NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन रिकॉर्ड 857 मौतें, 50,000 से अधिक हुए ठीक
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन रिकॉर्ड 857 मौतें, 50,000 से अधिक हुए ठीक

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन रिकॉर्ड 857 मौतें, 50,000 से अधिक हुए ठीक

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 05, 2020
    10:25 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 52,509 नए मामले सामने आए और 857 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये अब तक एक दिन में हुई सबसे अधिक मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 19,08,254 हो गई है, वहीं 39,795 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 5,86,244 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए रिकॉर्ड 50,000 से अधिक मरीज ठीक

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 51,706 मरीज ठीक हुए, जो अब तक एक दिन में ठीक हुए मरीजों की सबसे अधिक संख्या है। अब तक कुल 12,82,215 मरीज ठीक हो चुके हैं और रिकवरी रेट 67.19 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 6,61,892 टेस्ट किए गए गए। इसी के साथ देश में कुल टेस्टों की संख्या 2.14 करोड़ हो गई है।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 4,57,956 मामले सामने आए हैं जिनमें से 16,142 मरीजों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे स्थान पर काबिज तमिलनाडु में अब तक 2,68,285 मामले सामने आए हैं और 4,349 की मौत हुई है।

    1,604 मौत और 1,76,333 मामलों के साथ आंध्र प्रदेश और 2,704 मौत और 1,45,830 मामलों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    महाराष्ट्र में नए मामलों में गिरावट जारी, कर्नाटक में रिकॉर्ड उछाल

    महाराष्ट्र में बीते दिन 7,760 नए मामले सामने आए और 300 लोगों की मौत हुई। राज्य में कई दिन से नए मामलों की संख्या में कमी आ रही है।

    वहीं आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 9,747 नए मामले और तमिलनाडु में 5,063 मामले सामने आए।

    इसके अलावा कर्नाटक में बीते दिन 6,259 नए मामले सामने आए जो राज्य में अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।

    जानकारी

    मामलों की दैनिक वृद्धि दर में गिरावट

    देश में भले ही पिछले सात दिन से 50,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हो, लेकिन इस बीच मामलों की दैनिक वृद्धि दर में गिरावट दर्ज की गई है और ये 3.67 प्रतिशत से गिरकर 3.25 प्रतिशत पर आ गई है।

    दुनिया की स्थिति

    दुनियाभर में मौतों की संख्या सात लाख के पार

    पूरी दुनिया की बात करें तो कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या सात लाख पार कर गई है, वहीं अभी तक 1.84 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं।

    सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में 47.68 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.56 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 28.01 लाख संक्रमितों में से 95,819 की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे और मौतों के मामले में पांचवें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 52,123 मामले, ठीक होने वालों की संख्या 10 लाख पार कोरोना वायरस
    अयोध्या: राम जन्मभूमि के पुजारी कोरोना पॉजिटिव, सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मी भी संक्रमित योगी आदित्यनाथ
    मणिपुर में घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल्स के तीन जवान शहीद मणिपुर
    कोरोना वायरस: अगले महीने लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने की तैयारी में रूस रूस समाचार

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 57,118 नए मरीज, 764 की मौत भारत की खबरें
    दिल्ली: इजराइली टेक्नोलॉजी का चल रहा ट्रायल, 30 सेकंड में चलेगा कोरोना संक्रमण का पता भारत की खबरें
    पुणे के मेयर का दावा- शहर में 400 संदिग्ध कोरोना मरीजों की मौत रिपोर्ट नहीं हुई भारत की खबरें
    दिल्ली में 50 दिन में दोगुने हो रहे कोरोना मामले, आज से शुरू होगा सीरो सर्वे दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025