 20 खिलाड़ियों के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट दिया गया था कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं।"

    बयान में आगे कहा गया कि मंदीप का पॉजिटिव पाए गए अन्य पांच खिलाड़ियों के साथ इलाज किया जा रहा है।

    अन्य पॉजिटिव खिलाड़ी

    शुरुआती जांच में निगेटिव होने के बाद पॉजिटिव हुए थे पांच खिलाड़ी

    दो दिन पहले ही मनप्रीत के अलावा डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरन सिंह, कृष्ण बी पाठक और ड्रैग-फ्लिकर वरुण कुमार को भी पॉजिटिव पाया गया था।

    एक महीने से ज़्यादा के ब्रेक के बाद बेंगलुरु कैंपस में ये खिलाड़ी नेशनल हॉकी कैंप के लिए लौटे थे।

    शुरुआती टेस्ट में सभी को निगेटिव पाया गया था, लेकिन बाद में मनप्रीत और सुरेंदर में कोरोना के लक्षण देखने को मिले।

    लॉकडाउन

    लॉकडाउन के कारण लगभग चार महीने बेंगलुरु में फंसे थे खिलाड़ी

    मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद महिला और पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी बेंगलुरु कैंपस में फंस गए थे।

    खिलाड़ियों को घर वापस न आ पाने के साथ ही ट्रेनिंग भी नहीं कर पाने की खीज थी।

    हालांकि, 04 जून को SAI की गाइडलाइन मिलने के बाद पुरुष खिलाड़ियों ने दो महीने बाद आउटडोर ट्रेनिंग शुरु की थी।

    इससे पहले खिलाड़ियों को आउटडोर ट्रेनिंग की छूट नहीं थी।

    कोरोना संक्रमण

    भारत में ऐसी है कोरोना की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 62,064 नए मामले सामने आए और 1,007 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    देश में कुल मामलों की संख्या 22,15,074 हो गई है, वहीं 44,386 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15 लाख पार कर 15,35,743 हो गई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे और मौतों के मामले में पांचवें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी समाचार
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने अफ्रीका को 5-0 से हराया, बेल्ज़ियम ने भी दर्ज की जीत भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने की विजयी शुरुआत, चीन ने इंग्लैंड को चौंकाया हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत बनाम बेल्ज़ियम मुकाबला ड्रॉ, कनाडा ने भी अफ्रीका से खेला ड्रॉ हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने न्यूजीलैंड को 3-0 से पीटा, फ्रांस बनाम स्पेन मुकाबला रहा ड्रॉ हॉकी समाचार

    भारतीय हॉकी टीम

    आज से शुरू होगा हॉकी वर्ल्ड कप, जानिये भारतीय टीम का इतिहास और अन्य जानकारियां पाकिस्तान समाचार
    #ChampsYouShouldKnow: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया हॉकी टूर्नामेंट
    FIH मेल प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय हॉकी खिलाड़ी बने मनप्रीत सिंह हॉकी समाचार
    भारतीय हॉकी टीम ने हासिल की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, अर्जेंटीना को छोड़ा पीछे हॉकी समाचार

    हॉकी समाचार

    शाहरुख खान को क्यों मिली धमकी, जानिये पूरा मामला शाहरुख खान
    हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने स्पेन को 4-3 से हराया, न्यूजीलैंड ने भी किया विजयी आगाज स्पेन
    हॉकी वर्ल्ड कप: जर्मनी ने नीदरलैंड को 4-1 से हराया, मलेशिया बनाम पाकिस्तान मुकाबला रहा ड्रॉ हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी वर्ल्ड कप: फ्रांस ने अर्जेंटीना को 5-3 से हराया, स्पेन हुआ वर्ल्ड कप से बाहर हॉकी टूर्नामेंट

    कोरोना वायरस

    अयोध्या: राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए क्या-क्या तैयारियां की गई हैं? नरेंद्र मोदी
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन रिकॉर्ड 857 मौतें, 50,000 से अधिक हुए ठीक भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में 1.16 पर पहुंची ट्रांमसिशन रेट, दिल्ली और मुंबई में 1 से नीचे भारत की खबरें
    सरकार ने कहा- कोरोना वायरस संक्रमित होने पर भी बच्चों को स्तनपान करा सकती हैं महिलाएं स्वास्थ्य मंत्रालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025