NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: KKR बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता के आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: KKR बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता के आंकड़े 
    RR और KKR के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: KKR बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता के आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 11, 2023
    08:00 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 56वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होना है।

    यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में गुरुवार (11 मई) को खेला जाएगा।

    IPL 2023 में KKR के इस घरेलू मैदान को इस बार 7 मैचों की मेजबानी मिली है। इनमें से 5 मैच खेले जा चुके हैं।

    आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पिच

    कैसा है पिच का मिजाज?

    ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों का काफी रास आती है। यह मैदान लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाना जाता है।

    खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है।

    इस मैदान पर IPL में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 160 है, लेकिन इस सीजन में पहले बल्लेबाजी करने वाला औसत स्कोर 212 रन रहा है।

    IPL 2023 में 5 में से 4 मैच टीमों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते हैं।

    जानकारी

    कैसा रहेगा मौसम का हाल? 

    11 मई, 2023 को कोलकाता में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही बारिश की भी संभावना है। उच्चतम तापमान 39° और न्यूनतम तापमान 27° सेल्सियस रहेगा। हालांकि, सूरज ढलने के साथ ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।

    आंकड़े

    ईडन गार्डन स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े 

    इस स्टेडियम में अब तक 83 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 34 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 49 मैच जीते हैं।

    इस स्टेडियम में उच्चतम स्कोर (235/4, CSK 2023) और न्यूनतम स्कोर (49, RCB 2017) के नाम दर्ज है।

    यहां सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रजत पाटीदार (112* बनाम LSG, 2022) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी सुनील नरेन (5/19, बनाम PBKS, 2012) ने की थी।

    प्रदर्शन

    ईडन गार्डन स्टेडियम में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है शानदार 

    इस स्टेडियम को KKR के कप्तान नितीश राणा अच्छे से पहचानते हैं।

    यहां उन्होंने 20 मैचों में 33.77 की औसत और 142.05 की स्ट्राइक रेट से 557 रन बनाए हैं। 85* के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने इस मैदान पर 5 अर्धशतक भी जमाए हैं।

    RR के कप्तान संजू सैमसन ने यहां 8 मैचों में 138.20 की स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। इस मैदान पर उन्होंने 2 अर्धशतक जमाए हैं। ऐसे में इनके प्रदर्शन पर नजर रहेगी।

    निर्माण

    1864 में हुआ था इस स्टेडियम का निर्माण 

    इस स्टेडियम का निर्माण साल 1864 में हुआ था और यहां एक साथ बैठकर 65,000 दर्शक मैच का आनंद ले सकते हैं।

    इस मैदान पर पहला अंतरराष्ट्रीय मैच (टेस्ट) 1934 में भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था।

    यहां पहला वनडे मैच भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 1987 में खेला गया था। यहां पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और इंग्लैंड के बीच साल 2011 में खेला गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    राजस्थान रॉयल्स
    ईडन गार्डन स्टेडियम
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    मुफ्त में बनवा सकते हैं बच्चे का आधार कार्ड, जानिए क्या है तरीका  आधार कार्ड
    गर्मी में सफर के दौरान कार को कैसे रखें ठंडा? कार
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023: CSK ने KKR को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम CSK: रिंकू सिंह ने जमाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रिंकू सिंह
    क्या इस IPL के बाद धोनी संन्यास लेने वाले हैं? अब तक दिए ये संकेत IPL 2023
    IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार हार के पीछे क्या है कारण? IPL 2023

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: RCB ने RR को दिया 190 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम RR: ग्लेन मैक्सवेल ने 27 गेंद में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ग्लेन मैक्सवेल
    RCB बनाम RR: ट्रेंट बोल्ट ने IPL में पूरे किए अपने 100 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  ट्रेंट बोल्ट
    IPL 2023: RCB ने RR को 7 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    ईडन गार्डन स्टेडियम

    IPL 2023: KKR बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: शुभमन गिल ने LSG के खिलाफ खेली 94* रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    IPL 2023: SRH के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: GT ने LSG को हराकर दर्ज की 8वीं जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम LSG: क्विंटन डिकॉक ने लगाया IPL में अपना 20वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025